Tuesday, 23 November 2021

दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का प्रचार प्रसार

 रक्तदान बनेगा जन अभियान व दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन के प्रचार प्रसार के लिए छात्र युवा मंच परिवार ने आज ग्राम बिलहरी,  बखत रंगकठेरा , डिलापहारी व पदुमतरा गांव में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रचार प्रसार कर युवाओं को अधिवेशन में आने के लिए आमंत्रित किया गया ।


आप भी अपने क्षेत्र के स्कूल कॉलेजों में रक्तदान बनेगा जन अभियान व दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का प्रचार प्रसार करें और अधिक से अधिक युवाओं को अधिवेशन में लाने के लिए पंजीयन कराएं ।


कल दिन बुधवार को बख्शी स्कूल, डॉ बल्देव प्रसाद स्कूल , साइंस कॉलेज व कमला कॉलेज में प्रचार प्रसार के लिए 11 बजे जाना है ।


आप माधव साहू जी 9340858715 से संपर्क करे



   जॉइन छात्र युवा मंच


             🙏🙏

       *आशीष साहू*

*जिला महामंत्री राजनांदगॉव*

   *🚩छात्र युवा मंच🚩*

         8435307462

Monday, 22 November 2021

छात्र युवा मंच परिवार के ऊर्जावान सदस्य सुश्री सुनेति साहू जी ने किया अपना तिसरा रक्तदान ।

 💉💉💉💉💉💉💉💉


शिक्षा 📖 जीवन के लिए

*जीवन वतन 🇮🇳 के लिए


देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के ऊर्जावान सदस्य सुश्री सुनेति साहू जी ने किया अपना तिसरा  बार रक्तदान ।


छात्र युवा मंच परिवार की ओर से सुश्री सुनेति साहू जी को मानवता का फर्ज निभाते हुए रक्तदान का नेक कार्य करने के लिए बहुत बहुत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं 💐💐

रक्तदान बनेगा जन अभियान


जीवन में हमेशा आप ऐसे ही रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करते रहें , आपसे प्रेरित होकर निश्चित ही रक्तदान के प्रति युवा साथी जागरूक होंगे ।


रक्तदान बनेगा जन अभियान ~ रक्तदान महादान💉💉



                      🙏 🙏

                   प्रवीण मारकंडे

          प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख

              पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी

             छत्तीसगढ़ सदस्यता प्रभारी

                   (9770952068)

                     छात्र  युवा मंच

               राजनांदगांव छत्तीसगढ़

  प्रभारी कॉविड- 19 आनलाइन परीक्षा

दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन 17, 18 19 दिसंबर को आयोजन किया गया है

 दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन 17, 18 19 दिसंबर को आयोजन किया गया है



गुड मॉर्निंग जय हिंद दोस्तों मैं हूं आपका प्रवीण मारकंडे प्रदेश तकनीक व संचार प्रमुख आपका बहुत बहुत स्वागत करते हैं हमारे वेबसाइट छात्र युवा मंच में जिसमें आप सभी के लिए लेकर आया हूं बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी ।

जैसे कि आप ने सभी न्यूज Pepper, Facebook Instagram, WhatsApp में विगत कुछ महीनों से लगातार अपने देख, सुना और पढ़ा होगा कि छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है ।


आज हम इस दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन के बारे में आपको कुछ जानकारी देने वाले हैं आप सभी के मन में बहुत सारे प्रश्न आना शुरू हो गया होगा जैसे कि :- 


• अधिवेशन क्या है?

• अधिवेशन कहां और कब होगा?

• अधिवेशन में हम कैसे शामिल हो सकते हैं?

• अधिवेशन में हमें क्या सिखने को मिलेगा?


आप सभी जब भी दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन के बारे में देखते और सुनते होंगे तो आपके मन में भी ऐ प्रश्न जरूर आते होंगे तो आइए हमारे प्रिय पाठकों हम बढ़ते हैं सीधे अपने पोस्ट की ओर    ।


आइए दोस्तों सबसे पहले हम जानते हैं कि आखिर छात्र युवा मंच परिवार हैं क्या और इसकी स्थापना कब हुआ था ।


छात्र युवा मंच परिवार - देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार का स्थापना सन् 2012 में 12 जूलाई को हुआ था 


छात्र युवा मंच परिवार राजनांदगांव जिले की सबसे ऊर्जावान संगठन है जो 8 वर्षों जो लगातार रक्तदान शिविर, यातायात जागरूकता अभियान, पौधारोपण, कोरोना जागरूकता अभियान और 48 प्रकार की अभियान भी चलाया जा रहा है 

छात्र युवा मंच परिवार द्वारा चलाए जा रहे 42 प्रकार के अभियानों के बारे में जानने के इसे Chick Now करें


छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा राजनांदगांव जिले में दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का आयोजन किया जा जिसमें बहुत सारी गतिविधियां संचालित किया जाएगा ।


इस दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का मुख्य दो थीम रखा गया है  ।


1. रक्तदान बनेगा जन अभियान

2. एक युवा एक हुनर 


इसमें दो दिवसीय अधिवेशन है इसीलिए दो महत्वपूर्ण विषय में इस थीम को रखा जिसके अंतर्गत बहुत से गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिससे निश्चित ही हमारे युवा साथी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा जो उनके जीवन में हमेशा काम आएगा ।


अधिवेशन कब और कहां होगा - हमारे सभी युवा साथी को मैं ऊपर ही बता दिया था कि दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिले में 17, 18, 19 दिसंबर को स्थान उदयाचल भवन राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में रखा गया है, अब सभी युवा साथी को दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन कब और कहां होने वाला है इसकी जानकारी मिल गया होगा ।


अधिवेशन में शामिल होने के लिए छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा पंजीयन किया जा रहा है । दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन की पंजीयन प्रक्रिया को मुख्य दो तरह से रखा गया है । जैसे कि -  


•  Online 

•  Offline 


हम सबसे पहले बात करने वाले हैं Offline पंजीयन प्रक्रिया के बारे में छात्र युवा मंच परिवार के प्रदेश संयोजक मान. श्री नागेश यदु जी के दिशा-निर्देश में पंजीयन प्रभारी नियुक्त किया गया है जिससे आप उनसे सीधे ही संपर्क करके आप अपना पंजीयन करा सकते हैं या आप अपनी निम्न जानकारी उन्हें Whatsapp में भेज कर भी आपना पंजीयन करा सकते हैं ।


अब बात करते हैं कि इस अधिवेशन में कहां कहां के युवा साथी अपना पंजीयन करा सकते हैं आप छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और गांवों के युवा साथी अपना पंजीयन करा सकते हैं और आप सभी 17, 18, 19 दिसंबर को दो दिवसीय युवा शक्ति में शामिल हों सकते हैं ।


ऑफलाइन पंजीयन के लिए कौन कौन सी जानकारी हमें देना पड़ेगा ।


1. नाम - 

2. पिता का नाम - 

3. जन्मतिथि

4. मोबाइल नंबर 

5. शिक्षा -

6. ब्लड ग्रुप 

7. पता - 

8. एक पासपोर्ट साइज फोटो (आई कार्ड हेतु)


हमने ऊपर दिए गए जानकारी में जाना कि ऑफलाइन  दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन में अपना पंजीयन कैसे कराएं अब आप सोच रहे होंगे कि हमें पंजीयन प्रभारी का संपर्क सूत्र कैसे मिलेगा तो नीचे हमारे पंजीयन प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर आपको दिया गया है आप सभी उसमें उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं ।



1. बिरजू वर्मा 7694854667

2. पंजीयन प्रभारी - आशीष साहू 8435307462


Girls पंजीयन प्रभारी 


1. हेमा साहू

2. नीलम निर्मोही


आप सभी इन प्रभारी के पास ऊपर दिए गए निम्न बिंदुओं के आधार पर आप अपनी जानकारी  इन्हें भेज सकते हैं ।


अब हम जानते हैं कि Online युवा शक्ति अधिवेशन के लिए अपना पंजीयन कैसे कराएं जिसके लिए छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा Online पंजीयन के लिए From बनाया गया है जिसमें आप सभी आसानी से अपना पंजीयन स्वयं कर सकते हैं ।


ऑनलाइन पंजीयन ~ Chick Now


दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन के लिए 200 रूपए का पंजीयन शुल्क भी रखा गया है अगर आप हमें अपना शुल्क पहले ही जमा करना चाहते हैं तो आप कोषा प्रमुख उमेश कुमार साहू के पास जमा करा सकते हैं 


• कोषा प्रमुख उमेश साहू जी - 9575812888



अब हम जानते हैं कि दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन में कौन कौन से गतिविधियां होगा और इसकी रूपरेखा कैसा होगा, तो आइए दोस्तों मैं आपको जानकारी देता हूं कि दिनांक 17 दिसंबर को युवा शक्ति अधिवेशन का शुभारंभ किया जाएगा तो आई जानते हैं रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी ।


दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन की रूपरेखा और समय सारणी



प्रथम दिवस 17 दिसंबर 2021 दिन शुक्रवार 


1. पंजीयन व स्वल्पाहार - सुबह 8 बजे से 11 बजे


2. दल गठन - सुबह 11:00 बजे से 11:20 बजे तक


3. उद्घाटन सत्र - 11:30 बजे से 12:30 बजे तक


4. भोजन - दोपहर 12:40 से 1:30 बजे तक


5. द्वितीय सत्र - दोपहर 1:40 से 2:20 बजे तक


6. शोभा यात्रा - दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक


7. चाय नाश्ता - शाम 5:40 से 6:00 बजे तक


8. विभाग सह बैठक व संस्कृति कार्यक्रम की तैयारी  - शाम 6:10 से 7:10 बजे तक


9. रात्रि भोजन - रात्रि 7:30 बजे से 8:30 बजे तक


10. सांस्कृतिक कार्यक्रम - रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक


11. रात्रि विश्राम - रात्रि 10:20 बजे 


द्वितीय दिवस 18 दिसंबर 2021 दिन शनिवार 


1. जागरण - सुबह 5 बजे 


2. योगा - सुबह 6:00 बजे से 7 बजे तक


3. स्वल्पाहार - सुबह 7:15 से 8:00 बजे तक 


4. विभाग सह बैठक - 8:10 बजे से 9:20 बजे तक


5. चतुर्थ सत्र - सुबह 9:30 से  10:30 बजे तक


6. पंचम सत्र - सुबह 10:40 से 12:00 बजे तक


7. स्वास्थ्य परीक्षण - 12:10 से 1:00 बजे तक


8. भोजन - दोप. 1:00 से 2:10 बजे तक


9. विश्राम - दोप. 2:10 से 2:30 बजे तक


10. पदाधिकारी नव गठन - दोप. 2:40 से 3:40 बजे तक


11. चाय - दोप. 3:40 बजे से 3:50 बजे तक 


12. पृष्ठ सत्र - दोप. 4:00 से 5: 00 बजे तक


13. खेल - शाम 5:10 से 6:00 बजे तक


14. पदाधिकारी बैठक व सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयारी - शाम - 6:10 से 7:30 बजे तक


15.रात्रि भोजन - रात्रि 7:40 बजे से 8:50 बजे तक 


16.सांस्कृतिक कार्यक्रम - रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक


17. रात्रि विश्राम - रात्रि 10:20 बजे


तृतीय दिवस 19 दिसंबर 2021 दिन रविवार 


1. जागरण - सुबह 5 बजे 


2. योगा - सुबह 6:00 बजे से 7 बजे तक


3. स्वल्पाहार - सुबह 7:15 से 8:00 बजे तक 


4. नव पदाधिकारी उद्बोधन व वार्षिक कार्य योजना - सुबह 8:10 से 9:40 बजे तक 


5. सप्तम सत्र - सुबह 10: 00 बजे से 11:00 बजे तक 


6. अनुभव सत्र - सुबह - 11:10 से 12:30 बजे तक


7. भोजन - दोप. 12:40 से 1:30 बजे तक


8. जिला रक्तदाता संगठन का सम्मान - दोप. 1:40 से 3:00 बजे तक


9. समापन - दोप. 3:30 बजे तक 


ऐ रहा दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का रूपरेखा और समय सारणी जिसमें आने वाले सभी युवाओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा मैं तो इस अधिवेशन में आ रहा हूं क्या आप भी इस अधिवेशन में शामिल होना चाहते हैं तो आज ही अपना पंजीयन कराएं ।


दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन के बारे में अधिक जानकारी हेतु या छात्र युवा मंच परिवार से जुड़ने के लिए संपर्क करें ।


प्रदेश संयोजक - मान. श्रीं नागेश यदु जी 8109449943

प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख - प्रवीण मारकंडे 9770952068



Wednesday, 3 November 2021

भिलाई के आशीर्वाद ब्लड बैंक में हुआ छात्र युवा मंच परिवार का सम्मान

भिलाई के आशीर्वाद ब्लड बैंक में हुआ छात्र युवा मंच परिवार का सम्मान

रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने व छग प्रदेश में रिकार्ड रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओ को रक्तदान के पुण्य कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रक्तदान बनेगा जनअभियान , जन्मदिन को रचनात्मक सकारात्मक रूप से मनाने की प्रेरणा देने पर आशीर्वाद ब्लड बैंक , समाजसेवी विकास जायसवाल , रक्तवीर जी माधव राव , रक्तवीर सूरज साहू के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया गया ।

Sunday, 24 October 2021

दो दिवसीय अधिवेशन को सफल बनाने समाजसेवीयो का मिला मार्गदर्शन

 

दो दिवसीय अधिवेशन को सफल बनाने समाजसेवीयो  का मिला मार्गदर्शन 


 छात्र युवा मंच परिवार 16 दिसम्बर से 18 दिसंबर को दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का आयोजन कर रही है इस अधिवेशन का उद्देश्य युवाओ व समाज में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों व डर को दूर कर रक्तदान के प्रति जागरूक कर रक्तवीर शौर्यवान  समाज की स्थापना करना है  साथ ही युवाओ को एक युवा एक हुनर के रूप में युवाओ के अंदर कौशल विकसित  कर राष्ट्र को विकसित राष्ट्र के रूप में अग्रणी भूमिका बनाने सहायक बनना है जिससे युवा स्वरोजगार के कार्य कर अपना , समाज का व राष्ट्र का विकास कर सके ।

छात्र युवा मंच परिवार के 14 वां बैठक महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में आयोजित की गया 


सार्थक कार्यो से होगा सशक्त व संगठित समाज व राष्ट्र की स्थापना 



छात्र युवा मंच बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्ध जन व समाजसेवी आलोक बिंदल , प्रियंक सोनी , हेमलाल साहू ,नोमेश वर्मा ,अशोक निर्मलकर, पंकज कुंजरेकर, भोला यदु , योगेश निर्मलकर, रोशन शेंडे, कमल सिन्हा , रजनीकांत बख्शी, सोमेश देवांगन, विक्की रहमतकर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिन्होंने दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना निर्माण करते हुए अधिवेशन के साथर्कता के लिए नियम बनाए गए बैठक को संबोधित करते हुए अधिवेशन मार्गदर्शक आलोक बिंदल ने कहा कि आज समाज मे अनेकानेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजन आयोजित हो रहे है जिनका उद्देश्य युवाओ की भीड़ इकट्ठा कर भौतिक विलासिता ,आधुनिक चमक धमक व मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर युवाओ को दिशाहीन कर अनैतिक कार्यो की ओर अग्रसर करना है । जिससे युवा दिग्भ्रमित होकर अपने मूल कर्तव्य दायित्व को भूल कर अपना स्व पतन करे । ऐसे आयोजन पाश्चय संस्कृति से प्रभावित होते है जिसका कोई सार्थकता नही होता ।

बिंदल जी ने युवाओ के गिरते नैतिक स्तर  पर चिंतन करते हुए कहा कि आज समाज को ऐसे आयोजन कार्यक्रम की आवश्यकता है जिससे युवा , समाज संगठित होकर व्यापक रूप में राष्ट्र हितेषी कार्य कर भारतवर्ष को विश्व का सिरमौर बना सके , भौतिक विलासिता व आधुनिक चमक धमक व मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रमों ने युवाओ के शौर्य साहस क्षमता पर ग्रहण लगा दिया है ,  इस महत्वपूर्ण बैठक में छात्र युवा मंच परिवार के प्रमुख  नागेश यदु रक्तवीर, चन्द्रभान जंघेल , लोकेश बारापात्रे , माधव साहू , चंद्रशेखर तिवारी, उमेश साहू , शुभम देवांगन , संजय साहू , प्रवीण सहारे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे

Monday, 18 October 2021

दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का प्रचार प्रसार प्रारंभ

देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के पदाधिकारी और द्वारा


दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन को सफल बनाने व अधिवेशन के प्रचार प्रसार का कार्य के लिए 


आज शाम 6 बजे से 7, 30 बजे तक


समाजसेवी से सहयोग व


स्टिकर लगाकर प्रचार किया गया ।


जिसमे प्रमुख रूप से


प्रदेश संयोजक - श्री नागेश यदु रक्तवीर जी

प्रदेशाध्यक्ष - चंद्रभान जंघेल

प्रदेश सह प्रमुख - लोकेश बारापात्रे

प्रदेश उपाध्यक्ष - माधव साहू 


उपस्थित रहे ।


आप भी अपने क्षेत्र के समाजसेवी , आमजनों से आर्थिक सहयोग ले प्रचार प्रसार करे ।


और राजनांदगांव के सदस्य 

प्रतिदिन शाम 6 बजे साथ मे चले 


• राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन सदस्यता फार्म भरें 👉 Apply Now


•प्रधानमंत्री ब्लड बैंक राजनांदगांव के बारे में जानै 👉 Check Now 







Monday, 11 October 2021

छात्र युवा मंच परिवार का 12 वॉ बैठक हुआ सम्पन्न

देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार का 12 वॉ बैठक हुआ सम्पन्न


शानदार रहा बैठक ।


अधिवेशन के तैयारी के संबंध में सभी विषयों पर हुआ गहन चर्चा ।


संगठन के आधार स्तम्भ 


संगठक लिकेश्वर सिन्हा सर

सयोंजक नागेश यदु रक्तवीर

प्रदेश प्रमुख दीपक देवांगन

प्रदेश सहप्रमुख लोकेश बारापात्रे ।

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल



के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ ।

Featured Post

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर संस्कारधानी राजनांदगांव में श्...

Popular Posts