Showing posts with label Covid Online Exam. Show all posts
Showing posts with label Covid Online Exam. Show all posts

Monday, 15 July 2024

छात्र युवा मंच परिवार के नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन

शिक्षा 📚 जीवन के लिए जीवन 🇮🇳 वतन के लिए


छात्र युवा मंच परिवार के नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन



प्रदेश संगठक. - श्री लिकेश्वर सिन्हा सर जी


प्रदेश सह संगठक -: श्री दीपक देवांगन जी 


प्रदेश सयोंजक - नागेश यदु रक्तवीर


प्रदेश सह सयोंजक - श्री अगेश्वर वर्मा जी


प्रदेश प्रमुख - श्री चंद्रभान जंघेल जी


प्रदेश सह प्रमुख - श्री लोकेश बारापात्रे. जी


प्रदेश अध्यक्ष -: श्री माधव साहू जी


प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री अमित यादव जी


प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री कृष्णकांत साहू जी

प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री धर्मेंद्र साहू जी


प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री लव साहू जी


प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री चंद्रशेखर तिवारी जी

प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री अशोक यादव जी

प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री सुरेश साहू जी


प्रदेश महामंत्री -: श्री राजू साहू जी


प्रदेश महामंत्री -: श्री भागवत वर्मा जी


प्रदेश सचिव -: श्री जीतेन्द्र साहू जी



प्रदेश सह सचिव -: श्री संजय साहू जी


प्रदेश कोषाध्यक्ष -: श्री उमेश साहू जी


प्रदेश मंत्री - श्री झूलेन्द्र वर्मा जी 


प्रदेश मंत्री - श्री कोमेंद्र देवांगन जी


प्रदेश मंत्री - श्री निखिल नंदे जी


प्रदेश मंत्री - श्री मनीष साहू जी 


प्रदेश मंत्री - श्री खिलेन्द्र सिन्हा जी


प्रदेश मंत्री - श्री भीमराज वर्मा जी


प्रदेश मंत्री - श्री गौतम निषाद जी



प्रदेश तकनीकी प्रमुख -: श्री प्रवीण मार्कण्डेय जी


प्रदेश मिडिया प्रमुख -: श्री पुरुषोत्तम यदु जी


.          राजनांदगाव जिला पदाधिकारी


जिला प्रमुख -: श्री महेन्द्र नागपुरे सर


जिलाध्यक्ष - श्री खेमचंद साहू जी


जिला उपाध्यक्ष -: श्री दुष्यंत सेन जी


जिला महामंत्री - श्री रुपेश मानिकपुरी जी 


मुंगेली जिलाध्यक्ष -: श्री धर्मेंद्र साहू जी


कांकेर जिलाध्यक्ष -: श्री नीलकमल बड़ाई जी


मानपुर मोहला चौकी जिलाध्यक्ष - श्री निखिल पटवा जी


केसीजी जिलाध्यक्ष - श्री योगेश जंघेल जी


 सभी नवीन पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं

Sunday, 7 July 2024

शहीद जवानों के शहादत को नमन करते हुए 12 जुलाई को नगर निगम सभागार में छात्र युवा मंच आयोजित करेगा 97 वाँ रक्तदान शिविर


शहीद जवानों के शहादत को नमन करते हुए 12 जुलाई को नगर निगम सभागार में छात्र युवा मंच आयोजित करेगा 97 वाँ रक्तदान शिविर



शहीदों की शहादत को नमन करते हुए जिले की सेवाभावी संस्था द्वारा छात्र युवा मंच नगर निगम कार्यालय मे स्थित सभागार मे 12 जुलाई दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही हैं यह आयोजन 12 जुलाई 2009 को तात्कालिक जिला राजनांदगाव के मानपुर मदनवाड़ा क्षेत्र के कोरकोट्टी मे नक्सल हमले मे शहीद हुए पुलिस अधीक्षक सहित 29 जवानो की याद मे  आयोजित की जाएगी संगठन द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज व युवाओं मे राष्ट्रीयता समाज सेवा के भाव जागृत करने व देश धर्म की रक्षा सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने के उद्देश्य से किया जाता हैं


भाजपा कांग्रेस पार्षद व नगर निगम शासन प्रशासन के सहयोग से आयोजित होगा रक्तदान शिविर


छात्र युवा मंच के प्रदेश सयोंजक नागेश यदु रक्तवीर ने बताया की 12 जुलाई को नगर निगम मे आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के लिए महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष श्री पप्पू धकेता नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु सहित निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता उपायुक्त मोबिन अली से विधिवत अनुमति प्राप्त कर रक्तदान शिविर आयोजन का निर्णय लिया गया! साथ ही संगठन द्वारा भाजपा कांग्रेस पार्षद निगम मे पदस्थ अधिकारी व कर्मचरियो को सम्मान पूर्वक रक्तदान शिविर मे सम्मिलित होने आमंत्रित किया गया, रक्तदान शिविर को सफल बनाने मे समस्त पार्षदो का विशेष सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा हैं रक्तदान शिविर की तैयारी के सम्बन्ध मे आज विशेषकर नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, पारस वर्मा, मधुकर बंजारे, ऋषि शास्त्री पार्षद प्रतिनिधि मदन यादव सचिन तुरहाटे जीवन चतुर्वेदी, दीनु साहू व संगठन के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहें 



लाल रंग आतंक का नहीं बल्कि जीवन का हैं प्रतीक - फनेन्द्र जैन


रक्तदान के क्षेत्र मे 37 वर्षो से जुड़े 120 बार रक्तदान कर अनजान मरीजों की जान बचाने वाले जिला रक्तवीर संगठन संघ के जिलाध्यक्ष फनेन्द्र जैन ने बताया की रक्त का रंग लाल होता हैं जो आंतक का नहीं जीवन का प्रतीक हैं जिले राज्य  देश सहित सम्पूर्ण विश्व मे ऐसे लाखो करोड़ो रक्तवीर हैं जो अपने लाल रक्त से अनजान मरीजों को एक नया जीवन प्रदान कर रहें हैं और यह लाल रंग जीवन का प्रतीक हैं किसी आंतक का नहीं,

Wednesday, 20 March 2024

ग्राम बघेरा के हॉस्पिटल में मितानिन बहानों को भी रक्तदान के बारे में जानकारी देकर और जागरूक करने का का

 ग्राम बघेरा के हॉस्पिटल में मितानिन बहानों को भी  रक्तदान के बारे में जानकारी देकर और जागरूक करने का कार्य किया और बताया की 22 जनवरी 2025 को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन छात्र युवा मंच के द्वारा होगा जिसमें सभी को आने के लिए निवेदन किया और स्टिकर वाला पत्रक दिया....



#22_जनवरी_2025_रक्तदान_शिविर_छात्र_युवा_मंच #प्रदेश_तकनीकी_व_संचार_प्रमुख_प्रवीण_मारकंडे #प्रधानमंत्री_हरित_प्रदेश_अभियान #22_जनवरी_2025_रक्तदान_शिविर #ज्वॉइन_छात्र_युवा_मंच #छात्र_युवा_मंच_छत्तीसगढ़ #रक्तदान_सहायता_केंद्र #praveen_markande #छत्रपति_शिवाजी_महाराज_रक्तवीर_मंच 


Monday, 18 March 2024

छात्र युवा मंच का 90 वाँ रक्तदान शिविर ममता नगर में होगा आयोजित

छात्र युवा मंच का 90 वाँ रक्तदान शिविर ममता नगर में होगा आयोजित


 रक्तदान को जन-जन तक पहुंचने छात्र युवा मंच परिवार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में 30 मार्च को देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करके देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया था इस उपलक्षय मे कालिका उत्सव समिति और छात्र युवा मंच के सयुंक्त तत्वाधान में कालिका चौक अंडर ब्रिज के पास रक्तदान शिविर आयोजित किया जायेगा।



 रक्तदान से जोड़ने घर- दुकानों मे दस्तक देकर किया सर्वे


 छात्र युवा मंच के प्रदेश पदाधिकारी व सदस्यों ने आज ममता नगर के सभी घर व दुकानों में जाकर सर्वे कर उन्हें रक्तदान करने जागरूक किया साथ ही पंपलेट बांटकर रक्तदान से होने वाले से लाभ, भ्रान्तियो से जागरूक किया। शहर के सभी 51 वार्डों में रक्तदान शिविर आयोजित करने और रक्तदान जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय साप्ताहिक बैठक में लिया गया है जिस पर अमल करते हुए प्रति सप्ताह शहर के अलग-अलग वार्डों में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।


आज के साप्ताहिक बैठक में प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी के दिशा-निर्देश में सभी पदाधिकारी को आगामी कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी दिया गया 


छत्तीसगढ़ प्रदेश के इतिहास में 22 जनवरी 2025 में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा किया जा रहा है जिसकी तैयारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अभी से प्रारंभ कर दिया है और 1000  यूनिट का लक्ष्य लेकर संगठन रक्तदान को जन अभियान बनने में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं ।


आज के साप्ताहिक बैठक में प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जघेल जी, प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे,  प्रदेश सचिव भागवत वर्मा, प्रदेश मंत्री राजू लाल साहू, दिग्विजय महाविद्यालय अध्यक्ष दुष्यंत सेन उपस्थित थे।


Sunday, 3 March 2024

वार्डों में जागरूकता शिविर लगाकर रक्तदान का अलख जगायेंगे रक्तवीर

वार्डों में जागरूकता शिविर लगाकर रक्तदान का अलख जगायेंगे रक्तवीर

 रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाने वाली संस्था छात्र युवा मंच की साप्ताहिक बैठक आज महावीर मंदिर में आयोजित की गई इस बैठक में 22 जनवरी 2025 को अयोध्या मे बने भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्व पर होने वाले जिले के इतिहास मे होने वाले भव्य व विशाल रक्तदान शिविर के विषय में चर्चा कर उपस्थित पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौपी गयी


 जन जागरूकता से ही दूर होगी रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियां व डर -: नागेश यदु रक्तवीर

 संगठन के प्रदेश संयोजक नागेश यदु ने बैठक को संबोधित करते हुए रक्तदान के के फायदे व रक्तदान के प्रति समाज में फैले भ्रांति व डर के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा कर करते हुए कहा कि संगठन द्वारा विगत 12 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए 89 रक्तदान शिविर का आयोजन किया उसके पश्चात भी आज भी एक प्रतिशत से भी कम युवा ही रक्तदान के पुण्य कार्य से जुड़ते हैं, जिसका मुख्य कारण मन में रक्तदान के प्रति डर और भ्रांतियां हैं इस भ्रांतियां को दूर हम निरंतर जन जागरूकता का कार्य कर ही दूर कर सकते हैं, जिस पर संगठन द्वारा शहर के 51 वार्डो मे रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन कर रक्तदान के फायदे, अधिक रक्त से होने वाली बीमारियां, रक्त जाँच शुल्क, रक्त के क्रय विक्रय सम्बंधित भ्रामक जानकारी से जागरूक करने का निर्णय लिया गया

 जन जागरूकता के लिए बनाई गई समितियां

 रक्तदान के प्रति जागरूकता के लिए संगठन द्वारा समिति का गठन किया गया पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौप कर कार्य विभाजन किया गया है जिसमें चंद्रभान जंघेल रक्तदान जागरूक पत्रक निर्माण, लोकेश बारापात्रे 51 वार्ड जनप्रतिनिधि सुचना प्रभारी, राजू साहू जागरूकता शिविर, भागवत वर्मा जनपद, सरपंच जनप्रतिनिधि सुचना प्रभारी, दुष्यंत सेन  महाविद्यालय सूचना प्रभारी, माधव साहू समाज संगठन सूचना, रूपेश मानिकपुरी ग्राम जन जागरूकता शिविर, व प्रवीण मारकंडे को सोशल मीडिया और  केंद्र सरकार और राज्य सरकार को संगठन के कार्य को जन जन तक पहुंचाने कि जिम्मेदारी दी गयी प्रत्येक गुरुवार को शहर के वार्डों में लगेगा जन जागरूकता शिविर इस प्रथम गुरुवार शांति नगर से होगा जागरूकता शिविर का प्रारम्भ।

आज इस बैठक में प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जघेल जी छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच प्रदेश प्रमुख लोकेश बारापात्रे, प्रदेश महामंत्री भगवात वर्मा जी प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे जी, दिग्विजय महाविद्यालय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार, जिला शहर मंत्री रूपेश मानिकपुरी उपस्थित थे ।

Sunday, 18 February 2024

District Hospital of Chhatrapati Shivaji Maharaj Raktaveer Manch

 

छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच द्वारा के जिला चिकित्सालय राज. में भर्ती मरीज शिवराम वर्मा जी को सुनील सेन जी (बसंतपुर) के सहयोग से O+ रक्त उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा की गई



मानव जीवन बचाने आप भी कीजिए रक्तदान

रक्तदान करने के लिए इच्छुक युवा साथी संपर्क करें रक्तदान बनेगा जन अभियान


                        🙏 🙏
                   प्रवीण मारकंडे
                 प्रदेश मीडिया प्रभारी
            प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख
             छत्तीसगढ़ सदस्यता प्रभारी
                    (9770952068)
                       छात्र  युवा मंच
                  राजनांदगांव छत्तीसगढ़

Sunday, 28 January 2024

पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने शतरंज को रणनीति का खेल बताया

 


पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने शतरंज को रणनीति का खेल बताया


निरंतर अभ्यास एवं कठिन परिश्रम ही जीत का मूलमंत्र _ मधुसूदन यादव

छात्र युवा मंच द्वारा एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

आयोजक छात्र युवा मंच राजनांदगांव द्वारा जिले में एक दिवसीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में रायगढ़, महासमुंद, भिलाई, रायपुर, दुर्ग, बालोद, केसीजी, एमएमसी जिला सहित कई राष्ट्रीय स्तर के एवं संस्कारधानी के स्कूल कॉलेज और स्थानीय खेलप्रेमी जनता सहित कुल 104 खिलाडी सम्मीलित हुवे, और अपने खेल का प्रदर्शन किया । इस आयोजन के उद्घाटन में पूर्व सांसद राजनंदगांव एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।  उनके साथ विशेष आमंत्रित अतिथिगण के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी विष्णु साव, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, भाजपा नेतागण सचिन बघेल, सावन वर्मा, किसुन यदु, हर्ष (गुड्डा) रामटेके, मनोहर यादव, रघुवीर वाधवा, हरीश शर्मा, सुश्री आभा तिवारी एवं श्रीमती माधुरी जैन मंच पर उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से छात्र युवा मंच के अध्यक्ष नागेश यदु, जगदलपुर के विख्यात शतरंज खिलाड़ी एवं कोच रजनीकांत बक्शी, राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रेणिक डाकलिया एवं ओज गुप्ता  सहित आयोजक सदस्य प्रशांत गुप्ता, प्रियंक सोनी, समीर गजभिये, वैभव राजपूत एवं अन्य साथी उपस्थित रहे ।

 

अतिथिगण का उद्बोधन


सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता एवं समाजसेवी विष्णु साव ने देशभक्ति से ओतप्रोत संक्षिप्त एवं सारगर्भित उद्बोधन में राष्ट्र की उन्नति के लिये सभी से योगदान करने का आव्हान करते हुए कहा कि - बढ़े चलो, बढ़े चलो, संगठन गढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का, काम वो करे चलो। 


पूर्व सांसद मधुसूदन ने अपने उद्बोधन में छात्र युवा मंच को सफल आयोजन के लिये बधाई दी और शतरंज के खेल को रणनीति का खेल बताया जिसमें दो हाथी, दो घोड़े, दो ऊॅठ, आठ सिपाही, एक वजीर और एक राजा के बीच सामंजस्य बिठाकर जीत के लिये बेहतर रणनीति बनाते हुए खेलना होता है। उन्होंने निरंतर अभ्यास एवं कठिन परिश्रम को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए खिलाड़ियों को अपनी हार से भी सीख लेने के लिये प्रेरित किया।

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष नागेश यदु ने बताया कि यह प्रतियोगिता शतरंज की  स्विस पद्धति पर आयोजित है, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी ने सात चक्र में अलग-अलग प्रतिद्वंदी से मुकाबला किया है और सात मैच में जीत हार या ड्रा खेलने के आधार पर प्राप्त अंक जोड़कर सातों चक्रों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले भिलाई के प्रतिभागी यशद बांबेश्वर को विजेता घोषित किया गया है।


संलग्न -  आयोजन के फोटोग्राफ

Thursday, 18 January 2024

छात्र युवा मंच द्वारा आयोजित ऑनलाइन युवा प्रतिभा खोज परीक्षा में 735 विद्यार्थी हुए शामिल 735 students participated in the online youth talent search examination organized by Chhatra Yuva Manch.

छात्र युवा मंच द्वारा आयोजित ऑनलाइन युवा प्रतिभा खोज परीक्षा में 735 विद्यार्थी हुए शामिल




छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक श्री नागेश यदु ने बताया कि युवा प्रतिभाखोज परीक्षा प्रतिवर्ष लिया जाता है युवा प्रतिभाखोज परीक्षा का यह 10 वा वर्ष हैं एवं खास बात यह है कि पहली बार हम ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा ले रहे हैं परीक्षा में 9.45 को उपस्थित होना


है 10 बजे विद्यार्थियों को एक लिंक दिया गया जिसमें विद्यार्थियों का सामान्य जानकारी भरना हैं नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति पता व स्कूल का नाम उसके पश्चात 10.30 बजे उनके एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर एक लिंक दिया गया जिसमें 50 अंक के 50 प्रश्न थे । 50 प्रश्न हल करने के पश्चात उनको सबमिट करना है जैसे ही विद्यार्थि 50 प्रश्न हल कर सबमिट करेंगे उनको उनका स्वंय का परीक्षा परिणाम प्राप्त हो जाएगा।


इसके पश्चात जो बच्चे टॉप टेन में आएँगे उनको 2 फरवरी 2024  को प्रमाण पत्र, मोमेन्टो व नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक श्री नागेश यदु के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल के नेतृत्व में कक्षा नवमी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में 735 विद्यार्थियों ने अपना ऑनलाइन परीक्षा दिया।

छात्र युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल ने बताया कि राजनांदगांव जिले के साथ साथ खैरागढ़, छुईखदान, मोहला मानपुर, व बालोद के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए  50 अंक का ऑनलाइन परीक्षा दिया जिमसें 50 प्रश्न पूछे गए थे जिलाधीश बनने के लिए क्या पढ़ाई करना चाहिए, IPS अधिकारी बनने के लिए क्या पढना चाहिए, जिला शिक्षा अधिकारी बनने के लिए क्या पढ़ाई करना चाहिए, डॉ. बनने के लिए क्या पढ़ाई करना चाहिए ऐसे विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिससे विद्यार्थियों का विवेक बढ़े।


प्रदेश अध्यक्ष श्री माधव साहू ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा लेने का उद्देश्य यह है कि आज लगभग सभी घरों में एक एंड्राइड मोबाइल फोन जरूर है पर मोबाईल होने के बाद भी विद्यार्थीयो में चहुमुखी उन्नति नहीं हो पा रहे हैं आज अधिकतम लोग मोबाइल का दुरुपयोग कर रहे जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व व्हाट्सएप के माध्यम से गलत देखकर, लगत सिख रहे हैं जिससे उसका समय बर्बाद हो रहा है साथ ही साथ मानसिक रूप से भी परेशान हो रहे हैं । इस ऑनलाइन युवा प्रतिभा खोज के माध्यम से हम यह बताना चाहते हैं की ऑनलाइन यूट्यूब से पढ़ाई कर, गूगल से सिलेबस निकालकर हम अपना पढ़ाई अच्छे से अच्छे घर बैठे ही कर सकते हैं और ऑनलाइन परीक्षा का अपना महत्व है बड़े से बड़े परीक्षा आज ऑनलाइन माध्यम से ही हो रहा है लोगों के प्रति जागरूकता लाने हेतु ऑनलाइन युवा प्रतिभा खोज परीक्षा लिया गया जिससे विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास हो सके।

परीक्षा प्रभारी व प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे जी ने बताया कि - संगठन द्वारा हमेशा अलग अलग विषयों में युवा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी किया गया है परीक्षा का विषय 10 वीं और 12 वीं के बाद किस विषय का चयन करके आगे पढ़ाई करें व रोजगार मुखी प्रश्न थे ।

आज विद्यार्थी पढ़ना तो चाहता हैं परन्तु उसे सही दिशा निर्देश नहीं मिला पता फिर वहां इस विषय को लेकर पढ़ना चाहते व नहीं पढ़ पाते यहां परेशानी 10 वीं पास विद्यार्थियों में ज्यादा देखने को मिलता है वहां चयन नहीं कर पाते हैं कि हम किस विषय को लेकर पढ़ने से हमारा कैरियर बनेगा कि नहीं आज का युवा प्रतिभा खोज ऑनलाइन परीक्षा का उद्देश्य यही था कि सभी विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस के लिए जागरूक करें साथ ही साथ आज अधिकांश चीजें टेक्नोलॉजी  के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है कुछ प्रतियोगिता परीक्षा ऑनलाइन भी आयोजित किया जा रहा है विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए संगठन द्वारा युवा प्रतिभा खोज ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया है जिसमें मुझे परीक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी दिया गया था।

इस दौरान तथागत संस्थापक श्री समीर गजभिये सर जी,छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक श्री नागेश यदु जी,छात्र युवा मंच मार्गदर्शक आदरणीय प्रियंक सोनी जी,मार्गदर्शन भईया प्रशांत गुप्ता जी प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रभान जंघेल जी, प्रदेश प्रमुख लोकेश बारपात्रे जी, प्रदेश अध्यक्ष माधव साहू जी, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू जी,मनीष साहू जी, लोभेष यदु जी,कृष्णकांत साहू जी,दुष्यंत कौशिक जी,भीमराज वर्मा जी ,परीक्षा प्रभारी व प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख भाई प्रवीण मारकंडे जी ,हेमा साहू जी,पायल साहू जी,आकांक्षी पाटिल जी,रिभा यादव जी ,वंदना साहू जी,निखिल भाई, रूपेश मानिकपुरी जी,वतन यदु जी, एवं अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे।

Wednesday, 3 January 2024

दिग्विजय महाविद्यालय में लागू हो ड्रेस कोड प्राचार्य को मांग पत्र सौप कर की मांग


दिग्विजय महाविद्यालय में लागू हो ड्रेस कोड प्राचार्य को मांग पत्र सौप कर की मांग


 


 भाजपा शहर उपाध्यक्ष नागेश यदु रक्तवीर ने दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एल टांडेकर को ज्ञापन देकर  महाविद्यालय में अध्ययनरत 6000 विधार्थियो की सुरक्षा, विधार्थियो मे समानता व महाविद्यालय की गारिमा के लिए ड्रेस कोड़ लागू करने की मांग की, यदु के द्वारा दिए गए मांग पत्र मे जिले के अन्य शहर डोंगरगांव डोगरगढ़ अंबागढ़ चौकी एलबी नगर घुमका महाविद्यालदिग्विजय महाविद्यालय में लागू हो ड्रेस कोड प्राचार्य को मांग पत्र सौप कर की मांगय में लागू किए गए ड्रेस कोड के प्रति ध्यान आकर्षित करवाते हुए महाविद्यालय में जल्द से जल्द ड्रेस कोड लागू करने की मांग की


 सात वर्षों से कर रहे हैं ड्रेस कोड की मांग


 भाजपा शहर उपाध्यक्ष, प्रदेश संयोजक छात्र युवा मंच नागेश यदु ने बताया कि विगत 7 वर्षों से हम महाविद्यालय में ड्रेस कोड व शालीन वेशभूषा लागू करने की मांग कर रहे हैं  पूर्व प्राचार्य वह वर्तमान प्राचार्य को भी ड्रेस कोड लागू करने के लिए मांग पत्र सौंप हैं साथ ही हस्ताक्षर अभियान कर विद्यार्थियों की अभिरुचि भी जानी थी इसके उपरांत भी महाविद्यालय प्रशासन ने हमारी मांगों को पूर्ण नहीं किया था, मांग पूरी होने तक निरंतर चलाएंगे अभियान

Sunday, 2 July 2023

12 जुलाई रक्तदान शिविर की तैयारी के संबध मे आज शंकरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे सम्पन्न हुआ


12 जुलाई रक्तदान शिविर की तैयारी के संबध मे आज शंकरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे सम्पन्न हुआ


 12 जूलाई 2009 में शहीद पुलिस अधीक्षक व 29 जवानों की याद में और संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी राजनांदगांव जिले के शंकरपुर वार्ड में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।


आज छात्र युवा मंच परिवार द्वारा आगामी रक्तदान शिविर के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें  प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी ने बैठक का उद्घाटन करते हुए 12 जुलाई 2009 के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री व्ही. के. चौबे व 29 जवानों के साहसिक पराक्रम के बारे में चर्चा करते हुए शहीद जवानों की शहादत को नमन किया 


छात्र युवा मंच परिवार की एक नई पहल रक्तदान के क्षेत्र में सभी समाजों को जोड़ने का प्रयास  रक्तदान के प्रति जब स्थानीय लोगों के प्रति जागरूक करने के लिए संगठन द्वारा सर्व का कार्य भी किया गया, समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, मार्गदर्शक व स्थानीय लोगों से किया किया अपील स्वयं भी करें रक्तदान और दुसरो को भी करें जागरूक रक्तदान करने के लिए रक्तदान करने नहीं होती है कोई बिमारी, रक्तदान करने से जितने भी रोग है दुर हो जातें हैं ।


संगठन द्वारा निरंतर 13 वषों से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के इतिहास में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्था है छात्र युवा मंच आज बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गए हैं जिसमें समाज के वरिष्ठ जन व समाजसेवी रुपेश दुबे, विनोद भारती, विकास वैष्णव, विकास सागर, राजू रंगारी, योगेश सेन, रक्तदान के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है रक्तदान को जन अभियान बनने के लिए आयोजन समिति का योगदान मिला ।  


आज इस साप्ताहिक बैठक में रुपेश दुबे,विनोद भारती, विकास वैष्णव, विकास सागर, राजू रंगारी, योगेश सेन, नागेश यदु, चन्द्रभान जंघेल, लोकेश बारापात्रे, मनीष साहू, प्रवीण मारकंडे, भागवत वर्मा, हेमा साहू, अन्शु वैष्णव, गौतम निषाद, पुजा नन्दवार, किर्तीवर्धन  देवांगन, कुसुम साहू, पायल साहू, प्रियंका कश्यप, नम्रता सिन्हा उपस्थित सदस्यो को विश्वास दिलाया कि 12 जुलाई शहीद जवानों की याद में होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तवीर अपने रक्त के एक-एक बूंद से समाज और युवाओ में देशभक्ति का अलख जगाकर युवाओ में राष्ट्रप्रेम का जज्बा जागयेंगे। रक्तदान को जनअभियान बनाने के इस महत्वपूर्ण आज का बैठक सम्पन्न हुआ

Friday, 2 June 2023

रस्सी जम्प प्रतियोगिता 4 जून से 10 जून तक


रस्सी जम्प प्रतियोगिता 4 जून से 10 जून तक


 छात्र युवा मंच परिवार द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन शीतला माता मंदिर गार्डन में आयोजित कर रही है इस शिविर में युवाओं व बच्चों को विविध प्रकार खेल कराते डांस बेडमिंटन शतरंज रस्सी जम्प आदि से प्रशिक्षित किया जा रहा है इसी इसी कड़ी में 4 जून से 12 जून तक रस्सी जंप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी वर्ग के खिलाडी सम्मिलित हो सकते हैं यह प्रतियोगिता जन्मदिन को रचनात्मक सकारात्मक रूप से मनाते हुए किया जा रहा है 4 जून को नई दुनिया ब्यूरो चीफ मिथिलेश देवांगन, गजेंद्र निर्मलकर राकेश वर्मा  संतराम यादव रुपेश देवांगन जितेंद्र साहू निर्मल निर्मोही शरण्या सूर्यवंशी राजनांदगाव पत्रिका एडिडर खेमराज वर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जाएगा जिसमें बच्चों को नकद पुरुस्कार व उपहार से पुरस्कृत भी किया जाएगा 



 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व गायत्री परिवार के विचारों को आगे जनक्रांति बनाने के लिए कार्य कर रही है छात्र युवा मंच परिवार


 छात्र युवा मंच संगठन के प्रदेश सयोजक नागेश यदु ने बताया की जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का अभियान,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व गायत्री परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहा है इसी कड़ी से जुड़ते हुए छात्र युवा मंच परिवार 10 वर्षों से जन्मदिन को रचनात्मक सकारात्मक रूप से मनाते हुए युवाओं को प्रेरित कर रही है और अपने आयोजनों का आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के जन्मदिन पर आयोजित कर रही है इसी कड़ी पर समाज के पत्रकार, शासकीय कर्मचारी अधिकारी, समाजसेवी राजनेता युवा व बच्चों के जन्मदिन पर विविध प्रकार के आयोजन रक्तदान शिविर, पौधरोपण सम्मान समारोह आदि का आयोजन करती है इसी कड़ी मे रस्सी जम्प प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है

Sunday, 28 May 2023

10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित 15 अगस्त को

10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित 15 अगस्त को 


मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का चतुर्थ बैठक हुआ संपन्न



छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा आज महावीर मंदिर महावीर चौक राजनांदगांव में चतुर्थ साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया था 


जिसमें नागेश यदु जी ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रम के विषय में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए संगठन द्वारा निरंतर साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया जाता है जिसमें आगामी सभी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया जाता है साथ ही साथ साप्ताहिक बैठक के लिए प्रतिदिन सदस्यों को कौल करके सुचना दिया जाता है ।


प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी ने साप्ताहिक बैठक बताया कि जो भी पदाधिकारी और सदस्य निरंतर बैठक में नहीं आ रहे हैं, वे सभी आगामी 4 जून की बैठक में आना अनिवार्य है , आगामी बैठक के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्यों को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई प्रतिदिन 5 सदस्यों को बैठक की सुचना कौल के माध्यम से देना है साथ ही साथ प्रतिदिन 100 लोगों को बैठक में आने के लिए आमंत्रित करना है साथ ही साथ 2 स्कूलो के प्राचार्य को कौल करके मेधावी विद्यार्थी लेना है ।


प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल जी ने कहा कि छात्र युवा मंच परिवार निरंतर रचनात्मक व सकारात्मक कार्य कर रहे हैं संगठन विषेश रूप से चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, अब छात्र युवा मंच के पदाधिकारी और सदस्य हर सप्ताह सुचना का अधिकार  लगाना है।


प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे ने बताया कि छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष 10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी का सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है इस वर्ष भी मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2023 को किया


मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह राजनांदगांव, बालोद, खैरागढ़, छुईखदान के सभी स्कूलों में 10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी का सम्मान समारोह और एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है  जिसमें पंजीयन करने शुरू कर दिया गया है मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह के लिए पंजीयन तिथि 30 जूलाई 2023 रखा गया है मेधावी विद्यार्थी अपना पंजीयन कराने के लिए  9770952068, 9425588469 दिए गए नंबर में संपर्क करें 


आज इस बैठक में प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल जी, प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे, प्रदेश सचिव भागवत वर्मा जी, प्रदेश महामंत्री मनीष साहू जी, किशन साहू, मोरध्वज साहू उपस्थित थें

Monday, 15 May 2023

 

अच्छाई व सच्चाई की राह में निरंतर चलने से होता है युवाओ का सर्वागीण विकास -: मधुसूदन यादव 



शीतला माता मंदिर गार्डन में छात्र युवा मंच संगठन द्वारा एक माह ग्रीष्म कालीन व्यक्तित्व विकास के समापन अवसर पर युवा खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पूर्व सांसद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, विशिष्ठ अतिथि  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,  अधिवक्ता राजेश खांडेकर, .अमित आजमानी अनूप श्रीवास, श्रवण यादव,  श्रीमती शोभा चोपड़ा व कार्यक्रम अध्यक्षता दुर्गेश यादव के रूप में उपस्थित रहे, सम्मान समारोह में प्रशिक्षण का लाभ लेने सभी शिविरार्थियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए युवाओ को सम्बोधित करते हुए छात्र युवा मंच संगठन के निरंतर कार्यो के प्रसंशा किया साथ ही उपस्थिति युवा तरुणाई को व्यक्तित्व विकास के लिए सदैव रचनात्मक सकारात्मक कार्य करने संकल्पित होने का आह्वान किया 


योग कराते बैडमिंटन विधाओं से प्रशिक्षित हुए बच्चे 



ग्रीष्म कालीन व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजनकर्ता नागेश यदु ने बताया की छात्र युवा मंच विगत 6 वर्षो से प्रतिवर्ष  व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन ग्रीष्म व शीत ऋतृ में आयोजित करती है पहली बार शीतला मंदिर गार्डन में यह आयोजन आयोजित की गयी जिसमे सौ से अधिक बच्चे युवा महिलाओ व बुर्जुर्गो ने इस शिविर का लाभ लेते हुए कराते योगा बैडमिंटन चेस रस्सी जम्प जैसे विधाओं में प्रशिक्षित हुए,  शिविर का उद्देश्य विधार्थी व युवाओ में खेलो के प्रति रूचि जागृत कर खेल का व्यक्ति के जीवन में महत्व को बताना है,  शिविर के सफल आयोजन व प्रतिभा सम्मान समारोह  में तथागत ट्यूटोरियल्स,  सोमाय कॉमर्स,  गुरुकुल अकेडमी,  कमल पूजन सर,  विशाल शर्मा,  रजनीकांत बख्शी,  भोला यदु,  डॉ आर एल सोनकर आदि का विशेष योगदान व सहयोग रहा

Friday, 21 April 2023

माँ के जन्मदिन में बेटी - दमाद ने किया रक्तदान ~ Daughter-son-in-law donated blood on mother's birthday

माँ के जन्मदिन में बेटी - दमाद ने किया रक्तदान 



दुनिया के हर माता पिता को श्रीमती प्रणिता शर्मा ( प्रोग्राम officer शिक्षा विभाग )  - श्री प्रशांत शर्मा ( profesor pollytecnic कॉलेज ) जैसे बेटी - दमाद मिले जिन्होंने अपने माँ ( स्व श्रीमती सविता जी ) के जन्म जयंती 20 अप्रैल के अवसर पर रक्तदान किया,  साथ ही svaichchik रक्तदान शिविर का आयोजन कर जिले के 4 ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय,  नंदगाव ब्लड बैंक,  लाइफ लाइन ब्लड bank, बिलासा ब्लड में रक्तवीरो को rifreshment भेंट किया 


आपकी सेवा और साहसिक पुण्य कार्य को पुरे छात्र युवा मंच परिवार से सलाम व शुभकामनाये 🙏🙏🙏💐💐💐

Tuesday, 18 April 2023

कार्यक्रम में बतौर अतिथि श्री नागेश यदु(रक्तवीर:- 47 बार) को आमंत्रित किया गया था


*"प्रेरणा के पुष्प"* कार्यक्रम में बतौर अतिथि श्री नागेश यदु(रक्तवीर:- 47 बार) को आमंत्रित किया गया था। जिसमें उनका एक साक्षात्कार किया गया जिसमें केंद्र के बच्चें भी सम्मिलित हुए। तथा उन्होंने भी अपने सवाल पूछे। 


सम्पूर्ण साक्षात्कार परिचर्चा को देखने के लिए आप ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करें और वीडियो को पूरा देखें। साथ ही साथ हमारा प्रयास यदि आपको अच्छा लगा हो तो वीडियो को एक लाइक एवं कमेंट जरूर करें। साथ ही साथ आगे भी ऐसे वीडियो निरंतर पाने हेतु आप हमारे इस चैनल को सब्सक्राइब करें

10वी 12वी मे टॉपर छात्र छात्राओ को सम्मानित करने हेतु

 10वी 12वी मे टॉपर छात्र छात्राओ को सम्मानित करने हेतु


हा. से. स्कुल ठेलकाडीह मे प्रिंसिपल सर जी को छात्र युवा मंच परिवार द्वारा आवेदन देते हुए

Sunday, 5 February 2023

50 लोगों का जीवन बचाने के लिए शादी के ही दिन दूल्हा ने और मेहमानों को करवाया रक्तदान शिविर To save the lives of 50 people, the groom organized blood donation camp for the guests on the wedding day itself.

 

50 लोगों का जीवन बचाने के लिए शादी के ही दिन दूल्हा ने और मेहमानों को करवाया रक्तदान शिविर लगाकर एक अनोखा शादी राजनांदगांव के नागेश यदू का




👉 लोगों ने शादी के गिफ्ट के रूप में क्या दिया देखें वीडियो

👉 Rjn24x7news Rajnandgaon

#2_फरवरी_विवाह_रक्तदान_शिविर_व_सम्मान_समारोह #छत्रपति_शिवाजी_महाराज_रक्तवीर_मंच #प्रधानमंत्री_रक्तवीर_मंच #छात्र_युवा_मंच_छत्तीसगढ़ #praveen_markande #nageshyadu छात्र युवा मंच राजनांदगांव

Friday, 9 December 2022

सिध्दांत मूल्यों व व्यक्तित्व के धनी समीर गजभिये सर जी के जन्मदिन पर 9 दिसंबर रक्तदान शिविर

 

रक्तदान कर मनाये अपना जन्मदिन

विचार के प्रणेता



सिध्दांत मूल्यों व व्यक्तित्व के धनी समीर गजभिये सर जी के जन्मदिन पर 9 दिसंबर रक्तदान शिविर

#तथागत_ट्यूटोरियल्स संस्थापक माननीय  समीर गजभिये सर जी के जन्मदिन के अवसर पर दिनांक 9 दिसंबर 2022 स्थान अम्बेडकर चौक राजनांदगांव समय सुबह 9. 00 बजे से प्रारंभ

विदित है की छात्र युवा मंच परिवार रक्तदान को जन अभियान बनाने निरंतर प्रयासरत है साथ ही युवाओ व् समाज के प्रत्येक जन को अपना,  अपने प्रियजनों का व् अपने आदर्श,  गुरुओ के जन्मदिन को सकारात्मक रचनात्मक रूप से मनाते हुए रक्तदान करने का अभियान भी निरंतर चला रहा है, जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करने का विचार तथागत ट्यूटोरियल्स संस्थापक माननीय समीर गजभिये सर जी के विधार्थी जीवन की घटना से प्रेरित होकर प्रारंभ किया गया है,  गजभिये सर जी के विचार का प्रभाव धीरे धीरे पुरे प्रदेश में पल्ल्वित हो रहा है !

#छात्र_युवा_मंच_छत्तीसगढ़  #छत्रपति_शिवाजी_महाराज_रक्तवीर_मंच #प्रधानमंत्री_रक्तवीर_मंच #praveen_markande #Awards2022 #शतरंज_चैलेंज #socialwork
#cgpscmains #examination  #Blooddonation 

Saturday, 26 November 2022

बड़गांव चारभाड़ हिंदी मीडियम स्कूल में रक्तदान जागरूकता सामान्य ज्ञान परीक्षा सफल हुआ ~ Blood donation awareness general knowledge test successful in Bargaon Charbhad Hindi Medium School

 जय हिंद🚩


देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के


प्रदेश संयोजक नागेश यदु जी रक्तवीर के नेतृत्व में आज हाई सेकेंडरी स्कूल बड़गांव चारभाड़ हिंदी मीडियम स्कूल में रक्तदान जागरूकता सामान्य ज्ञान परीक्षा सफल हुआ जिसमें 70 बच्चे शामिल हुए । जिसमें प्रमुख योगदान विद्याचरण भैया

Tuesday, 8 November 2022

जेवरतारा सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट हुआ जारी - छात्र युवा मंच Jewartara Secondary School Result Declared - Chhatra Youth Manch

    

देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा 




जेवरातारा स्कूल राजनांदगांव में आयोजित रक्तदान जागरूकता सामान्य ज्ञान परीक्षा का प्रथम चरण का परिणाम हुआ जारी 


रक्तदान जागरूकता समान्य ज्ञान परीक्षा
शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल जेवतरा
प्रथम चरण परीक्षा परिणाम
आयोजक संस्था :- छात्र युवा मंच राजनांदगांव (छ.ग)
स्कूल का नाम हाई सेकंडरी स्कूल जेवरतारा
कुल परीक्षार्थियों की संख्या109
परीक्षा का शुल्कComplete
परीक्षा प्रभारी का नामयुगेश्वेरी रावटे
Results Publish Byप्रवीण मारकंडे
Results Publish Date8. November 2022
द्वितीय परीक्षा रजिस्ट्रेशनCheck Now
ज्वॉइन छात्र युवा मंचCheck Now
 
जेवरतारा सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट डाऊनलोड करें

जेवरतारा हाई सेकंडरी स्कूल के सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को छात्र युवा मंच परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं 


द्वितीय चरण परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जाएगा

द्वितीय चरण परीक्षा में शामिल होने हेतु नीचे दिए Online Registration फॉर्म को सभी परीक्षार्थी अवश्य भरें



 द्वितीय चरण परीक्षा की जानकारी हेतु संपर्क करें


• प्रदेश संयोजक ~ मान. श्री नागेश यदु जी 9425588469

• प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख ~ प्रवीण मारकंडे 9770952068

  

इसे भी पढ़े :- 

• छात्र युवा मंच द्वारा चलाए जा रहे 42 अभियान

• ज्वॉइन छात्र युवा मंच



Featured Post

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर संस्कारधानी राजनांदगांव में श्...

Popular Posts