Showing posts with label छात्र युवा मंच छत्तीसगढ़. Show all posts
Showing posts with label छात्र युवा मंच छत्तीसगढ़. Show all posts

Monday, 15 July 2024

रक्तदान जीवनदान के समतुल्य है: मधुसूदन यादव

रक्तदान जीवनदान के समतुल्य है: मधुसूदन यादव

पूर्व सांसद मधुसूदन ने रक्तवीरों का किया उत्साहवर्धन एवं सम्मान


छात्र युवा मंच एवं नगर निगम द्वारा रक्तदान शिविर का संयुक्त आयोजन


छात्र युवा मंच राजनांदगॉव एवं नगर पालिक निगम राजनांदगॉव के संयुक्त तत्वावधान में संस्कारधानी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जनहितार्थ आयोजित इस रक्तदान शिविर में शहर की जनता के लिये निःशुल्क सिकलसेल, हिमोग्लोबिन, बी.पी., शुगर जॉच हेल्थ कैंप भी आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन नगर पालिक निगम राजनांदगॉव के परिसर में स्थित टाउनहॉल में प्रातः आठ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक किया गया, जिसमें रक्तवीरों ने 56 यूनिट रक्तदान किया। इस रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पूर्व सांसद राजनांदगॉव एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने रक्तदान कर रहे रक्तवीरों के बीच मौजूद रहकर उनका हॉलचाल जाना और रक्तवीरों का उत्सावर्धन किया तथा उन्हें अपने करकलमों से सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन के लिये निःशुल्क सेवा देने वाले जिला स्वास्थ्य विभाग, बिलासा ब्लड बैंक राजनांदगॉव एवं मेडिकल कॉलेज राजनांदगॉव के पूरी टीम का आभार प्रदर्शित किया, साथ ही साथ आयोजक मंडल छात्र युवा मंच परिवार एवं नगर पालिक निगम राजनांदगॉव के द्वारा जनहित में आयोजित इस रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की प्रशंसा करते हुए, रक्तदान को जीवनदान के समतुल्य बताया। रक्तदान शिविर में गणमान्य अतिथिगण के रूप में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सहित जिला भाजपाध्यक्ष रमेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेतागण खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, सचिन बघेल, कोमल सिंह राजूपत, नंदू साहू, राजेश अग्रहरि, राजेन्द्र बन्टू जैन, रघुवीर वाधवा एवं अन्य मौजूद रहे। छात्र युवा मंच परिवार की ओर से संगठन प्रभारी नागेश यदु, संतोष खंडेलवाल, महेश खंडेलवाल, समीर गजभिये, आलोक बिंदल, सूरज बुद्धदेव, प्रियंक सोनी, प्रशांत गुप्ता, अजीत जैन, हेमलाल साहू सहित रक्तवीर लिकेश्वर सिन्हा, चंद्रभान जंघेल, अगेश्वर वर्मा, कृष्णकांत साहू, लोकेश बारापात्रे, सुरेश साहू, नोमेश वर्मा, हेमा साहू, बबीता साहू आदि उपस्थित रहे। नगर निगम परिवार की ओर से आयुक्त अभिषेक गुप्ता, महापौर हेमा देशमुख, नेता प्रतिपक्ष किसुन यदु, सहित पार्षदगण सर्वश्री शिव वर्मा, शरद सिन्हा, पारस वर्मा, गगन आईच, शरद पटेल, सिद्धार्थ डोंगरे, विजय राय, मदन यादव, राजेश यादव, मणिभास्कर गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


संलग्न- आयोजन के फोटोग्राफ

Sunday, 31 March 2024

राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार का साप्ताहिक बैठक सम्पन्न।

 

राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच का होली मिलन 3 अप्रैल को। नव मतदाता बने रक्तदाता

राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार का साप्ताहिक बैठक सम्पन्न।

रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अग्रणी संगठन छात्र युवा मंच परिवार का साप्ताहिक बैठक महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में संपन्न हुआ जिसमें आगामी कार्यक्रम होली मिलन व नवमतदाता को रक्तदाता बनने कार्यक्रम के संबंध में चर्चा व रुपरेखा तैयार किया गया।



संयोजक नागेश यदु ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि छात्र युवा मंच परिवार का होली मिलन व नवमतदाता परिचय सम्मेलन कार्यक्रम 3 अप्रेल दिन बुधवार को आयोजित होगा जिसमें छात्र युवा मंच के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग पदाधिकारी, जिला व नगर पदाधिकारी व  समस्त सदस्य व  पदाधिकारी  और नवमतदातागण सम्मिलित होंगे।

बैठक का उद्देश्य रक्तदान को जनअभियान बनाना व नए मतदाता को नए उद्देश्य व नए उर्जा के साथ सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करना है

साप्ताहिक बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश  संयोजक नागेश यदु , प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल, छत्रपति शिवाजी महाराज रक्वीर मंच प्रदेश अध्यक्ष  माधव साहू , प्रदेश महामंत्री भागवत वर्मा व सुरेश साहू जी उपस्थित रहे।

Wednesday, 21 February 2024

छात्र युवा मंच परिवार द्वारा श्री राम हॉस्पिटल में एडमिट जयराम यादव AB+ रक्त उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा की गई

 

छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच द्वारा के श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती मरीज जयराम यादव जी को पार्षद ऋषि शास्त्री जी के सहयोग से AB+ रक्त उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा की गई



मानव जीवन बचाने आप भी कीजिए रक्तदान

रक्तदान करने के लिए इच्छुक युवा साथी संपर्क करें रक्तदान बनेगा जन अभियान

ज्वॉइन छात्र युवा मंच राजनांदगांव प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे 9770952068

Sunday, 18 February 2024

District Hospital of Chhatrapati Shivaji Maharaj Raktaveer Manch

 

छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच द्वारा के जिला चिकित्सालय राज. में भर्ती मरीज शिवराम वर्मा जी को सुनील सेन जी (बसंतपुर) के सहयोग से O+ रक्त उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा की गई



मानव जीवन बचाने आप भी कीजिए रक्तदान

रक्तदान करने के लिए इच्छुक युवा साथी संपर्क करें रक्तदान बनेगा जन अभियान


                        🙏 🙏
                   प्रवीण मारकंडे
                 प्रदेश मीडिया प्रभारी
            प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख
             छत्तीसगढ़ सदस्यता प्रभारी
                    (9770952068)
                       छात्र  युवा मंच
                  राजनांदगांव छत्तीसगढ़

Sunday, 2 July 2023

12 जुलाई रक्तदान शिविर की तैयारी के संबध मे आज शंकरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे सम्पन्न हुआ


12 जुलाई रक्तदान शिविर की तैयारी के संबध मे आज शंकरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे सम्पन्न हुआ


 12 जूलाई 2009 में शहीद पुलिस अधीक्षक व 29 जवानों की याद में और संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी राजनांदगांव जिले के शंकरपुर वार्ड में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।


आज छात्र युवा मंच परिवार द्वारा आगामी रक्तदान शिविर के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें  प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी ने बैठक का उद्घाटन करते हुए 12 जुलाई 2009 के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री व्ही. के. चौबे व 29 जवानों के साहसिक पराक्रम के बारे में चर्चा करते हुए शहीद जवानों की शहादत को नमन किया 


छात्र युवा मंच परिवार की एक नई पहल रक्तदान के क्षेत्र में सभी समाजों को जोड़ने का प्रयास  रक्तदान के प्रति जब स्थानीय लोगों के प्रति जागरूक करने के लिए संगठन द्वारा सर्व का कार्य भी किया गया, समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, मार्गदर्शक व स्थानीय लोगों से किया किया अपील स्वयं भी करें रक्तदान और दुसरो को भी करें जागरूक रक्तदान करने के लिए रक्तदान करने नहीं होती है कोई बिमारी, रक्तदान करने से जितने भी रोग है दुर हो जातें हैं ।


संगठन द्वारा निरंतर 13 वषों से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के इतिहास में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्था है छात्र युवा मंच आज बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गए हैं जिसमें समाज के वरिष्ठ जन व समाजसेवी रुपेश दुबे, विनोद भारती, विकास वैष्णव, विकास सागर, राजू रंगारी, योगेश सेन, रक्तदान के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है रक्तदान को जन अभियान बनने के लिए आयोजन समिति का योगदान मिला ।  


आज इस साप्ताहिक बैठक में रुपेश दुबे,विनोद भारती, विकास वैष्णव, विकास सागर, राजू रंगारी, योगेश सेन, नागेश यदु, चन्द्रभान जंघेल, लोकेश बारापात्रे, मनीष साहू, प्रवीण मारकंडे, भागवत वर्मा, हेमा साहू, अन्शु वैष्णव, गौतम निषाद, पुजा नन्दवार, किर्तीवर्धन  देवांगन, कुसुम साहू, पायल साहू, प्रियंका कश्यप, नम्रता सिन्हा उपस्थित सदस्यो को विश्वास दिलाया कि 12 जुलाई शहीद जवानों की याद में होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तवीर अपने रक्त के एक-एक बूंद से समाज और युवाओ में देशभक्ति का अलख जगाकर युवाओ में राष्ट्रप्रेम का जज्बा जागयेंगे। रक्तदान को जनअभियान बनाने के इस महत्वपूर्ण आज का बैठक सम्पन्न हुआ

Saturday, 1 July 2023

छात्र युवा मंच परिवार की प्रीति टंडन जी बनी सोमनी स्कूल अध्यक्ष Preeti Tandon of Student Yuva Manch family became Somni school president

छात्र युवा मंच परिवार की प्रीति टंडन जी बनी सोमनी स्कूल अध्यक्ष

देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली  सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी के दिशा-निर्देश में प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल जी के आदेशानुसार प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे के नेतृत्व में आज सुश्री प्रीति टंडन जी को सोमनी स्कूल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।



प्रिती टंडन पिता श्री रमेश टंडन जी निवासी ग्राम पंचायत ककरेल पोस्ट सोमनी जिला राजनांदगांव है प्रीति टंडन ने हमें बताया कि वे छात्र युवा मंच परिवार द्वारा आयोजित समान्य ज्ञान परीक्षा में भाग लिए थे जिस माध्यम से संगठन के कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी हुआ , राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच निरंतर रक्तदान, समाज सेवा में निशुल्क शिक्षा, यातायात जागरूकता अभियान वक्षारोपण कार्य, व्यक्तित्व विकास शिविर इस तरह के रचनात्मक व सकारात्मक निरंतर करते रहते हैं आज मैं भी इस संगठन से जुड़कर अपने आप में गर्व महसूस करती हूं कि मैं छात्र युवा मंच परिवार की पदाधिकारी हूं।


आज मुझे प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी और प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे जी के मार्गदर्शन में आज मुझे सोमनी स्कूल अध्यक्ष का दायित्व दिया है मैं इस पूरे इमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से पूर्ण करूंगी और मैं संगठन के कार्यों को आगे बढ़ने मे अपना पूरा योगदान दुंगी । 


छत्तीसगढ़ के इतिहास में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के सदस्य बनना चाहते हैं तो हमें संपर्क करें प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु 9425588469, प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे 9770952068 छात्र युवा मंच परिवार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है रक्तदान को जन अभियान बनना है ।

Friday, 2 June 2023

रस्सी जम्प प्रतियोगिता 4 जून से 10 जून तक


रस्सी जम्प प्रतियोगिता 4 जून से 10 जून तक


 छात्र युवा मंच परिवार द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन शीतला माता मंदिर गार्डन में आयोजित कर रही है इस शिविर में युवाओं व बच्चों को विविध प्रकार खेल कराते डांस बेडमिंटन शतरंज रस्सी जम्प आदि से प्रशिक्षित किया जा रहा है इसी इसी कड़ी में 4 जून से 12 जून तक रस्सी जंप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी वर्ग के खिलाडी सम्मिलित हो सकते हैं यह प्रतियोगिता जन्मदिन को रचनात्मक सकारात्मक रूप से मनाते हुए किया जा रहा है 4 जून को नई दुनिया ब्यूरो चीफ मिथिलेश देवांगन, गजेंद्र निर्मलकर राकेश वर्मा  संतराम यादव रुपेश देवांगन जितेंद्र साहू निर्मल निर्मोही शरण्या सूर्यवंशी राजनांदगाव पत्रिका एडिडर खेमराज वर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जाएगा जिसमें बच्चों को नकद पुरुस्कार व उपहार से पुरस्कृत भी किया जाएगा 



 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व गायत्री परिवार के विचारों को आगे जनक्रांति बनाने के लिए कार्य कर रही है छात्र युवा मंच परिवार


 छात्र युवा मंच संगठन के प्रदेश सयोजक नागेश यदु ने बताया की जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का अभियान,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व गायत्री परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहा है इसी कड़ी से जुड़ते हुए छात्र युवा मंच परिवार 10 वर्षों से जन्मदिन को रचनात्मक सकारात्मक रूप से मनाते हुए युवाओं को प्रेरित कर रही है और अपने आयोजनों का आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के जन्मदिन पर आयोजित कर रही है इसी कड़ी पर समाज के पत्रकार, शासकीय कर्मचारी अधिकारी, समाजसेवी राजनेता युवा व बच्चों के जन्मदिन पर विविध प्रकार के आयोजन रक्तदान शिविर, पौधरोपण सम्मान समारोह आदि का आयोजन करती है इसी कड़ी मे रस्सी जम्प प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है

Sunday, 28 May 2023

10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित 15 अगस्त को

10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित 15 अगस्त को 


मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का चतुर्थ बैठक हुआ संपन्न



छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा आज महावीर मंदिर महावीर चौक राजनांदगांव में चतुर्थ साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया था 


जिसमें नागेश यदु जी ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रम के विषय में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए संगठन द्वारा निरंतर साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया जाता है जिसमें आगामी सभी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया जाता है साथ ही साथ साप्ताहिक बैठक के लिए प्रतिदिन सदस्यों को कौल करके सुचना दिया जाता है ।


प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी ने साप्ताहिक बैठक बताया कि जो भी पदाधिकारी और सदस्य निरंतर बैठक में नहीं आ रहे हैं, वे सभी आगामी 4 जून की बैठक में आना अनिवार्य है , आगामी बैठक के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्यों को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई प्रतिदिन 5 सदस्यों को बैठक की सुचना कौल के माध्यम से देना है साथ ही साथ प्रतिदिन 100 लोगों को बैठक में आने के लिए आमंत्रित करना है साथ ही साथ 2 स्कूलो के प्राचार्य को कौल करके मेधावी विद्यार्थी लेना है ।


प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल जी ने कहा कि छात्र युवा मंच परिवार निरंतर रचनात्मक व सकारात्मक कार्य कर रहे हैं संगठन विषेश रूप से चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, अब छात्र युवा मंच के पदाधिकारी और सदस्य हर सप्ताह सुचना का अधिकार  लगाना है।


प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे ने बताया कि छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष 10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी का सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है इस वर्ष भी मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2023 को किया


मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह राजनांदगांव, बालोद, खैरागढ़, छुईखदान के सभी स्कूलों में 10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी का सम्मान समारोह और एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है  जिसमें पंजीयन करने शुरू कर दिया गया है मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह के लिए पंजीयन तिथि 30 जूलाई 2023 रखा गया है मेधावी विद्यार्थी अपना पंजीयन कराने के लिए  9770952068, 9425588469 दिए गए नंबर में संपर्क करें 


आज इस बैठक में प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल जी, प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे, प्रदेश सचिव भागवत वर्मा जी, प्रदेश महामंत्री मनीष साहू जी, किशन साहू, मोरध्वज साहू उपस्थित थें

Monday, 15 May 2023

 

अच्छाई व सच्चाई की राह में निरंतर चलने से होता है युवाओ का सर्वागीण विकास -: मधुसूदन यादव 



शीतला माता मंदिर गार्डन में छात्र युवा मंच संगठन द्वारा एक माह ग्रीष्म कालीन व्यक्तित्व विकास के समापन अवसर पर युवा खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पूर्व सांसद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, विशिष्ठ अतिथि  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,  अधिवक्ता राजेश खांडेकर, .अमित आजमानी अनूप श्रीवास, श्रवण यादव,  श्रीमती शोभा चोपड़ा व कार्यक्रम अध्यक्षता दुर्गेश यादव के रूप में उपस्थित रहे, सम्मान समारोह में प्रशिक्षण का लाभ लेने सभी शिविरार्थियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए युवाओ को सम्बोधित करते हुए छात्र युवा मंच संगठन के निरंतर कार्यो के प्रसंशा किया साथ ही उपस्थिति युवा तरुणाई को व्यक्तित्व विकास के लिए सदैव रचनात्मक सकारात्मक कार्य करने संकल्पित होने का आह्वान किया 


योग कराते बैडमिंटन विधाओं से प्रशिक्षित हुए बच्चे 



ग्रीष्म कालीन व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजनकर्ता नागेश यदु ने बताया की छात्र युवा मंच विगत 6 वर्षो से प्रतिवर्ष  व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन ग्रीष्म व शीत ऋतृ में आयोजित करती है पहली बार शीतला मंदिर गार्डन में यह आयोजन आयोजित की गयी जिसमे सौ से अधिक बच्चे युवा महिलाओ व बुर्जुर्गो ने इस शिविर का लाभ लेते हुए कराते योगा बैडमिंटन चेस रस्सी जम्प जैसे विधाओं में प्रशिक्षित हुए,  शिविर का उद्देश्य विधार्थी व युवाओ में खेलो के प्रति रूचि जागृत कर खेल का व्यक्ति के जीवन में महत्व को बताना है,  शिविर के सफल आयोजन व प्रतिभा सम्मान समारोह  में तथागत ट्यूटोरियल्स,  सोमाय कॉमर्स,  गुरुकुल अकेडमी,  कमल पूजन सर,  विशाल शर्मा,  रजनीकांत बख्शी,  भोला यदु,  डॉ आर एल सोनकर आदि का विशेष योगदान व सहयोग रहा

Sunday, 14 May 2023

राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार का द्वितीय बैठक हुआ संपन्न


देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा द्वितीय साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया था


जिसमें आज आगामी कार्यक्रम के विषय में चर्चा किया गया छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी के दिशा-निर्देश एवं नेतृत्व में इस बैठक का आयोजन किया गया था


• प्रतिदिन 3 सदस्यों को तृतीय बैठक की सुचना देना है कौल करके उसकी जानकारी ग्रुप में शेयर करना है

• सभी स्कूलों से 10वीं और 12वीं मेधावी विद्यार्थी की सूची लेना है साथ ही साथ जिन स्कूलों में आवेदन नहीं दिए हैं आवेदन देकर तुरंत मेधावी विद्यार्थी का सूची लेना है


• छात्र युवा मंच परिवार के फेसबुक पेज को 1000 Follower And Like Comment करना है 

नागेश यदु जी ने बताया कि छात्र युवा मंच परिवार निरंतर रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करते रहते हैं प्रतिवर्ष 10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा ।


प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे ने बताया कि आज बैठक में सभी पदाधिकारी और सदस्यों को तृतीय बैठक के लिए ज़िम्मेदारी दिया गया 


आगामी तृतीय बैठक के लिए प्रतिदिन 3 सदस्यों को बैठक में आने के लिए सुचना देना है, 10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी की सूची लेना है साथ ही साथ जिन स्कूलों में मेधावी विद्यार्थी की सूची प्राप्त करने के लिए आवदेन नहीं दिया गया है आवदेन देने के साथ सूची भी लेना है यहां कार्य 20 भी तक पूर्ण करना है, उसके आगामी मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह में सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा ।


साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल जी ने कहा कि हमारे साप्ताहिक बैठक करने का उद्देश्य संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी और सदस्यों का व्यक्तित्व विकास करना है बैठक में आने से अपने विचारों को रख सकते हैं इसे उनका व्यक्तित्व विकास हो जो आपके हमेशा काम आएंगे, लम्बे समय जो पदाधिकारी और सदस्य बैठक में नहीं आ पा रहे थे उन सभी पदाधिकारी और सदस्यों को तृतीय बैठक में आना अनिवार्य है, संगठन के। बैठक में जो जिम्मेदारी दिया गया है उसे सभी को पूरी इमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से करना है छात्र युवा मंच परिवार की सभी अपडेट छात्र युवा मंच परिवार के वेबसाइट और फेसबुक पेज में प्रतिदिन मिलेगा ।



आज इस बैठक में प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल जी, प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे, प्रदेश सचिव भागवत वर्मा जी, प्रदेश महामंत्री मनीष साहू जी, अवतार सेन जी उपस्थित थे ।

Friday, 28 April 2023

छात्र युवा मंच परिवार की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा पेमेन्द्र चंदेल जी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया ~ Pemendra Chandel was appointed as District President

पेमेन्द्र चंदेल जी को छात्र युवा मंच जिला राजनांदगांव के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है, भाई पेमेन्द्र को नवीन पद की हार्दिक शुभकामनये



नाम - पेमेन्द्र चंदेल (लोधी)                            

पिता - स्व. भरत लाल चंदेल                           

जन्म तिथि - 07/04/1994                        

शिक्षा - इंजीनियरिंग (मैकेनिकल)                

ब्लड ग्रुप - O+                                              

पता - ठेलकाडीह,ज़िला - खैरागढ़-छुईखदान-गंडई                रक्तदान - 9 बार रक्तदान    


आप भी हमारे छात्र युवा मंच परिवार के सदस्य बनने के लिए  नीचे दिए गए Online Registration Form को जरूर भरें 



अपने सदस्य बनने के लिए सदस्यता फार्म सफलता पूर्वक Fill किया आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, हमारी CYM Technical Team आपसे 24 घंटे के अंदर संपर्क करेंगी 

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें
• प्रदेश संयोजक मान. श्री नागेश यदु जी 9425588469

• प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे जी 9770952068

Featured Post

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर संस्कारधानी राजनांदगांव में श्...

Popular Posts