Showing posts with label Cymrajnandgaon. Show all posts
Showing posts with label Cymrajnandgaon. Show all posts

Tuesday, 14 January 2025

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर


संस्कारधानी राजनांदगांव में श्री फनेन्द्र जैन  प्रभु श्रीराम जी का स्वरूप, श्री नागेश यदु  लंकापति लंकेस्वर(रावण) का स्वरूप एवं श्री लोकेश बारापात्रे स्वामीविवेकानंद जी का स्वरूप धारण कर किया रक्तदान



छात्र युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष श्री माधव राम साहू ने बताया कि आयोध्या में प्रभुश्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना का सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरा भारत देश मे हर्ष का माहौल है सम्पूर्ण भारत मे भिन्न- भिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार से आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में छात्र युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर प्रभुश्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा का स्थापना दिवस के रूप में मनाया


रक्तदान महादान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय मधुसूदन यादव जी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री कोमल सिंह राजपूत जी , टुकेश्वर साहू जी,श्री किशोर यादव जी,श्री राजेश अग्रहरि, श्री बंटी लाल जी,श्री बलवंत साय जी,श्री प्रियंक सोनी जी,प्रशांत गुप्ता राजे जी,श्री महेश खंडेलवाल जी,श्री संतोष खंडेलवाल जी, श्री समीर गजभिए सर जी, श्री नोमेश वर्मा जी,श्री खेमलाल साहू जी ,श्री शिव वर्मा जी ,श्री अतुल रायजादा जी, श्री सुमित भाटिया जी, श्री विनोद भारती जी, श्री सुमित आजमानी जी,श्री टूमन साहू जी,श्री देवशरण सेन जी, श्री राजेश यादव जी, शरद सिन्हा जी,छात्र युवा मंच प्रदेश सहसंगठक श्री लोकेश बारापात्रे जी, प्रदेश  प्रमुख श्री चंद्रभान जंघेल जी, प्रदेश  अध्यक्ष श्री माधव राम साहू जी,प्रदेश महामंत्री राजू साहू जी,प्रदेश मंत्री जितेन्द्र साहू जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश साहू, झुलेन्द्र वर्मा,रूपेश मानिकपुरी, दुष्यंत सेन, कुलेश्वरी साहू,यश ठाकुर,शाहिल जंघेल, गौरव देवांगन, पायल साहू, कुसुम साहू, बबिता साहू, पायल साहू सिंगदई, एवं अन्य ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विशेष सहयोग वसुंधरा ठाकुर जी जिला अस्पताल बी पी शुगर टेस्ट श्री

बाला जी ब्लड बैंक से श्री धनेश जंघेल जी, रामेश्वरी साहू, हेमंत कुमार, कामनी सोनकर, रूप राजवाड़े, धीरज गंधर्व, 



प्रभुश्रीराम जी को स्मरण करते हुए इन रक्तवीरो ने किया अपना महत्वपूर्ण रक्तदान सर्वप्रथम नारायण साहू A+,राजू राम साहू AB+,डॉ. यू एस साहू O+,टोमेन्द्र देवांगन B+ 27वा बार ,मुकेश भट्ट B+,हिमांशु श्रीवास O+,गौरव कुमार B+,सन्नी तिवारी O+,संजय शर्मा B+,महेश यादव O+,यश शर्मा B+,शरद सिन्हा B+,धनेश्वर मानिकपुरी O+,दीपक यादव A+,तरुण जोशी  A+,भीष्म देवांगन B+,दीपक यादव शिवनगर B+,खेम साहू B+,जतिन कुमार A+,मनीष साहू A+,दुष्यंत साहू A+,फनेन्द्र जैन O+ 127वा बार,नागेश यदु O+ 51वा बार,लोकेश बारापात्रे O+ 29वा बार,कोमल यादव AB+,नुकेश्वर कुमार O+,कुसुम साहू O+,बबिता साहू B-,रूपेश कुमार A+,मोहित साहू AB+,हेमलाल साहू O+,नोमेश वर्मा B+,शाहिल जंघेल B+ टूमन साहू O+ ,पिन्टू मानिकपुरी B+,चंद्रभान जंघेल O+, गिरीश देवांगन O+ पायल साहू A+,शैलेष साहू B+,अजय साहू A+,अंजली देवांगन O+,कुलेश्वर साहूA+,विनोद साहू B+, राजेश साहू A+, राजीव शुक्ला B+, खेम साहू B+, रूपेश देवांगन O+,दुलेश्वरी वर्मा A+,शोनु जंघेल O+, राकेश साहू A+,मोहित वर्मा A+ रक्तवीरो ने किया रक्तदान।

Friday, 3 January 2025

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को राजनांदगाव में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापना के लिए छात्र युवा मंच ने मांग पत्र दिया

 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को राजनांदगाव में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापना के लिए छात्र युवा मंच ने मांग पत्र दिया 




राजनांदगाव मुख्यालय में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापना की मांग को लेकर आज छात्र युवा मंच पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को मांग पत्र सौपा, संगठन ने अपने मांग पत्र में शहर के खेल उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा की राजनांदगाव शहर हॉकी की नर्सरी के नाम से पुरे भारत वर्ष में विख्यात हैं, हमारे जिले से खेल जगत में कई प्रतिभाए विकसित हुए हैं, आपके मुख्यमंत्री कार्यकाल में जिले में खेलो को बढ़ावा देने अनुकूल वातावरण अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, दिग्विजय स्टेडियम, सात बास्केटबॉल ग्राउंड, स्वीमिंग पूल, साईं हॉस्टल आदि निर्माण हुआ हैं। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने खेल को प्रोत्साहन देते हुए 29 दिसंबर 2024 के मन की बात के 117 वां संस्करण में बस्तर ओलंपिक की प्रशंसा किये। राजनांदगाव जिला व छत्तीसगढ़ प्रदेश नक्सल प्रभावित राज्य हैं स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना से जिले सहित प्रदेश के युवाओ को खेल शिक्षा से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा



जिससे राजनांदगाव जिला व छत्तीसगढ़ राज्य का मान सम्मान पुरे भारत देश में बढेगा, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग पत्र देने प्रदेश सयोंजक नागेश यदु रक्तवीर, प्रदेश प्रमुख चंद्रभान जंघेल,प्रदेश अध्यक्ष माधव साहू प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश साहू दिग्विजय कॉलेज अध्यक्ष साहिल जंघेल जिला उपाध्यक्ष रुपेश दास मानिकपुरी प्रदेश तकनीकी प्रमुख प्रवीण मार्कण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें

Monday, 9 September 2024

छात्र युवा मंच की साप्ताहिक बैठक हुई संपन्न Weekly meeting of cym concluded

 छात्र युवा मंच की साप्ताहिक बैठक हुई संपन्न

शहर व ग्रामीण क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में आयोजित किए जाएगी रक्तदान जागरूकता परीक्षा



 विद्यार्थियों को द्वितीय चरण के लिए जारी किया जाएगा प्रवेश पत्र


 द्वितीय चरण ऑनलाइन परीक्षा


 13 अक्टूबर को दिग्विजय महाविद्यालय में आयोजित होगी परीक्षा


 द्वितीय चरण परीक्षा की जानकारी के लिए स्कूलों में पोस्टर, प्रथम परीक्षा में चयनित हुए विद्यार्थियों की सूची होगा विद्यालय में चस्पा


 चंद्रभान लोकेश बारापात्रे  -: रॉयल, वाईडनर, दीपिका, पेण्ड्री, रीवागहन स्कूल परीक्षा प्रभारी


 भागवत यश शर्मा  -: धनगांव सुकूलदैहन, टेका हरदी, पारागांव पलांदूर स्कूल परीक्षा प्रभारी


जीतेन्द्र - सुरेश साहू -: सिंघोला, करमतरा, सोने सरार किरगी रानी तराई टटेंगा सुरगी धामनसरा मोहड़ स्कूल परीक्षा प्रभारी


 यश शर्मा ज़ी होंगे छात्र युवा मंच के शहर अध्यक्ष

Sunday, 4 August 2024

रक्तदान से मानव जीवन बचाने का कर्तव्य व धर्म हैं छात्र युवा मंच परिवार का

 रक्तदान से मानव जीवन बचाने का कर्तव्य व धर्म हैं छात्र युवा मंच परिवार का 


संगठन की साप्ताहिक बैठक दिन रविवार को गुरुद्वारा के पास स्थित रक्त सहायता केंद्र मे आयोजित की गयी जिसमे संगठन के अभियान प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें, बैठक मे आगामी रक्तदान शिविर व समाज मे यातायात व रक्तदान के प्रति जन जागरूकता लाने कार्य योजना बनाई गयी, बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश सयोंजक नागेश यदु रक्तवीर ने बताया की संगठन के द्वारा रक्तदान के क्षेत्र मे निरंतर कार्य करने से समाज मे संगठन के कार्यों व पदाधिकारी पर विश्वास क़ायम हुआ हैं और हमें समाज के इस विश्वास पर खरा उतरकर निरंतर मानव जीवन बचाने के पुण्य कार्य मे अपना शत प्रतिशत योगदान देना हैं, संगठन का उद्देश्य सिर्फ रक्त की सहायता करना नहीं हैं बल्कि समाज मे नए रक्तवीरो का सृजन करना हैं जिससे जिले के किसी भी व्यक्ति को रक्त के लिए भटकना न पड़े और किसी भी व्यक्ति कि अकाल मृत्यु रक्त कि कमी से न हो छात्र युवा मंच परिवार का धर्म व कर्तव्य हैं मानव जीवन बचाने का जिस पर हम सभी सदस्य व पदाधिकारी को संकलपित होकर कार्य करना हैं 



 राजनांदगाव को बनाएंगे रक्तवीरो का शहर, स्कूल कॉलेजो मे जागरूकता से तैयार होंगे नए रक्तवीर - चंद्रभान जंघेल


 संगठन के प्रदेश प्रमुख चंद्रभान जंघेल ने बैठक मे उपस्थित सदस्य व पदाधिकारी को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र युवा मंच संगठन आज जिला नहीं वरन प्रदेश का एकमात्र ऐसा संगठन हैं जो वर्ष के 365 दिन व 24 घंटे रक्तदान जागरूकता मे कार्य कर रही हैं संगठन द्वारा रिकार्ड 98 रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं, हमारा प्रयास रहता हैं की शहर के समस्त धार्मिक राजनितिक सामाजिक संगठन , महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि, राजनेताओं के जन्मदिन, धार्मिक पर्व आयोजन व विवाह, नामकरण गृह पूजा जैसे पारिवारिक कार्यों मे रक्तदान शिविर आयोजित करे जिससे किसी भी धर्म समाज व परिवार के सदस्य की अकाल मृत्यु रक्त की कमी से न हो, समाज आग्रह के साथ ही हम प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर जन्मदिन यादगार रूप से मनाने आग्रह करते हैं, संगठन का उद्देश्य हैं कि राजनांदगाव जिले को आने वाले समय मे रक्तवीरो के शहर के रूप मे जाना जाये जिसके लिए जनजागरूकता आवश्यक हैं जिससे हर घर रक्तदाता - घर घर रक्तदाता बनेगे, इस अभियान उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने व नए रक्तवीर बनाने स्कूल कॉलेज मे रक्तदान व यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे

Sunday, 28 July 2024

रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्था छात्र युवा मंच परिवार का भी किया गया सम्मान

 रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्था छात्र युवा मंच परिवार का भी किया गया सम्मान







#ज्वॉइन_छात्र_युवा_मंच #22_जनवरी_2025_रक्तदान_शिविर #tranding #blooddonation #socialworker #प्रवीण_मारकंडे_प्रदेश_तकनीकी_व_संचार_प्रमुख #rajnandgaon छात्र युवा मंच राजनांदगांव Vatan Yadu Nagesh Guinness World Records Fanendra Baid Dr. Mahendra Singh Nandgaon Blood Bank CM Madhya Pradesh Dr Raman Singh

Monday, 15 July 2024

छात्र युवा मंच के साप्ताहिक बैठक में मासिक कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

 छात्र युवा मंच के साप्ताहिक बैठक में मासिक कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा



 संगठन की महत्वपूर्ण बैठक दिन रविवार को रक्त सहायता केंद्र गुरुद्वारा के पास आयोजित की गई इस बैठक में जुलाई अगस्त माह की कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई


1) प्रदेश पदाधिकारी के आई कार्ड का निर्माण


2) प्रदेश पदाधिकारी के वार्ड / गृह ग्राम में 22 जनवरी 2025 विशाल रक्तदान शिविर का लगेगा पोस्टर


3) प्रदेश सह संघटक दीपक देवांगन के जन्मदिन 2 अगस्त के अवसर से प्रारंभ होगा यातायात,  रक्तदान जागरूकता परीक्षा का आयोजन


4) जिला मुख्यालय के 10 - 15  किलोमीटर के दायरे के सभी स्कूल कॉलेज मे आयोजित करना है यातायात, रक्तदान जागरूकता परीक्षा


5) सभी प्रदेश पदाधिकारी को दो स्कूलों की होगी जिम्मेदारी


6) परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा प्रथम ऑफलाइन द्वितीय ऑनलाइन


7) परीक्षा में सफल होने वाले ओवरऑल प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ पंचम सफल विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित 


8) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद आदरणीय मधु भैया के जन्मदिन के अवसर पर 22 23 व 24 अगस्त होगा रक्तदान शिविर का आयोजन


9) संगठन की साप्ताहिक बैठक अब 2 दिन होगी आयोजित गुरुवार व रविवार


10 ) सभी प्रदेश पदाधिकारी को 20 सदस्ययी मार्गदर्शन समिति का गठन करना होगा और उन्हें प्रत्येक कार्यक्रमों की सूचना करना होगा

छात्र युवा मंच परिवार के नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन

शिक्षा 📚 जीवन के लिए जीवन 🇮🇳 वतन के लिए


छात्र युवा मंच परिवार के नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन



प्रदेश संगठक. - श्री लिकेश्वर सिन्हा सर जी


प्रदेश सह संगठक -: श्री दीपक देवांगन जी 


प्रदेश सयोंजक - नागेश यदु रक्तवीर


प्रदेश सह सयोंजक - श्री अगेश्वर वर्मा जी


प्रदेश प्रमुख - श्री चंद्रभान जंघेल जी


प्रदेश सह प्रमुख - श्री लोकेश बारापात्रे. जी


प्रदेश अध्यक्ष -: श्री माधव साहू जी


प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री अमित यादव जी


प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री कृष्णकांत साहू जी

प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री धर्मेंद्र साहू जी


प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री लव साहू जी


प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री चंद्रशेखर तिवारी जी

प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री अशोक यादव जी

प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री सुरेश साहू जी


प्रदेश महामंत्री -: श्री राजू साहू जी


प्रदेश महामंत्री -: श्री भागवत वर्मा जी


प्रदेश सचिव -: श्री जीतेन्द्र साहू जी



प्रदेश सह सचिव -: श्री संजय साहू जी


प्रदेश कोषाध्यक्ष -: श्री उमेश साहू जी


प्रदेश मंत्री - श्री झूलेन्द्र वर्मा जी 


प्रदेश मंत्री - श्री कोमेंद्र देवांगन जी


प्रदेश मंत्री - श्री निखिल नंदे जी


प्रदेश मंत्री - श्री मनीष साहू जी 


प्रदेश मंत्री - श्री खिलेन्द्र सिन्हा जी


प्रदेश मंत्री - श्री भीमराज वर्मा जी


प्रदेश मंत्री - श्री गौतम निषाद जी



प्रदेश तकनीकी प्रमुख -: श्री प्रवीण मार्कण्डेय जी


प्रदेश मिडिया प्रमुख -: श्री पुरुषोत्तम यदु जी


.          राजनांदगाव जिला पदाधिकारी


जिला प्रमुख -: श्री महेन्द्र नागपुरे सर


जिलाध्यक्ष - श्री खेमचंद साहू जी


जिला उपाध्यक्ष -: श्री दुष्यंत सेन जी


जिला महामंत्री - श्री रुपेश मानिकपुरी जी 


मुंगेली जिलाध्यक्ष -: श्री धर्मेंद्र साहू जी


कांकेर जिलाध्यक्ष -: श्री नीलकमल बड़ाई जी


मानपुर मोहला चौकी जिलाध्यक्ष - श्री निखिल पटवा जी


केसीजी जिलाध्यक्ष - श्री योगेश जंघेल जी


 सभी नवीन पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं

Sunday, 31 March 2024

राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार का साप्ताहिक बैठक सम्पन्न।

 

राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच का होली मिलन 3 अप्रैल को। नव मतदाता बने रक्तदाता

राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार का साप्ताहिक बैठक सम्पन्न।

रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अग्रणी संगठन छात्र युवा मंच परिवार का साप्ताहिक बैठक महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में संपन्न हुआ जिसमें आगामी कार्यक्रम होली मिलन व नवमतदाता को रक्तदाता बनने कार्यक्रम के संबंध में चर्चा व रुपरेखा तैयार किया गया।



संयोजक नागेश यदु ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि छात्र युवा मंच परिवार का होली मिलन व नवमतदाता परिचय सम्मेलन कार्यक्रम 3 अप्रेल दिन बुधवार को आयोजित होगा जिसमें छात्र युवा मंच के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग पदाधिकारी, जिला व नगर पदाधिकारी व  समस्त सदस्य व  पदाधिकारी  और नवमतदातागण सम्मिलित होंगे।

बैठक का उद्देश्य रक्तदान को जनअभियान बनाना व नए मतदाता को नए उद्देश्य व नए उर्जा के साथ सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करना है

साप्ताहिक बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश  संयोजक नागेश यदु , प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल, छत्रपति शिवाजी महाराज रक्वीर मंच प्रदेश अध्यक्ष  माधव साहू , प्रदेश महामंत्री भागवत वर्मा व सुरेश साहू जी उपस्थित रहे।

Saturday, 30 March 2024

रक्तदान कर मानव जीवन बचाएं रक्तदान बनेगा जन अभियान

 

भगवान राम के नाम रक्तदान शिविर


 छात्र युवा मंच का 90 वाँ शिविर आज ममता नगर कालिका चौक अंडर ब्रिज के पास आयोजित किया गया है जिसमें छात्र युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष भाई निखिल नंदे ने आज अपना 53 वाँ रक्तदान किया



 आप भी आए रक्तदान करें

रक्तदान कर मानव जीवन बचाएं रक्तदान बनेगा जन अभियान

Wednesday, 20 March 2024

ग्राम बघेरा के हॉस्पिटल में मितानिन बहानों को भी रक्तदान के बारे में जानकारी देकर और जागरूक करने का का

 ग्राम बघेरा के हॉस्पिटल में मितानिन बहानों को भी  रक्तदान के बारे में जानकारी देकर और जागरूक करने का कार्य किया और बताया की 22 जनवरी 2025 को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन छात्र युवा मंच के द्वारा होगा जिसमें सभी को आने के लिए निवेदन किया और स्टिकर वाला पत्रक दिया....



#22_जनवरी_2025_रक्तदान_शिविर_छात्र_युवा_मंच #प्रदेश_तकनीकी_व_संचार_प्रमुख_प्रवीण_मारकंडे #प्रधानमंत्री_हरित_प्रदेश_अभियान #22_जनवरी_2025_रक्तदान_शिविर #ज्वॉइन_छात्र_युवा_मंच #छात्र_युवा_मंच_छत्तीसगढ़ #रक्तदान_सहायता_केंद्र #praveen_markande #छत्रपति_शिवाजी_महाराज_रक्तवीर_मंच 


ग्राम बघेरा के हॉस्पिटल में आज डॉक्टर सर को रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी दिया गया

 ग्राम बघेरा के हॉस्पिटल में आज डॉक्टर सर को 22 जनवरी 2025 में होने वाले रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी दी और स्टिकर वाला पत्रक भी दिया गया.......




#22_जनवरी_2025_रक्तदान_शिविर_छात्र_युवा_मंच #प्रदेश_तकनीकी_व_संचार_प्रमुख_प्रवीण_मारकंडे #प्रधानमंत्री_हरित_प्रदेश_अभियान #22_जनवरी_2025_रक्तदान_शिविर #ज्वॉइन_छात्र_युवा_मंच #छात्र_युवा_मंच_छत्तीसगढ़ #रक्तदान_सहायता_केंद्र #praveen_markande #छत्रपति_शिवाजी_महाराज_रक्तवीर_मंच 



Monday, 18 March 2024

छात्र युवा मंच का 90 वाँ रक्तदान शिविर ममता नगर में होगा आयोजित

छात्र युवा मंच का 90 वाँ रक्तदान शिविर ममता नगर में होगा आयोजित


 रक्तदान को जन-जन तक पहुंचने छात्र युवा मंच परिवार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में 30 मार्च को देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करके देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया था इस उपलक्षय मे कालिका उत्सव समिति और छात्र युवा मंच के सयुंक्त तत्वाधान में कालिका चौक अंडर ब्रिज के पास रक्तदान शिविर आयोजित किया जायेगा।



 रक्तदान से जोड़ने घर- दुकानों मे दस्तक देकर किया सर्वे


 छात्र युवा मंच के प्रदेश पदाधिकारी व सदस्यों ने आज ममता नगर के सभी घर व दुकानों में जाकर सर्वे कर उन्हें रक्तदान करने जागरूक किया साथ ही पंपलेट बांटकर रक्तदान से होने वाले से लाभ, भ्रान्तियो से जागरूक किया। शहर के सभी 51 वार्डों में रक्तदान शिविर आयोजित करने और रक्तदान जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय साप्ताहिक बैठक में लिया गया है जिस पर अमल करते हुए प्रति सप्ताह शहर के अलग-अलग वार्डों में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।


आज के साप्ताहिक बैठक में प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी के दिशा-निर्देश में सभी पदाधिकारी को आगामी कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी दिया गया 


छत्तीसगढ़ प्रदेश के इतिहास में 22 जनवरी 2025 में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा किया जा रहा है जिसकी तैयारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अभी से प्रारंभ कर दिया है और 1000  यूनिट का लक्ष्य लेकर संगठन रक्तदान को जन अभियान बनने में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं ।


आज के साप्ताहिक बैठक में प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जघेल जी, प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे,  प्रदेश सचिव भागवत वर्मा, प्रदेश मंत्री राजू लाल साहू, दिग्विजय महाविद्यालय अध्यक्ष दुष्यंत सेन उपस्थित थे।


Sunday, 25 February 2024

भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण के अवसर पर महावीर चौक से महाकाल चौक मे होगा आयोजित

 छात्र युवा मंच के 100 वे रक्तदान शिविर में 1000 रक्तवीर करेंगे रक्तदान


भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण के अवसर पर महावीर चौक से महाकाल चौक मे होगा आयोजित 



 रक्तदान कर मानव जीवन बचाने की पहल को लेकर कार्य कर रही संस्था छात्र युवा मंच परिवार की साप्ताहिक बैठक आज महावीर मंदिर में आयोजित की गई इस बैठक में संगठन के महत्वपूर्ण सांगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई, जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारी ने सहमति दर्ज कर अपने विचार व्यक्त किये, छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक नागेश यदु ने बैठक के संचालन करते हुए आगामी कार्यक्रम वार्ड 51 वार्ड में रक्तदान जागरूकता शिविर , सदस्यता अभियान, 28 फरवरी शहीद संदीप यदु शहादत दिवस, 12 जुलाई संगठन स्थापना दिवस, व 22 जनवरी 2025 भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्ष के अवसर पर 1000 रक्तवीरो का विशाल रक्तदान शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए  समाज के सभी संस्था, महाविद्यालय विद्यालय समाजिक संगठन और समाज प्रमुखो को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा


 जिले का सबसे विशाल व भव्य रक्तदान शिविर का होगा आयोजन



रक्तदान के प्रति बने हुए डर व भ्रान्तियो को दूर करने छात्र युवा मंच निरंतर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है संगठन ने अभी तक 89 रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है इन 89 रक्तदान शिविर का आयोजन महाविद्यालय विद्यालय संस्कृतिक भवन मंदिर धार्मिक कार्यक्रम शहीद जवानों की स्मृति में राजनेताओं के जन्मदिन आदि के साथ नामकरण गृह प्रवेश व विवाह जैसे आयोजनों मे शिविर आयोजित कर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया इसी जन जागरूकता के तहत 22 जनवरी 2025 को शहर के मध्य महावीर चौक से महाकाल चौक मे विशाल व भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा जो की राजनांदगाव जिले सहित छ्ग प्रदेश के इतिहास मे सबसे विशाल रक्तदान शिविर होगा, आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश संयोजक नागेश यदु रक्तवीर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल प्रदेश अध्यक्ष छत्रपति शिवाजी रक्तवीर मंच माधव साहू ग्राम अध्यक्ष दुष्यंत सेन हॉर्टिकल्चर कॉलेज अध्यक्ष खेमचंद साहू मार्गदर्शन समिति सदस्य सुरेश साहू उपस्थित रहे

Wednesday, 21 February 2024

छात्र युवा मंच परिवार द्वारा श्री राम हॉस्पिटल में एडमिट जयराम यादव AB+ रक्त उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा की गई

 

छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच द्वारा के श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती मरीज जयराम यादव जी को पार्षद ऋषि शास्त्री जी के सहयोग से AB+ रक्त उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा की गई



मानव जीवन बचाने आप भी कीजिए रक्तदान

रक्तदान करने के लिए इच्छुक युवा साथी संपर्क करें रक्तदान बनेगा जन अभियान

ज्वॉइन छात्र युवा मंच राजनांदगांव प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे 9770952068

Sunday, 18 February 2024

District Hospital of Chhatrapati Shivaji Maharaj Raktaveer Manch

 

छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच द्वारा के जिला चिकित्सालय राज. में भर्ती मरीज शिवराम वर्मा जी को सुनील सेन जी (बसंतपुर) के सहयोग से O+ रक्त उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा की गई



मानव जीवन बचाने आप भी कीजिए रक्तदान

रक्तदान करने के लिए इच्छुक युवा साथी संपर्क करें रक्तदान बनेगा जन अभियान


                        🙏 🙏
                   प्रवीण मारकंडे
                 प्रदेश मीडिया प्रभारी
            प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख
             छत्तीसगढ़ सदस्यता प्रभारी
                    (9770952068)
                       छात्र  युवा मंच
                  राजनांदगांव छत्तीसगढ़

Sunday, 28 January 2024

पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने शतरंज को रणनीति का खेल बताया

 


पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने शतरंज को रणनीति का खेल बताया


निरंतर अभ्यास एवं कठिन परिश्रम ही जीत का मूलमंत्र _ मधुसूदन यादव

छात्र युवा मंच द्वारा एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

आयोजक छात्र युवा मंच राजनांदगांव द्वारा जिले में एक दिवसीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में रायगढ़, महासमुंद, भिलाई, रायपुर, दुर्ग, बालोद, केसीजी, एमएमसी जिला सहित कई राष्ट्रीय स्तर के एवं संस्कारधानी के स्कूल कॉलेज और स्थानीय खेलप्रेमी जनता सहित कुल 104 खिलाडी सम्मीलित हुवे, और अपने खेल का प्रदर्शन किया । इस आयोजन के उद्घाटन में पूर्व सांसद राजनंदगांव एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।  उनके साथ विशेष आमंत्रित अतिथिगण के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी विष्णु साव, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, भाजपा नेतागण सचिन बघेल, सावन वर्मा, किसुन यदु, हर्ष (गुड्डा) रामटेके, मनोहर यादव, रघुवीर वाधवा, हरीश शर्मा, सुश्री आभा तिवारी एवं श्रीमती माधुरी जैन मंच पर उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से छात्र युवा मंच के अध्यक्ष नागेश यदु, जगदलपुर के विख्यात शतरंज खिलाड़ी एवं कोच रजनीकांत बक्शी, राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रेणिक डाकलिया एवं ओज गुप्ता  सहित आयोजक सदस्य प्रशांत गुप्ता, प्रियंक सोनी, समीर गजभिये, वैभव राजपूत एवं अन्य साथी उपस्थित रहे ।

 

अतिथिगण का उद्बोधन


सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता एवं समाजसेवी विष्णु साव ने देशभक्ति से ओतप्रोत संक्षिप्त एवं सारगर्भित उद्बोधन में राष्ट्र की उन्नति के लिये सभी से योगदान करने का आव्हान करते हुए कहा कि - बढ़े चलो, बढ़े चलो, संगठन गढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का, काम वो करे चलो। 


पूर्व सांसद मधुसूदन ने अपने उद्बोधन में छात्र युवा मंच को सफल आयोजन के लिये बधाई दी और शतरंज के खेल को रणनीति का खेल बताया जिसमें दो हाथी, दो घोड़े, दो ऊॅठ, आठ सिपाही, एक वजीर और एक राजा के बीच सामंजस्य बिठाकर जीत के लिये बेहतर रणनीति बनाते हुए खेलना होता है। उन्होंने निरंतर अभ्यास एवं कठिन परिश्रम को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए खिलाड़ियों को अपनी हार से भी सीख लेने के लिये प्रेरित किया।

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष नागेश यदु ने बताया कि यह प्रतियोगिता शतरंज की  स्विस पद्धति पर आयोजित है, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी ने सात चक्र में अलग-अलग प्रतिद्वंदी से मुकाबला किया है और सात मैच में जीत हार या ड्रा खेलने के आधार पर प्राप्त अंक जोड़कर सातों चक्रों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले भिलाई के प्रतिभागी यशद बांबेश्वर को विजेता घोषित किया गया है।


संलग्न -  आयोजन के फोटोग्राफ

Thursday, 18 January 2024

छात्र युवा मंच द्वारा आयोजित ऑनलाइन युवा प्रतिभा खोज परीक्षा में 735 विद्यार्थी हुए शामिल 735 students participated in the online youth talent search examination organized by Chhatra Yuva Manch.

छात्र युवा मंच द्वारा आयोजित ऑनलाइन युवा प्रतिभा खोज परीक्षा में 735 विद्यार्थी हुए शामिल




छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक श्री नागेश यदु ने बताया कि युवा प्रतिभाखोज परीक्षा प्रतिवर्ष लिया जाता है युवा प्रतिभाखोज परीक्षा का यह 10 वा वर्ष हैं एवं खास बात यह है कि पहली बार हम ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा ले रहे हैं परीक्षा में 9.45 को उपस्थित होना


है 10 बजे विद्यार्थियों को एक लिंक दिया गया जिसमें विद्यार्थियों का सामान्य जानकारी भरना हैं नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति पता व स्कूल का नाम उसके पश्चात 10.30 बजे उनके एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर एक लिंक दिया गया जिसमें 50 अंक के 50 प्रश्न थे । 50 प्रश्न हल करने के पश्चात उनको सबमिट करना है जैसे ही विद्यार्थि 50 प्रश्न हल कर सबमिट करेंगे उनको उनका स्वंय का परीक्षा परिणाम प्राप्त हो जाएगा।


इसके पश्चात जो बच्चे टॉप टेन में आएँगे उनको 2 फरवरी 2024  को प्रमाण पत्र, मोमेन्टो व नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक श्री नागेश यदु के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल के नेतृत्व में कक्षा नवमी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में 735 विद्यार्थियों ने अपना ऑनलाइन परीक्षा दिया।

छात्र युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल ने बताया कि राजनांदगांव जिले के साथ साथ खैरागढ़, छुईखदान, मोहला मानपुर, व बालोद के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए  50 अंक का ऑनलाइन परीक्षा दिया जिमसें 50 प्रश्न पूछे गए थे जिलाधीश बनने के लिए क्या पढ़ाई करना चाहिए, IPS अधिकारी बनने के लिए क्या पढना चाहिए, जिला शिक्षा अधिकारी बनने के लिए क्या पढ़ाई करना चाहिए, डॉ. बनने के लिए क्या पढ़ाई करना चाहिए ऐसे विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिससे विद्यार्थियों का विवेक बढ़े।


प्रदेश अध्यक्ष श्री माधव साहू ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा लेने का उद्देश्य यह है कि आज लगभग सभी घरों में एक एंड्राइड मोबाइल फोन जरूर है पर मोबाईल होने के बाद भी विद्यार्थीयो में चहुमुखी उन्नति नहीं हो पा रहे हैं आज अधिकतम लोग मोबाइल का दुरुपयोग कर रहे जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व व्हाट्सएप के माध्यम से गलत देखकर, लगत सिख रहे हैं जिससे उसका समय बर्बाद हो रहा है साथ ही साथ मानसिक रूप से भी परेशान हो रहे हैं । इस ऑनलाइन युवा प्रतिभा खोज के माध्यम से हम यह बताना चाहते हैं की ऑनलाइन यूट्यूब से पढ़ाई कर, गूगल से सिलेबस निकालकर हम अपना पढ़ाई अच्छे से अच्छे घर बैठे ही कर सकते हैं और ऑनलाइन परीक्षा का अपना महत्व है बड़े से बड़े परीक्षा आज ऑनलाइन माध्यम से ही हो रहा है लोगों के प्रति जागरूकता लाने हेतु ऑनलाइन युवा प्रतिभा खोज परीक्षा लिया गया जिससे विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास हो सके।

परीक्षा प्रभारी व प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे जी ने बताया कि - संगठन द्वारा हमेशा अलग अलग विषयों में युवा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी किया गया है परीक्षा का विषय 10 वीं और 12 वीं के बाद किस विषय का चयन करके आगे पढ़ाई करें व रोजगार मुखी प्रश्न थे ।

आज विद्यार्थी पढ़ना तो चाहता हैं परन्तु उसे सही दिशा निर्देश नहीं मिला पता फिर वहां इस विषय को लेकर पढ़ना चाहते व नहीं पढ़ पाते यहां परेशानी 10 वीं पास विद्यार्थियों में ज्यादा देखने को मिलता है वहां चयन नहीं कर पाते हैं कि हम किस विषय को लेकर पढ़ने से हमारा कैरियर बनेगा कि नहीं आज का युवा प्रतिभा खोज ऑनलाइन परीक्षा का उद्देश्य यही था कि सभी विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस के लिए जागरूक करें साथ ही साथ आज अधिकांश चीजें टेक्नोलॉजी  के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है कुछ प्रतियोगिता परीक्षा ऑनलाइन भी आयोजित किया जा रहा है विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए संगठन द्वारा युवा प्रतिभा खोज ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया है जिसमें मुझे परीक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी दिया गया था।

इस दौरान तथागत संस्थापक श्री समीर गजभिये सर जी,छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक श्री नागेश यदु जी,छात्र युवा मंच मार्गदर्शक आदरणीय प्रियंक सोनी जी,मार्गदर्शन भईया प्रशांत गुप्ता जी प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रभान जंघेल जी, प्रदेश प्रमुख लोकेश बारपात्रे जी, प्रदेश अध्यक्ष माधव साहू जी, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू जी,मनीष साहू जी, लोभेष यदु जी,कृष्णकांत साहू जी,दुष्यंत कौशिक जी,भीमराज वर्मा जी ,परीक्षा प्रभारी व प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख भाई प्रवीण मारकंडे जी ,हेमा साहू जी,पायल साहू जी,आकांक्षी पाटिल जी,रिभा यादव जी ,वंदना साहू जी,निखिल भाई, रूपेश मानिकपुरी जी,वतन यदु जी, एवं अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे।

Wednesday, 3 January 2024

दिग्विजय महाविद्यालय में लागू हो ड्रेस कोड प्राचार्य को मांग पत्र सौप कर की मांग


दिग्विजय महाविद्यालय में लागू हो ड्रेस कोड प्राचार्य को मांग पत्र सौप कर की मांग


 


 भाजपा शहर उपाध्यक्ष नागेश यदु रक्तवीर ने दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एल टांडेकर को ज्ञापन देकर  महाविद्यालय में अध्ययनरत 6000 विधार्थियो की सुरक्षा, विधार्थियो मे समानता व महाविद्यालय की गारिमा के लिए ड्रेस कोड़ लागू करने की मांग की, यदु के द्वारा दिए गए मांग पत्र मे जिले के अन्य शहर डोंगरगांव डोगरगढ़ अंबागढ़ चौकी एलबी नगर घुमका महाविद्यालदिग्विजय महाविद्यालय में लागू हो ड्रेस कोड प्राचार्य को मांग पत्र सौप कर की मांगय में लागू किए गए ड्रेस कोड के प्रति ध्यान आकर्षित करवाते हुए महाविद्यालय में जल्द से जल्द ड्रेस कोड लागू करने की मांग की


 सात वर्षों से कर रहे हैं ड्रेस कोड की मांग


 भाजपा शहर उपाध्यक्ष, प्रदेश संयोजक छात्र युवा मंच नागेश यदु ने बताया कि विगत 7 वर्षों से हम महाविद्यालय में ड्रेस कोड व शालीन वेशभूषा लागू करने की मांग कर रहे हैं  पूर्व प्राचार्य वह वर्तमान प्राचार्य को भी ड्रेस कोड लागू करने के लिए मांग पत्र सौंप हैं साथ ही हस्ताक्षर अभियान कर विद्यार्थियों की अभिरुचि भी जानी थी इसके उपरांत भी महाविद्यालय प्रशासन ने हमारी मांगों को पूर्ण नहीं किया था, मांग पूरी होने तक निरंतर चलाएंगे अभियान

Sunday, 2 July 2023

12 जुलाई रक्तदान शिविर की तैयारी के संबध मे आज शंकरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे सम्पन्न हुआ


12 जुलाई रक्तदान शिविर की तैयारी के संबध मे आज शंकरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे सम्पन्न हुआ


 12 जूलाई 2009 में शहीद पुलिस अधीक्षक व 29 जवानों की याद में और संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी राजनांदगांव जिले के शंकरपुर वार्ड में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।


आज छात्र युवा मंच परिवार द्वारा आगामी रक्तदान शिविर के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें  प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी ने बैठक का उद्घाटन करते हुए 12 जुलाई 2009 के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री व्ही. के. चौबे व 29 जवानों के साहसिक पराक्रम के बारे में चर्चा करते हुए शहीद जवानों की शहादत को नमन किया 


छात्र युवा मंच परिवार की एक नई पहल रक्तदान के क्षेत्र में सभी समाजों को जोड़ने का प्रयास  रक्तदान के प्रति जब स्थानीय लोगों के प्रति जागरूक करने के लिए संगठन द्वारा सर्व का कार्य भी किया गया, समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, मार्गदर्शक व स्थानीय लोगों से किया किया अपील स्वयं भी करें रक्तदान और दुसरो को भी करें जागरूक रक्तदान करने के लिए रक्तदान करने नहीं होती है कोई बिमारी, रक्तदान करने से जितने भी रोग है दुर हो जातें हैं ।


संगठन द्वारा निरंतर 13 वषों से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के इतिहास में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्था है छात्र युवा मंच आज बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गए हैं जिसमें समाज के वरिष्ठ जन व समाजसेवी रुपेश दुबे, विनोद भारती, विकास वैष्णव, विकास सागर, राजू रंगारी, योगेश सेन, रक्तदान के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है रक्तदान को जन अभियान बनने के लिए आयोजन समिति का योगदान मिला ।  


आज इस साप्ताहिक बैठक में रुपेश दुबे,विनोद भारती, विकास वैष्णव, विकास सागर, राजू रंगारी, योगेश सेन, नागेश यदु, चन्द्रभान जंघेल, लोकेश बारापात्रे, मनीष साहू, प्रवीण मारकंडे, भागवत वर्मा, हेमा साहू, अन्शु वैष्णव, गौतम निषाद, पुजा नन्दवार, किर्तीवर्धन  देवांगन, कुसुम साहू, पायल साहू, प्रियंका कश्यप, नम्रता सिन्हा उपस्थित सदस्यो को विश्वास दिलाया कि 12 जुलाई शहीद जवानों की याद में होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तवीर अपने रक्त के एक-एक बूंद से समाज और युवाओ में देशभक्ति का अलख जगाकर युवाओ में राष्ट्रप्रेम का जज्बा जागयेंगे। रक्तदान को जनअभियान बनाने के इस महत्वपूर्ण आज का बैठक सम्पन्न हुआ

Saturday, 1 July 2023

छात्र युवा मंच परिवार की प्रीति टंडन जी बनी सोमनी स्कूल अध्यक्ष Preeti Tandon of Student Yuva Manch family became Somni school president

छात्र युवा मंच परिवार की प्रीति टंडन जी बनी सोमनी स्कूल अध्यक्ष

देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली  सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी के दिशा-निर्देश में प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल जी के आदेशानुसार प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे के नेतृत्व में आज सुश्री प्रीति टंडन जी को सोमनी स्कूल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।



प्रिती टंडन पिता श्री रमेश टंडन जी निवासी ग्राम पंचायत ककरेल पोस्ट सोमनी जिला राजनांदगांव है प्रीति टंडन ने हमें बताया कि वे छात्र युवा मंच परिवार द्वारा आयोजित समान्य ज्ञान परीक्षा में भाग लिए थे जिस माध्यम से संगठन के कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी हुआ , राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच निरंतर रक्तदान, समाज सेवा में निशुल्क शिक्षा, यातायात जागरूकता अभियान वक्षारोपण कार्य, व्यक्तित्व विकास शिविर इस तरह के रचनात्मक व सकारात्मक निरंतर करते रहते हैं आज मैं भी इस संगठन से जुड़कर अपने आप में गर्व महसूस करती हूं कि मैं छात्र युवा मंच परिवार की पदाधिकारी हूं।


आज मुझे प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी और प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे जी के मार्गदर्शन में आज मुझे सोमनी स्कूल अध्यक्ष का दायित्व दिया है मैं इस पूरे इमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से पूर्ण करूंगी और मैं संगठन के कार्यों को आगे बढ़ने मे अपना पूरा योगदान दुंगी । 


छत्तीसगढ़ के इतिहास में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के सदस्य बनना चाहते हैं तो हमें संपर्क करें प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु 9425588469, प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे 9770952068 छात्र युवा मंच परिवार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है रक्तदान को जन अभियान बनना है ।

Featured Post

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर संस्कारधानी राजनांदगांव में श्...

Popular Posts