Saturday, 23 April 2022

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री जितेंद्र कुमार साहू रक्तवीर को विभूति अलंकरण सम्मान से किया गया अभिनन्दन

 


*राष्ट्र व समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत 100 विभूतियों को वक्ता मंच ने किया सम्मानित* 


*रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री जितेंद्र कुमार साहू रक्तवीर को विभूति अलंकरण सम्मान से किया गया अभिनन्दन*



 प्रदेश की सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा  16 अप्रैल को राजधानी के वृंदावन सभागृह में संपन्न विभूति अलंकरण समारोह में समाज की बेहतरी के लिये कार्यरत 100 व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा थे । अध्यक्षता विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने की । विशिष्ट अतिथि सुधीर शर्मा , एच सी डेहरे एवं रुकमणि रामटेके थे । वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि रायपुर , भिलाई , धमतरी , राजिम , गरियाबंद , राजनंदगांव व बालोद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही संस्थाओ व व्यक्तियों का इस अवसर पर अभिनंदन किया गया । मुख्यत : खेल, शिक्षा , राजनीति ,चिकित्सा ,पत्रकारिता , लेखन , समाज सेवा , शिक्षा ,साहित्य , कला,संस्कृति , गायन , वादन , रक्तदान व आध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया । 


सम्मान के इस कड़ी में श्री जितेंद्र कुमार साहू रक्तवीर 29बार रक्तदान AB+ रक्तदाता,रक्तमित्र, रक्तवीर को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु विभूति अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया l


उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच द्वारा प्रतिवर्ष विभूति अलंकरण समारोह के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रदेश की प्रतिभाओ का सम्मान किया जाता है । आज इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि सम्मानित हो रहे लोगो के मानवता से परिपूर्ण कार्यों के कारण ही प्रदेश की अलग पहचान बनी हुई है । आज इस अवसर पर राजेश पराते , शुभम साहू , विवेक बेहरा , प्रगति पराते , यशवंत यदु , डा इंद्रदेव यदु , हरिशंकर सोनी , लीलाराम साहू , दुष्यंत साहू , मिनेश साहू , विकास कश्यप , मोहन निषाद , कुलदीप चंदेल , संजय साहू , कुमुद लाड , डॉ कमल वर्मा , ज्योति शुक्ला सहित पूरी टीम वक्ता मंच उपस्थित थी । कार्यक्रम के दौरान शहर की बाल प्रतिभाओ ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।


छात्र युवा मंच परिवार के रचनात्मक व सकारात्मक कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है और रक्तदान को जन अभियान बनाना है - प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण मारकंडे 9770952068

शीतल वर्मा बने छात्र युवा मंच के जिला मंत्री

 शीतल वर्मा बने छात्र युवा मंच के जिला मंत्री


देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा चलाए जा रहे 43 प्रकार के अभियान में जोड़ा जा रहा है साथ ही ऊर्जावान सदस्यो को पदाधिकारी भी नियुक्त किया जा है।


प्रदेश संगठन लिकेश्वर सिन्हा एवं संयोजक नागेश यदु के अनुशंसा प्रदेश प्रमुख दीपक देवांगन प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल जिला प्रभारी लव कुमार साहू, जिला प्रमुख गोविंदा सेन और जिला अध्यक्ष खिलेन्द सिन्हा, रोमेश साहू जिला मंत्री होंगे। के दिशा निर्देश में छात्र युवा मंच के शीतल वर्मा


प्रदेश स्तरीय सभी कार्यकर्त्ताओं ने शीतल वर्मा को जिला मंत्री पद ग्रहण करने की बधाईया एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये।


शीतल वर्मा ने बताया की सत्र 2020 में छात्र युवा मंच परिवार का सदस्य बना | छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा प्रत्येक ग्रामीण अंचल में ग्राम अध्यक्षों का नियुक्त किया गया जिसमें शीतल वर्मा को ग्राम अध्यक्ष के पद में नियुक्त किया गया, जिसमें अगस्त में छात्र युवा मंच परिवार डोंगरगढ़ में शहर सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया, मार्च में डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण सदस्यता प्रभारी बनाया गया और छात्र युवा मंच परिवार का एक अंग भगवा वंदन मंच में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी है।


शीतल वर्मा ने कहा कि


छात्र युवा मंच परिवार एक ऐसा संगठन है जो कि छात्रों से प्रारंम्भ होकर युवाओं तक पहुँच कर एक मंच प्रदान करना छात्र युवा मंच कहलाया हैं ।


छात्र युवा मंच परिवार में बिना राजनीति के लोगों की सहायता एवं उसकी हर एक संभव मदद करना छात्र युवा मंच का प्रमुख उद्देश्य है।


इसमें प्रमुख अभियान है


* रक्तदान बनेगा जन अभियान


* निःशुल्क शिक्षा अभियान * चिड़ियाँ सुरक्षा अभियान


* कोरोना जागरुकता अभियान


* शासन की योजनाओं का जानकारियां उपलब्ध कराना।


छात्र युवा मंच का उद्देश्य छात्र युवा मंच छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी अपना संगठन स्थापित कर चुके हैं। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार इत्यादि राज्यों में छात्र युवा मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य बनाये गए हैं।

छात्र युवा मंच परिवार द्वारा ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास शिविर

 


14 अप्रैल डॉ भीमराव आंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर व्यक्तिगत विकास और कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन


डॉ भीमराव आंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर 


देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा 14 अप्रैल को एक माह ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया है ।



जिसमें कैरियर गाइडेंस, योगा, डांस, कंम्पयूटर, पेंटिंग, कराटे, चेस, तीरंदाजी, रस्सी जंप, टैली, सिंगिंग और सभी प्रतिभागिता परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु सही मार्गदर्शन आदि दिया जाएगा ।


आज भी अधिकांश युवा सहीं मार्गदर्शन प्राप्त न होने पर सभी कोर्स करने के बाद भी बेरोजगार घुम रहें है, आपके पास अवसर है


कैरियर गाईडेंस कार्यक्रम का लाभ लेकर अपना भविष्य निर्धारित करें। 


14 अप्रैल को एक माह ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास शिविर और कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है राजनांदगांव में अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें 

• प्रदेश संयोजक मान. नागेश यदु जी 8109449943,  9425588469

• प्रदेश मीडिया प्रभारी - प्रवीण मारकंडे 9770952068

आज ही पंजीयन कराये


21 अप्रैल से म्युथाई किक बॉक्सिंग क्लास प्रारंभ ( प्रशिक्षक श्री सुरेश साहू सर )


22 अप्रैल से डांस क्लासेस प्रारंभ   

( प्रशिक्षक श्री विशाल शर्मा सर )


25 अप्रैल से चेस प्रशिक्षण प्रारंभ

 ( प्रशिक्षक श्री रजनीकांत बख्शी सर )


छात्र युवा मंच परिवार द्वारा ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

Thursday, 24 March 2022

कमला कॉलेज चौक पर नियमविरुद्ध हुए एग्रीमेंट(अनुबंध) को निरस्त करने छात्र युवा मंच ने कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर निष्ठा तिवारी को सौंपा ज्ञापन

कमला कॉलेज चौक पर नियमविरुद्ध हुए एग्रीमेंट(अनुबंध) को निरस्त करने छात्र युवा मंच ने कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर निष्ठा तिवारी को सौंपा ज्ञापन


 यदु ने बताया कि  गरीब असहाय लोगो को रोजगार देने के उद्देश्य से छग सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत कमला कॉलेज चौक में 24 दुकानों का निर्माण किया गया है इस दुकानों में शासन प्रशासन द्वारा पूर्व  में स्थापित दुकानदारों को प्राथमिकता से दुकान देने का आदेश प्रशासन द्वारा दिया गया था , साथ ही जिला चयन समिति व नगर निगम द्वारा सर्वे कर दुकानदारो से न्याय कर यथास्थान दुकान आबंटित करने की कार्ययोजना बनाई गई थी ।

शासन प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करते हुए कुछ लोगो ने रुपये पैसे के दम पर दुकानों पर अधिग्रहण करने नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों से सांठगांठ कर गुपचुप तरीके से अपने नाम से एग्रीमेंट करा लिए है , ये वह लोग है जिनका पूर्व में किसी भी प्रकार का दुकान इस स्थान पर नही था । वर्तमान में दुकान क्रमांक 1 , 9, 11,14, 15 , 17, 18 व 21,23 में एग्रीमेंट कराए है इन एग्रीमेंट को निरस्त कर निष्पक्ष जांच कर पात्रताधारी दुकानदारों को जीवन यापन के लिए दुकान आबंटित किया जाए ज्ञापन देने के द्वारान छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक श्री नागेश यदु जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रभान जंघेल जी, प्रधानमंत्री रक्तवीर प्रदेश अध्यक्ष श्री माधव साहू जी,प्रदेश मंत्री संजय साहू, जिला प्रमुख विकाश साहू जी, जिला अध्यक्ष अवतार सेन जी,जिला महामंत्री भागवत वर्मा जी,वैभव साहू, पुरुषोत्तम यदु, उपस्थित रहे।

Saturday, 19 March 2022

महा - सदस्यता अभियान 2022

 महा - सदस्यता अभियान 2022


देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा 4 मार्च से 30 जून तक महा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ।


जो भी युवा साथी छात्र युवा मंच परिवार से जुड़ना चाहते हैं नीचे दिए गए लिंक में जाकर Online सदस्यता फार्म भर सकते हैं ।


संगठन राष्ट्रीय छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा 48 प्रकार के अभियान चलाये जा रहें है, जिसमें मुख्य रूप से


1. रक्तदान बनेगा जन अभियान


*2. कोरोना जागरुकता व महामारी से बचाव अभियान*


*3. सामान्य ज्ञान परीक्षा*


*4. यातायात जागरुकता अभियान*


*5. हराभरा हो छत्तीसगढ़ अभियान*


*6. जन्मदिन को रचनात्मक सकारात्मक रूप से मनाने अभियान*


*7. मतदाता जागरूकता अभियान*


*8. सदस्यता अभियान*


*महा सदस्यता अभियान 2022*


👇👇👇👇👇👇

https://my.forms.app/form/5d3e6c5c9ed1857611038bac

Thursday, 13 January 2022

बालोद जिले की निलम निर्मोही बनी छात्रा शक्ति ईकाई की प्रदेश अध्यक्ष

 बालोद जिले की निलम निर्मोही बनी छात्रा शक्ति ईकाई की प्रदेश अध्यक्ष              

    


हमारा संगठन छात्र युवा मंच  परिवार में विगत 8 वर्षों से 42 प्रकार के अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सुपर 30, सड़क सुरक्षा, कन्या सुरक्षा, निःशुल्क शिक्षा , वृक्षारोपण, रक्तदान, युवा प्रतिभा खोज, युवा सम्मान, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, जीव - जन्तु संरक्षण, प्याऊ योजना एवं कोरोना जागरूक भी शामिल किया गया है। 


 प्रदेशाध्यक्ष सुश्री निलम निर्मोही जी 

मैं इस संगठन में कोरोना जागरूक परीक्षा प्रभारी के रूप में एक सदस्य के रूप में जुड़ी हूं, फिर विगत वर्ष नागेश सर के  जन्मदिवस पर सम्मान समारोह में मेरी कार्य की सक्रियता को देखते हुए मुझे जिला स्तर पर , बालोद जिला की जिला महामंत्री बनाया गया। मुझे  छात्र युवा मंच संगठन के सदस्य बने एक वर्ष पूर्ण होने के पश्चात दिसम्बर 2021में दिनांक 17,18 को दो-दिवसीय का अधिवेशन आयोजित किया गया था, जिसमें मुझे अपने दल का प्रभारी बनाया गया था। मैं निलम निर्मोही पूर्व में जिला महामंत्री के पद पर थी, अधिवेशन के दौरान मुझे प्रदेश स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष के नाते पद से सम्मानित किया गया। छात्र युवा मंच के आधार स्तम्भ नागेश यदु सर जी, लिकेश्वर सिन्हा सर जी, चन्द्रभान जंघेल सर जी एवं दीपक देवांगन सर जी आप सभी का एवं मेरे छात्र युवा मंच परिवार के सभी छोटे - बड़े सदस्यों का बहुत - बहुत धन्यवाद , जिन्होंने मुझे इस पद के दायित्व के लिए चयनित किया है ।


 मैं निलम निर्मोही आप सबके विश्वास पर खरे उतरकर अपने दायित्व का निर्वहन करूंगी । छात्र युवा मंच परिवार का बहुत-बहुत  धन्यवाद,

Tuesday, 4 January 2022

मुंगेली जिले का कार्यकारिणी का गठन किया गया है ।

 

देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के प्रदेश संगठक श्री लिकेश्वर सिन्हा सर जी और प्रदेश संयोजक मान. श्री नागेश यदु जी के दिशा-निर्देश में प्रदेश प्रमुख दीपक देवांगन जी और प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल जी के नेतृत्व में मुंगेली जिले का कार्यकारिणी का गठन किया गया है ।



राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच मुंगेली जिला अध्यक्ष बनने पर भाई राम सिंह जायसवाल जी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं




राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच मुंगेली जिला प्रमुख बनने पर शिव साहू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं


राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच मुंगेली जिला उपाध्यक्ष बनने पर भाई परमेश्वर साहू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं



राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच मुंगेली जिला सचिव बनने पर भाई हेमंत यादव को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं



राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच मुंगेली जिला महामंत्री बनने पर भाई शेष नारायण शिवारे को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं



राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच मुंगेली जिला ब्लाक अध्यक्ष बनने पर भाई सुमन यादव को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं



राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच मुंगेली ब्लॉक उपाध्यक्ष बनने पर भाई जितेश साहू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं


राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच लोरमी ब्लाक अध्यक्ष बनने पर भाई धर्मेंद्र साहू को बहुत-बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं


राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनने पर भाई शिव शंकर जयसवाल जी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं




राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच मुंगेली जिला कोषाध्यक्ष बनने पर भाई डोमेश्वर साहू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं



राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच मुंगेली सोशल मीडिया प्रभारी बनने पर भाई मुकेश साहू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं



राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच मुंगेली जिला मीडिया प्रभारी बनने पर भाई धर्मेंद्र साहू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं


राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच लोरमी ब्लाक उपाध्यक्ष बनने पर भाई मुकेश साहू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं


राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के नवीन पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं आशा करेंगे कि आप सभी पदाधिकारी अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूरी इमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से करेंगे ।


आप भी हमारे छात्र युवा मंच परिवार के सदस्य बनना चाहते हैं तो नीचे दिए गए Online सदस्यता फार्म को भरकर हमारे संगठन छात्र युवा मंच परिवार का सदस्य बनें ।


छात्र युवा मंच सदस्यता फार्म ~ Apply Now

Featured Post

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर संस्कारधानी राजनांदगांव में श्...

Popular Posts