Showing posts with label रक्तदान बनेगा जन अभियान. Show all posts
Showing posts with label रक्तदान बनेगा जन अभियान. Show all posts

Saturday, 10 December 2022

मरीज तिलक साहू जी को जनपद सदस्य श्री टाकेश सिन्हा जी के सहयोग से रक्त उपलब्ध कराकर उनकी मदद किया गया

 

देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा रक्तदान को जन अभियान बनने के लिए



छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच द्वारा सुन्दरा अस्पताल में भर्ती मरीज तिलक साहू जी को जनपद सदस्य श्री टाकेश सिन्हा जी के सहयोग से रक्त उपलब्ध कराकर उनकी मदद किया गया रक्तदान के जनजागरूकता लाने आप भी कीजिए रक्तदान जय हिंद


आप भी हमारे रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार से जुड़ना चाहते हैं तो हमें संपर्क करें 

प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे 9770952068



Wednesday, 30 November 2022

दैनिक भास्कर के पूर्व चैयरमैन स्व रमेशचंद्र अग्रवाल जी के जन्म जयंती को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन

 दैनिक भास्कर के पूर्व चैयरमैन स्व रमेशचंद्र अग्रवाल जी के जन्म जयंती को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए आज साइंस महाविघालय राजनांदगांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 37 रक्तवीरो ने रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के पुण्य यज्ञ में रक्तदान सेवा कि आहुति दी  



बहनो ने भी बढ़चढ़ कर बड़ी संख्या में रक्तदान किये 


रक्तदान बनेगा जन अभियान 


आप भी रक्तदान करे


#छात्र_युवा_मंच_छत्तीसगढ़ #छत्रपति_शिवाजी_महाराज_रक्तवीर_मंच #प्रधानमंत्री_रक्तवीर_मंच #praveen_markande #socialwork #indiaaward #रक्तदानजीवनदान #BloodDonationCamp #DainikBhaskar 


Monday, 17 October 2022

युवाओं के प्रेरणास्त्रोत भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर नागेश यदु जी ने किया 46 वां रक्तदान

46 वां रक्तदान डॉ साहब जी के जन्मदिन के अवसर पर


युवाओं के प्रेरणास्त्रोत व्यक्तित्व के धनी, आदरणीय डॉ रमन सिंह जी ( भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,  विधायक राजनांदगांव ) जन्मदिन दिवस (15 अक्टूबर) के अवसर पर उनके स्वास्थ्य मंगल व् दीर्घायु के कामना के साथ आज 17 अक्टूबर को छात्र युवा मंच परिवार के प्रदेश संयोजक मान. श्री नागेश यदु जी ने किया अपना 46 वां रक्तदान



ग्राम बिल्हारी में आयोजित शानदार ऐतिहासिक व् ग्राम के इतिहास के प्रथम रक्तदान शिविर में 65 रक्तवीरो ने किया रक्तदान 


BP लो,  शुगर,  हीमोग्लोबिन,  कम वेट व् लेट नाइट ड्रिंक के कारण 37 युवा नहीं कर पाए रक्तदान 



💉  रक्तदान बनेगा जनअभियान


जब तक है जान करूंगा रक्तदान

जिस दिन शरीर में नहीं रहेगा प्राण


शरीर होगा दान.... देहदान


इसे भी पढ़ें 


• छात्र युवा मंच परिवार द्वारा चलाए जा रहे प्रमुख अभियान


•  ज्वॉइन छात्र युवा मंच




Saturday, 24 September 2022

छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच द्वारा जरूरतमंद मरीज़ को रक्त उपलब्ध कराकर

 



छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच द्वारा शा. मेडिकल कॉलेज पेंड्री अस्पताल में भर्ती मरीज कु. चुनेश्वरी साहू को राजनांदगांव के समाजसेवी एवं हमारे मार्गदर्शक भईया सूरज बुद्धदेव जी के सहयोग से A+ रक्त उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा की गई आप भी रक्तदान कीजिए  अपने परिवार के लिए रक्तदान कीजिए जय हिंद

Tuesday, 23 August 2022

रकदान शिविर को सफल बनाने बेलगांव मे बैठक सम्पन्न ।। Cym Blood Donation Camp Meeting Success.

रकदान शिविर को सफल बनाने बेलगांव मे बैठक सम्पन्न । A meeting was held in Belgaum to make the blood donation camp a success. ।। छात्र युवा मंच ।।




डोंगरगढ़ -  रक्तदान शिविर को सफल बनाने बेलगांव मे बैठक सम्पन्न ।डोंगरगढ विकास खंड के ग्राम बेलगांव मे आगामी 28  अगस्त को छात्र युवा मंच के द्वारा रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है  इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 21 अगस्त को ग्राम पंचायत  भवन बेलगांव में   बैठक आयोजित किया गया जिसमे  रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु , कार्य योजना  तैयार किया गया । छात्र युवा मंच के प्रदेश महामंत्री एवम कार्यक्रम संयोजक झुलेंद्र वर्मा जी ने  बताया कि यह शिविर बहुत ही खास है क्योंकि अभी तक के इतिहास में  बेलगांव में कोई रक्तदान  शिविर नही हुआ है  साथ ही उन्होंने बताया की इस शिविर के लिए ग्राम सरपंच जी भी अपनी पूरी सहभागिता दे रहे है गांव में भी लोगो में रक्तदान शिविर को लेकर भारी  उत्साह है  लोगो को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए छात्र युवा मंच संगठन अब हर क्षेत्रों में कार्य कर रही है बैठक में 200+ युनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है सभी रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया जायगा । इस बैठक में कार्यक्रम किस प्रकार संचालित होगा कैसे होगा कार्यक्रम को सफल कैसे बनाए इस मसले में बैठक आयोजित किया गया था जिसमे  प्रमुख रूप से छात्र युवा मंच के संयोजक आदरणीय नागेश यदु जी, बेलगांव  सरपंच श्री छबील राम साहू जी,जैन कुमार मेश्राम जी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डोंगरगढ़,जितेंद्र गेंडरे ,दिनेतु जांगड़े जी,नेतराम कंवर जी,मुरली गेडाम जी,जयकरण साहू जी,कमल अग्रवाल जी लोकेश बारापत्रे जी, झुलेन्द्र वर्मा जी, शुभम देवांगन ,भागवत वर्मा प्रदीप चंद्रवंशी,निखिल नंदेय ,अमन सोनी एवम अन्य गणमान्य उपस्थित थे

Sunday, 7 August 2022

28 अगस्त ग्राम बेलगाँव में रक्तदान शिविर आयोजित करने द्वितीय बैठक हुआ संपन्न

 

छात्र युवा मंच 28 अगस्त ग्राम बेलगाँव में रक्तदान शिविर आयोजित करने द्वितीय बैठक हुआ संपन्न


छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक श्री नागेश यदु जी के दिशा निर्देश में एवं छात्र युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रभान जंघेल जी के मार्गदर्शन में आज ग्राम बेलगाँव में होने वाले  28 अगस्त रक्तदान शिविर के  सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित किया गया।


छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक संयोजक श्री नागेश यदु ने युवाओं को संगठन की  सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया लोगों को रक्तदान के फायदे को बताया एवं  रक्तदान को जनअभियान बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को प्रेरित किए।

प्रधानमंत्री रक्तवीर मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री माधव साहू ने बताया कि छात्र युवा मंच परिवार द्वारा छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्था है छात्र युवा मंच ने विगत वर्षो में  65 रक्तदान शिविर आयोजित किया है एवं 66वा रक्दान शिविर ग्राम बेलगाँव में आयोजित किया जाएगा ग्राम बेलगाँव में आयोजित होने वाले शिविर के प्रभारी छात्र युवा मंच प्रदेश महामंत्री श्री झुलेन्द्र वर्मा हैं।

श्री वर्मा ने बताया कि ग्राम बेलगाँव में आयोजित होने वाले शिविर में 100+ रक्तदाताओं को रक्तदान कराना है।जिसके लिए तैयारी शुरू कर दिया गया है।

इस द्वारान छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक श्री नागेश यदु जी,प्रदेश अध्यक्ष श्री, चंद्रभान जंघेल जी,प्रधानमंत्री रक्तवीर मंच प्रदेश अध्यक्ष श्री माधव साहू, छात्र युवा मंच प्रदेश महामंत्री झुलेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री भागवत वर्मा,प्रदीप चंद्रवंशी, ऋषभ सिन्हा,जागेश्वर साहू, रूपेश, युवराज, कमल साहू, गुलशन साहू, अंजनी निषाद, अंजू साहू, आरती गोस्वामी, ममता सिन्हा, टिकेश्वरी निषाद, पिंकी साहू, श्रद्धागिरी,छोटी कंवर, मंजू वर्मा, दामिनी साहू, चंद्रिका कंवर, हेमंत कंवर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे

Wednesday, 13 July 2022

शहीद जवानों की याद में 350 युवाओं ने 11 जूलाई को किया रक्तदान


जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मानपुर के मदनवाड़ा में साल 12 जुलाई 2009 को शहीद जिले के एसपी व्हीके चौबे सहित 29 जवानों की शहादत को नमन कर 350 युवाओं ने रक्तदान किया है। जिले के इतिहास में इस बड़े रक्तदान शिविर को सफल बनाने 5 ब्लड बैंकों का भी भरपूर सहयोग रहा। रक्तदान के इस महा अभियान में हर जाति, धर्म, समाज, संगठन के लोगों ने रक्तदान करने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समाज में फैले रक्तदान की भ्रांतियों को दूर करने के साथ देश और समाजहित की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जिला रक्तवीर संगठन संघ व विभिन्न सामाजिक संस्था, संगठन के नेतृत्व में शिविर किया गया। दिग्विजय कॉलेज के ऑडिटोरियम में रक्तदान शिविर 11 जुलाई को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जिला एवं पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 500 से अधिक युवाओं के रक्तदान करने का लक्ष्य था। जिसमें जिले के 4 एवं दुर्ग जिले के एक निजी ब्लड बैंक का सहयोग रहा।



उत्साह से किया रक्तदान


रक्तदान बनेगा, जन अभियान समिति के मार्गदर्शक सूरज बुद्धदेव, अध्यक्ष आलोक बिदल एवं सयोजक फनेन्द्र जैन ने बताया कि साहू समाज, देवांगन समाज, सिंधी समाज, सकल जैन समाज, गुजराती समाज, सोनी समाज, अग्रवाल समाज, खडेलवाल समाज, ठेठवार यादव समाज कमचारी-अधिकारी संघ, व्यायाम शाला, शैक्षणिक संस्थानों का सहयोग रहा।



भ्रांतियां दूर करने का प्रयास


छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक नागेश यदु ने बताया कि समाज व युवाओं में रक्तदान के प्रति भ्रांतिया व डर व्याप्त है, जिसे दूर करने व रक्तदान के पुण्य कार्य से लोगों को जोड़ने सामुहिक रूप से रक्तदान शिविर का • आयोजन किया। समाज में व्याप्त भ्रांति कि निजी ब्लड बैंक से रक्त का क्रय-विक्रय होता है, रक्त यूनिट के लिए पैसे क्यों लगते हैं, इन भ्रांतियों को दूर किया गया। रक्त पैसे से नहीं बिकता, बल्कि रक्त की जांच का शुल्क लिया जाता है। इस विषय में भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

हर वर्ग में दिखा उत्साह


इस रक्तदान शिविर में दपत्ति, युवा, महिलाएं, युवतियां प्रोफेसर, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान, सैनिकों, मूतपूर्व सैनिकों ने रक्तदान किया। साथ ही समाज में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने, रक्त जांच शुल्क के संबंध में जागरूकता का प्रयास का प्रयास किया। रक्तदान शिविर में प्राचार्य केरल टांडेकर, विभागाध्यक्ष डॉ. एचएस माटिया, सहित एनसीसी. एनएसएस छात्रों की भी अहम भूमिका रही।


Tuesday, 28 December 2021

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह जी का बेच लगाकर किया स्वागत माधव साहू

देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा प्रथम दो दिवसीय आवासीय अधिवेशन का आयोजन किया गया था जिसमें उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह जी को बैच लगाकर स्वागत करते हुए श्री माधव साहू प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री रक्तवीर मंच राजनांदगांव छत्तीसगढ़



आप भी हमारे छात्र युवा मंच परिवार के सदस्य बनना चाहते हैं तो आप आज ही अपना पंजीयन Online या Offline करें आप अपनी जानकारी भरकर हमें 9770952068 भेजें ।

Offline सदस्यता फार्म 

1. नाम 

2. पिता का नाम 

3. जन्मतिथि

4. मोबाइल नंबर

5. शिक्षा

6. पता 

7. पासपोर्ट साइज फोटो 


आप सीधे ही अपनी जानकारी हमारे Online सदस्यता फार्म को भरकर हमारे संगठन का सदस्य बन सकते हैं ।

Online सदस्यता फार्म 

ज्वॉइन छात्र युवा मंच ~ Apply Now 

Monday, 22 November 2021

दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन 17, 18 19 दिसंबर को आयोजन किया गया है

 दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन 17, 18 19 दिसंबर को आयोजन किया गया है



गुड मॉर्निंग जय हिंद दोस्तों मैं हूं आपका प्रवीण मारकंडे प्रदेश तकनीक व संचार प्रमुख आपका बहुत बहुत स्वागत करते हैं हमारे वेबसाइट छात्र युवा मंच में जिसमें आप सभी के लिए लेकर आया हूं बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी ।

जैसे कि आप ने सभी न्यूज Pepper, Facebook Instagram, WhatsApp में विगत कुछ महीनों से लगातार अपने देख, सुना और पढ़ा होगा कि छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है ।


आज हम इस दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन के बारे में आपको कुछ जानकारी देने वाले हैं आप सभी के मन में बहुत सारे प्रश्न आना शुरू हो गया होगा जैसे कि :- 


• अधिवेशन क्या है?

• अधिवेशन कहां और कब होगा?

• अधिवेशन में हम कैसे शामिल हो सकते हैं?

• अधिवेशन में हमें क्या सिखने को मिलेगा?


आप सभी जब भी दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन के बारे में देखते और सुनते होंगे तो आपके मन में भी ऐ प्रश्न जरूर आते होंगे तो आइए हमारे प्रिय पाठकों हम बढ़ते हैं सीधे अपने पोस्ट की ओर    ।


आइए दोस्तों सबसे पहले हम जानते हैं कि आखिर छात्र युवा मंच परिवार हैं क्या और इसकी स्थापना कब हुआ था ।


छात्र युवा मंच परिवार - देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार का स्थापना सन् 2012 में 12 जूलाई को हुआ था 


छात्र युवा मंच परिवार राजनांदगांव जिले की सबसे ऊर्जावान संगठन है जो 8 वर्षों जो लगातार रक्तदान शिविर, यातायात जागरूकता अभियान, पौधारोपण, कोरोना जागरूकता अभियान और 48 प्रकार की अभियान भी चलाया जा रहा है 

छात्र युवा मंच परिवार द्वारा चलाए जा रहे 42 प्रकार के अभियानों के बारे में जानने के इसे Chick Now करें


छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा राजनांदगांव जिले में दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का आयोजन किया जा जिसमें बहुत सारी गतिविधियां संचालित किया जाएगा ।


इस दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का मुख्य दो थीम रखा गया है  ।


1. रक्तदान बनेगा जन अभियान

2. एक युवा एक हुनर 


इसमें दो दिवसीय अधिवेशन है इसीलिए दो महत्वपूर्ण विषय में इस थीम को रखा जिसके अंतर्गत बहुत से गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिससे निश्चित ही हमारे युवा साथी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा जो उनके जीवन में हमेशा काम आएगा ।


अधिवेशन कब और कहां होगा - हमारे सभी युवा साथी को मैं ऊपर ही बता दिया था कि दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिले में 17, 18, 19 दिसंबर को स्थान उदयाचल भवन राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में रखा गया है, अब सभी युवा साथी को दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन कब और कहां होने वाला है इसकी जानकारी मिल गया होगा ।


अधिवेशन में शामिल होने के लिए छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा पंजीयन किया जा रहा है । दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन की पंजीयन प्रक्रिया को मुख्य दो तरह से रखा गया है । जैसे कि -  


•  Online 

•  Offline 


हम सबसे पहले बात करने वाले हैं Offline पंजीयन प्रक्रिया के बारे में छात्र युवा मंच परिवार के प्रदेश संयोजक मान. श्री नागेश यदु जी के दिशा-निर्देश में पंजीयन प्रभारी नियुक्त किया गया है जिससे आप उनसे सीधे ही संपर्क करके आप अपना पंजीयन करा सकते हैं या आप अपनी निम्न जानकारी उन्हें Whatsapp में भेज कर भी आपना पंजीयन करा सकते हैं ।


अब बात करते हैं कि इस अधिवेशन में कहां कहां के युवा साथी अपना पंजीयन करा सकते हैं आप छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और गांवों के युवा साथी अपना पंजीयन करा सकते हैं और आप सभी 17, 18, 19 दिसंबर को दो दिवसीय युवा शक्ति में शामिल हों सकते हैं ।


ऑफलाइन पंजीयन के लिए कौन कौन सी जानकारी हमें देना पड़ेगा ।


1. नाम - 

2. पिता का नाम - 

3. जन्मतिथि

4. मोबाइल नंबर 

5. शिक्षा -

6. ब्लड ग्रुप 

7. पता - 

8. एक पासपोर्ट साइज फोटो (आई कार्ड हेतु)


हमने ऊपर दिए गए जानकारी में जाना कि ऑफलाइन  दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन में अपना पंजीयन कैसे कराएं अब आप सोच रहे होंगे कि हमें पंजीयन प्रभारी का संपर्क सूत्र कैसे मिलेगा तो नीचे हमारे पंजीयन प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर आपको दिया गया है आप सभी उसमें उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं ।



1. बिरजू वर्मा 7694854667

2. पंजीयन प्रभारी - आशीष साहू 8435307462


Girls पंजीयन प्रभारी 


1. हेमा साहू

2. नीलम निर्मोही


आप सभी इन प्रभारी के पास ऊपर दिए गए निम्न बिंदुओं के आधार पर आप अपनी जानकारी  इन्हें भेज सकते हैं ।


अब हम जानते हैं कि Online युवा शक्ति अधिवेशन के लिए अपना पंजीयन कैसे कराएं जिसके लिए छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा Online पंजीयन के लिए From बनाया गया है जिसमें आप सभी आसानी से अपना पंजीयन स्वयं कर सकते हैं ।


ऑनलाइन पंजीयन ~ Chick Now


दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन के लिए 200 रूपए का पंजीयन शुल्क भी रखा गया है अगर आप हमें अपना शुल्क पहले ही जमा करना चाहते हैं तो आप कोषा प्रमुख उमेश कुमार साहू के पास जमा करा सकते हैं 


• कोषा प्रमुख उमेश साहू जी - 9575812888



अब हम जानते हैं कि दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन में कौन कौन से गतिविधियां होगा और इसकी रूपरेखा कैसा होगा, तो आइए दोस्तों मैं आपको जानकारी देता हूं कि दिनांक 17 दिसंबर को युवा शक्ति अधिवेशन का शुभारंभ किया जाएगा तो आई जानते हैं रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी ।


दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन की रूपरेखा और समय सारणी



प्रथम दिवस 17 दिसंबर 2021 दिन शुक्रवार 


1. पंजीयन व स्वल्पाहार - सुबह 8 बजे से 11 बजे


2. दल गठन - सुबह 11:00 बजे से 11:20 बजे तक


3. उद्घाटन सत्र - 11:30 बजे से 12:30 बजे तक


4. भोजन - दोपहर 12:40 से 1:30 बजे तक


5. द्वितीय सत्र - दोपहर 1:40 से 2:20 बजे तक


6. शोभा यात्रा - दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक


7. चाय नाश्ता - शाम 5:40 से 6:00 बजे तक


8. विभाग सह बैठक व संस्कृति कार्यक्रम की तैयारी  - शाम 6:10 से 7:10 बजे तक


9. रात्रि भोजन - रात्रि 7:30 बजे से 8:30 बजे तक


10. सांस्कृतिक कार्यक्रम - रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक


11. रात्रि विश्राम - रात्रि 10:20 बजे 


द्वितीय दिवस 18 दिसंबर 2021 दिन शनिवार 


1. जागरण - सुबह 5 बजे 


2. योगा - सुबह 6:00 बजे से 7 बजे तक


3. स्वल्पाहार - सुबह 7:15 से 8:00 बजे तक 


4. विभाग सह बैठक - 8:10 बजे से 9:20 बजे तक


5. चतुर्थ सत्र - सुबह 9:30 से  10:30 बजे तक


6. पंचम सत्र - सुबह 10:40 से 12:00 बजे तक


7. स्वास्थ्य परीक्षण - 12:10 से 1:00 बजे तक


8. भोजन - दोप. 1:00 से 2:10 बजे तक


9. विश्राम - दोप. 2:10 से 2:30 बजे तक


10. पदाधिकारी नव गठन - दोप. 2:40 से 3:40 बजे तक


11. चाय - दोप. 3:40 बजे से 3:50 बजे तक 


12. पृष्ठ सत्र - दोप. 4:00 से 5: 00 बजे तक


13. खेल - शाम 5:10 से 6:00 बजे तक


14. पदाधिकारी बैठक व सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयारी - शाम - 6:10 से 7:30 बजे तक


15.रात्रि भोजन - रात्रि 7:40 बजे से 8:50 बजे तक 


16.सांस्कृतिक कार्यक्रम - रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक


17. रात्रि विश्राम - रात्रि 10:20 बजे


तृतीय दिवस 19 दिसंबर 2021 दिन रविवार 


1. जागरण - सुबह 5 बजे 


2. योगा - सुबह 6:00 बजे से 7 बजे तक


3. स्वल्पाहार - सुबह 7:15 से 8:00 बजे तक 


4. नव पदाधिकारी उद्बोधन व वार्षिक कार्य योजना - सुबह 8:10 से 9:40 बजे तक 


5. सप्तम सत्र - सुबह 10: 00 बजे से 11:00 बजे तक 


6. अनुभव सत्र - सुबह - 11:10 से 12:30 बजे तक


7. भोजन - दोप. 12:40 से 1:30 बजे तक


8. जिला रक्तदाता संगठन का सम्मान - दोप. 1:40 से 3:00 बजे तक


9. समापन - दोप. 3:30 बजे तक 


ऐ रहा दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का रूपरेखा और समय सारणी जिसमें आने वाले सभी युवाओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा मैं तो इस अधिवेशन में आ रहा हूं क्या आप भी इस अधिवेशन में शामिल होना चाहते हैं तो आज ही अपना पंजीयन कराएं ।


दो दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन के बारे में अधिक जानकारी हेतु या छात्र युवा मंच परिवार से जुड़ने के लिए संपर्क करें ।


प्रदेश संयोजक - मान. श्रीं नागेश यदु जी 8109449943

प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख - प्रवीण मारकंडे 9770952068



Monday, 11 October 2021

छात्र युवा मंच परिवार का 12 वॉ बैठक हुआ सम्पन्न

देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार का 12 वॉ बैठक हुआ सम्पन्न


शानदार रहा बैठक ।


अधिवेशन के तैयारी के संबंध में सभी विषयों पर हुआ गहन चर्चा ।


संगठन के आधार स्तम्भ 


संगठक लिकेश्वर सिन्हा सर

सयोंजक नागेश यदु रक्तवीर

प्रदेश प्रमुख दीपक देवांगन

प्रदेश सहप्रमुख लोकेश बारापात्रे ।

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल



के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ ।

Saturday, 22 August 2020

रक्तदान कर जन्मदिन को मनाएंगे रचनात्मक रूप से*

 *गुलशन साहू मोखला अध्यक्ष छात्र युवा मंच को 22 अगस्त 🎂 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं +91 6261 061 026*


*रक्तदान कर जन्मदिन को मनाएंगे रचनात्मक रूप से*


*केक काटकर 🎂 , मोमबत्ती बुझाकर , पार्टी देकर कृत्रिम खुशी मनाने वाले युवाओ व समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा है गुलशन साहू और छात्र युवा मंच के प्रत्येक सदस्य*



*इस वर्ष आप भी संकल्प ले , अपने व अपने प्रियजनों के जन्मदिन के अवसर पर आप भी रचनात्मक रूप से मनाए*


     🙏🙏

  नागेश यदु

जिला मंत्री भाजयुमो

सयोंजक छात्र युवा मंच

Wednesday, 19 August 2020

मानवता का फर्ज निभाते हुए आओ 23 अगस्त को करें रक्तदान

 जब तक मेरा ईमान स्वाभिमान और खून , पानी नही हुआ है ।

रक्तदान महादान
रक्तदान बनेगा जन अभियान

मैं मानवता के लिए करूँगा रक्तदान


वैसे भी वर्तमान दौर में लालच , फरेब, झूठ स्वार्थ ने अधिकतर युवा का खून पानी बना दिया है तो


कुछ युवाओ के खून में शराब , गांजा का नशा भर गया है ।


मानव जन्म लेना बड़ी बात नही बल्कि मानवता के लिए कार्य करना बड़ी बात है


रक्तदान करे


   हमे विश्वास है आप मानवता के रक्षक है । आप करेंगे रक्तदान


    🙏🙏

  नागेश यदु

जिला मंत्री भाजयुमो

सयोंजक छात्र युवा मंच

8109449943

Saturday, 4 July 2020

वैश्विक महामारी कोरोना के इस दौर में जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान

रक्तदान महादान
रक्तदान बनेगा जन अभियान
रक्तदान बनेगा जन अभियान


_मौका दीजिए अपने खून को किसी और के रगो मे बहने का... यही लाजवाब तरीका है  कई जिस्मों मे जिंदा रहने का..रक्तदान महादान_💉

🩸रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।🩸

साई   संजिवनी हॉस्पिटल  राजनंदगांव श्रीमति कल्याणी बाई देवांगन पति दौलत राम देवांगन ग्राम तिलई (राजनांदगाँव) के निवासी है जिनकी बच्चदानी का ऑपरेशन होना था , लेकिन उनके शरीर मे ब्लड कम(7 ग्राम) होने के कारण ऑपरेशन नही हो पा रहा यहा ,डॉक्टरों का कहना था की ऑपरेशन करने के लिये कम से कम इन्हे 2से3 युनिट ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता है ।  यूथ एडवोकेट अभिषेक पटेल जी ने रक्तदान किये।
उनके मनोबल बढाने के लिये हमारे छात्र युवा मंच के संयोजक श्री नागेश यदू जी भी उपस्थित रहे।
तन्मय पटेल जी ने 2 बार रक्तदान कर चुके है एवं हमारे यूथ एडवोकेट अभिषेक पटेल जी ने 6 बार रक्तदान हैं।

                 🙏 🙏
             प्रवीण मारकंडे
         प्रदेश मीडिया प्रभारी
       संभाग सदस्यता प्रभारी 
           (8103547778)  
              छात्र  युवा मंच
        राजनांदगांव छत्तीसगढ़
प्रभारी कॉविड- 19 आनलाइन परीक्षा

Saturday, 20 June 2020

छात्र युवा मंच बालोद के ऊर्जावान सदस्य भाई गोपी साहू ने आज किया अपना तीसरा रक्तदान


रक्तदान बनेगा जन अभियान


मौका दीजिए अपने खून को किसी और के रगो मे बहने का... यही लाजवाब तरीका है  कई जिस्मों मे जिंदा रहने का..रक्तदान महादान_💉


छात्र युवा मंच बालोद के ऊर्जावान सदस्य भाई गोपी साहू ने आज अपना तीसरा रक्तदान जिला अस्पताल राजनांदगांव मे एडमिट चन्दर बाई (पेशेंट - रक्त की कमी) के लिए किया!!

पुनीत कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं!!

Monday, 15 June 2020

रक्तदान को जनअभियान बनाने युवाओं ने चलाया जागरूकता अभियान


रक्तदान बनेगा जन अभियान

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर छात्र युवा मंच परिवार डुड़िया द्वारा रक्तदान को जन अभियान बनाने के लिये युवाओ ने जागरुकता अभियान चलाया गया ।
छात्र युवा मंच अर्जुन्दा क्षेत्र  के अध्यक्ष यशवंत कुमार टंडन ने बताया की छात्र युवा मंच परिवार रक्त दान को जन अभियान बनाने के लिये निरंतर जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदाताओ व युवाऔ को रक्त दान करने के प्रेरित व जागरुक किया व रक्तदान के प्रति फैली भ्रंतियो को दुर करने व रक्त दान से होने वाले फायदे के बारे  मे जानकारी दी ।
रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान

इस अवसर पर ग्राम पं॰ डुड़िया के सरपंच श्रीमती ललिता भुआर्य ने युवाओ को  इस नेक व पुन्य के कार्य के प्रति युवाओ के कार्य की प्रशंसा की व निरंतर जरुरत मंद लोगो की मदद के लिये आगे आने की अपील की ।
जिसमे  छात्र युवा मंच के बालोद जिला सदस्यता प्रभारी संतलाल देवाँगन वार्ड  नं॰10के पंच  श्री रामौवतारटंडन अनमोल 
 ईशु  दामिनि निकिता गीताबाई निरोतिन बाई उपस्थित थे।

Sunday, 14 June 2020

रक्तमित्र श्री फनेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में आज विश्व रक्तदाता दिवस मनाते हुए युवाओं ने किया रक्तदान

       
रक्तदान बनेगा जनअभियान

रक्तमित्र श्री फनेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में आज विश्व रक्तदाता दिवस मनाते हुए युवाओं ने किया रक्तदान

युवाओं ने लिया संकल्प की हम करेंगे निरंतर रक्तदान, नहीं जाने देंगे रक्त की कमी से किसी की जान

विश्व रक्तदाता दिवस  के अवसर पर आज छात्र युवा मंच परिवार के सदस्यों ने  जन्म दिवस को रचनात्मक रूप से मनाते हुए नांदगॉंव ब्लड बैंक में युवाओं ने किया रक्तदान।
    इन रक्तविरो ने किया आज रक्तदान
सनित कुमार यादव  o+,भागचंद वर्मा o+,गजेंद्र कनोजे o+,दानेश्वर वर्मा AB+,विजय देवांगन Ab+,टेमन साहू Ab+,मिलेंद्र कुमार o+,S भास्कर o+,हितेश देवांगन B+,रवि कोसरिया B+
आज इन युवाओं ने कोरोना योद्धा के रूप में रक्तदान कर जन्मदिवश का उपहार दिए। इस अवसर पर छात्र युवा मंच के सयोंजक श्री नागेश यदु जी  नांदगांव ब्लड बैंक के संचालक श्री फनेद्र जैन जी
प्रधानमंत्री ब्लड बैंक प्रभारी श्री चंद्रभान जंघेल ,श्री ऋषि शास्त्री जी,श्री माधव साहू जी ,श्री बिरझु कुमार वर्मा जी,एवं अन्य सदस्य  उपस्थित रहे।
  
         

Monday, 8 June 2020

मानवता का फर्ज निभाते अगबर वर्मा जी ने आज किया अपना दूसरा रक्तदान


रक्तदान बनेगा जन अभियान

छात्र युवा मंच टेका हरदी के ऊर्जावान सदस्य भाई अगबर वर्मा ने आज किया अपना दूसरा रक्तदान

आप भी रक्तदान कर मानव जीवन बचाइए

   🙏🙏
 नागेश यदु
जिला मंत्री भाजयुमो
सयोंजक छात्र युवा मंच

रक्तदान बनेगा जन अभियान


छात्र युवा मंच भेड़ी कला के सदस्य नितेश नेताम ( 19 वर्ष ) ने आज किया अपना प्रथम रक्तदान 

 आप भी रक्तदान करे

            

Featured Post

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर संस्कारधानी राजनांदगांव में श्...

Popular Posts