Showing posts with label Cym News. Show all posts
Showing posts with label Cym News. Show all posts

Friday, 3 January 2025

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को राजनांदगाव में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापना के लिए छात्र युवा मंच ने मांग पत्र दिया

 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को राजनांदगाव में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापना के लिए छात्र युवा मंच ने मांग पत्र दिया 




राजनांदगाव मुख्यालय में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापना की मांग को लेकर आज छात्र युवा मंच पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को मांग पत्र सौपा, संगठन ने अपने मांग पत्र में शहर के खेल उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा की राजनांदगाव शहर हॉकी की नर्सरी के नाम से पुरे भारत वर्ष में विख्यात हैं, हमारे जिले से खेल जगत में कई प्रतिभाए विकसित हुए हैं, आपके मुख्यमंत्री कार्यकाल में जिले में खेलो को बढ़ावा देने अनुकूल वातावरण अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, दिग्विजय स्टेडियम, सात बास्केटबॉल ग्राउंड, स्वीमिंग पूल, साईं हॉस्टल आदि निर्माण हुआ हैं। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने खेल को प्रोत्साहन देते हुए 29 दिसंबर 2024 के मन की बात के 117 वां संस्करण में बस्तर ओलंपिक की प्रशंसा किये। राजनांदगाव जिला व छत्तीसगढ़ प्रदेश नक्सल प्रभावित राज्य हैं स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना से जिले सहित प्रदेश के युवाओ को खेल शिक्षा से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा



जिससे राजनांदगाव जिला व छत्तीसगढ़ राज्य का मान सम्मान पुरे भारत देश में बढेगा, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग पत्र देने प्रदेश सयोंजक नागेश यदु रक्तवीर, प्रदेश प्रमुख चंद्रभान जंघेल,प्रदेश अध्यक्ष माधव साहू प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश साहू दिग्विजय कॉलेज अध्यक्ष साहिल जंघेल जिला उपाध्यक्ष रुपेश दास मानिकपुरी प्रदेश तकनीकी प्रमुख प्रवीण मार्कण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें

Monday, 9 September 2024

छात्र युवा मंच की साप्ताहिक बैठक हुई संपन्न Weekly meeting of cym concluded

 छात्र युवा मंच की साप्ताहिक बैठक हुई संपन्न

शहर व ग्रामीण क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में आयोजित किए जाएगी रक्तदान जागरूकता परीक्षा



 विद्यार्थियों को द्वितीय चरण के लिए जारी किया जाएगा प्रवेश पत्र


 द्वितीय चरण ऑनलाइन परीक्षा


 13 अक्टूबर को दिग्विजय महाविद्यालय में आयोजित होगी परीक्षा


 द्वितीय चरण परीक्षा की जानकारी के लिए स्कूलों में पोस्टर, प्रथम परीक्षा में चयनित हुए विद्यार्थियों की सूची होगा विद्यालय में चस्पा


 चंद्रभान लोकेश बारापात्रे  -: रॉयल, वाईडनर, दीपिका, पेण्ड्री, रीवागहन स्कूल परीक्षा प्रभारी


 भागवत यश शर्मा  -: धनगांव सुकूलदैहन, टेका हरदी, पारागांव पलांदूर स्कूल परीक्षा प्रभारी


जीतेन्द्र - सुरेश साहू -: सिंघोला, करमतरा, सोने सरार किरगी रानी तराई टटेंगा सुरगी धामनसरा मोहड़ स्कूल परीक्षा प्रभारी


 यश शर्मा ज़ी होंगे छात्र युवा मंच के शहर अध्यक्ष

Sunday, 4 August 2024

रक्तदान से मानव जीवन बचाने का कर्तव्य व धर्म हैं छात्र युवा मंच परिवार का

 रक्तदान से मानव जीवन बचाने का कर्तव्य व धर्म हैं छात्र युवा मंच परिवार का 


संगठन की साप्ताहिक बैठक दिन रविवार को गुरुद्वारा के पास स्थित रक्त सहायता केंद्र मे आयोजित की गयी जिसमे संगठन के अभियान प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें, बैठक मे आगामी रक्तदान शिविर व समाज मे यातायात व रक्तदान के प्रति जन जागरूकता लाने कार्य योजना बनाई गयी, बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश सयोंजक नागेश यदु रक्तवीर ने बताया की संगठन के द्वारा रक्तदान के क्षेत्र मे निरंतर कार्य करने से समाज मे संगठन के कार्यों व पदाधिकारी पर विश्वास क़ायम हुआ हैं और हमें समाज के इस विश्वास पर खरा उतरकर निरंतर मानव जीवन बचाने के पुण्य कार्य मे अपना शत प्रतिशत योगदान देना हैं, संगठन का उद्देश्य सिर्फ रक्त की सहायता करना नहीं हैं बल्कि समाज मे नए रक्तवीरो का सृजन करना हैं जिससे जिले के किसी भी व्यक्ति को रक्त के लिए भटकना न पड़े और किसी भी व्यक्ति कि अकाल मृत्यु रक्त कि कमी से न हो छात्र युवा मंच परिवार का धर्म व कर्तव्य हैं मानव जीवन बचाने का जिस पर हम सभी सदस्य व पदाधिकारी को संकलपित होकर कार्य करना हैं 



 राजनांदगाव को बनाएंगे रक्तवीरो का शहर, स्कूल कॉलेजो मे जागरूकता से तैयार होंगे नए रक्तवीर - चंद्रभान जंघेल


 संगठन के प्रदेश प्रमुख चंद्रभान जंघेल ने बैठक मे उपस्थित सदस्य व पदाधिकारी को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र युवा मंच संगठन आज जिला नहीं वरन प्रदेश का एकमात्र ऐसा संगठन हैं जो वर्ष के 365 दिन व 24 घंटे रक्तदान जागरूकता मे कार्य कर रही हैं संगठन द्वारा रिकार्ड 98 रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं, हमारा प्रयास रहता हैं की शहर के समस्त धार्मिक राजनितिक सामाजिक संगठन , महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि, राजनेताओं के जन्मदिन, धार्मिक पर्व आयोजन व विवाह, नामकरण गृह पूजा जैसे पारिवारिक कार्यों मे रक्तदान शिविर आयोजित करे जिससे किसी भी धर्म समाज व परिवार के सदस्य की अकाल मृत्यु रक्त की कमी से न हो, समाज आग्रह के साथ ही हम प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर जन्मदिन यादगार रूप से मनाने आग्रह करते हैं, संगठन का उद्देश्य हैं कि राजनांदगाव जिले को आने वाले समय मे रक्तवीरो के शहर के रूप मे जाना जाये जिसके लिए जनजागरूकता आवश्यक हैं जिससे हर घर रक्तदाता - घर घर रक्तदाता बनेगे, इस अभियान उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने व नए रक्तवीर बनाने स्कूल कॉलेज मे रक्तदान व यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे

Sunday, 28 July 2024

रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्था छात्र युवा मंच परिवार का भी किया गया सम्मान

 रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्था छात्र युवा मंच परिवार का भी किया गया सम्मान







#ज्वॉइन_छात्र_युवा_मंच #22_जनवरी_2025_रक्तदान_शिविर #tranding #blooddonation #socialworker #प्रवीण_मारकंडे_प्रदेश_तकनीकी_व_संचार_प्रमुख #rajnandgaon छात्र युवा मंच राजनांदगांव Vatan Yadu Nagesh Guinness World Records Fanendra Baid Dr. Mahendra Singh Nandgaon Blood Bank CM Madhya Pradesh Dr Raman Singh

Monday, 15 July 2024

छात्र युवा मंच परिवार के नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन

शिक्षा 📚 जीवन के लिए जीवन 🇮🇳 वतन के लिए


छात्र युवा मंच परिवार के नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन



प्रदेश संगठक. - श्री लिकेश्वर सिन्हा सर जी


प्रदेश सह संगठक -: श्री दीपक देवांगन जी 


प्रदेश सयोंजक - नागेश यदु रक्तवीर


प्रदेश सह सयोंजक - श्री अगेश्वर वर्मा जी


प्रदेश प्रमुख - श्री चंद्रभान जंघेल जी


प्रदेश सह प्रमुख - श्री लोकेश बारापात्रे. जी


प्रदेश अध्यक्ष -: श्री माधव साहू जी


प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री अमित यादव जी


प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री कृष्णकांत साहू जी

प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री धर्मेंद्र साहू जी


प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री लव साहू जी


प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री चंद्रशेखर तिवारी जी

प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री अशोक यादव जी

प्रदेश उपाध्यक्ष -: श्री सुरेश साहू जी


प्रदेश महामंत्री -: श्री राजू साहू जी


प्रदेश महामंत्री -: श्री भागवत वर्मा जी


प्रदेश सचिव -: श्री जीतेन्द्र साहू जी



प्रदेश सह सचिव -: श्री संजय साहू जी


प्रदेश कोषाध्यक्ष -: श्री उमेश साहू जी


प्रदेश मंत्री - श्री झूलेन्द्र वर्मा जी 


प्रदेश मंत्री - श्री कोमेंद्र देवांगन जी


प्रदेश मंत्री - श्री निखिल नंदे जी


प्रदेश मंत्री - श्री मनीष साहू जी 


प्रदेश मंत्री - श्री खिलेन्द्र सिन्हा जी


प्रदेश मंत्री - श्री भीमराज वर्मा जी


प्रदेश मंत्री - श्री गौतम निषाद जी



प्रदेश तकनीकी प्रमुख -: श्री प्रवीण मार्कण्डेय जी


प्रदेश मिडिया प्रमुख -: श्री पुरुषोत्तम यदु जी


.          राजनांदगाव जिला पदाधिकारी


जिला प्रमुख -: श्री महेन्द्र नागपुरे सर


जिलाध्यक्ष - श्री खेमचंद साहू जी


जिला उपाध्यक्ष -: श्री दुष्यंत सेन जी


जिला महामंत्री - श्री रुपेश मानिकपुरी जी 


मुंगेली जिलाध्यक्ष -: श्री धर्मेंद्र साहू जी


कांकेर जिलाध्यक्ष -: श्री नीलकमल बड़ाई जी


मानपुर मोहला चौकी जिलाध्यक्ष - श्री निखिल पटवा जी


केसीजी जिलाध्यक्ष - श्री योगेश जंघेल जी


 सभी नवीन पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं

Sunday, 7 July 2024

शहीद जवानों के शहादत को नमन करते हुए 12 जुलाई को नगर निगम सभागार में छात्र युवा मंच आयोजित करेगा 97 वाँ रक्तदान शिविर


शहीद जवानों के शहादत को नमन करते हुए 12 जुलाई को नगर निगम सभागार में छात्र युवा मंच आयोजित करेगा 97 वाँ रक्तदान शिविर



शहीदों की शहादत को नमन करते हुए जिले की सेवाभावी संस्था द्वारा छात्र युवा मंच नगर निगम कार्यालय मे स्थित सभागार मे 12 जुलाई दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही हैं यह आयोजन 12 जुलाई 2009 को तात्कालिक जिला राजनांदगाव के मानपुर मदनवाड़ा क्षेत्र के कोरकोट्टी मे नक्सल हमले मे शहीद हुए पुलिस अधीक्षक सहित 29 जवानो की याद मे  आयोजित की जाएगी संगठन द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज व युवाओं मे राष्ट्रीयता समाज सेवा के भाव जागृत करने व देश धर्म की रक्षा सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने के उद्देश्य से किया जाता हैं


भाजपा कांग्रेस पार्षद व नगर निगम शासन प्रशासन के सहयोग से आयोजित होगा रक्तदान शिविर


छात्र युवा मंच के प्रदेश सयोंजक नागेश यदु रक्तवीर ने बताया की 12 जुलाई को नगर निगम मे आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के लिए महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष श्री पप्पू धकेता नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु सहित निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता उपायुक्त मोबिन अली से विधिवत अनुमति प्राप्त कर रक्तदान शिविर आयोजन का निर्णय लिया गया! साथ ही संगठन द्वारा भाजपा कांग्रेस पार्षद निगम मे पदस्थ अधिकारी व कर्मचरियो को सम्मान पूर्वक रक्तदान शिविर मे सम्मिलित होने आमंत्रित किया गया, रक्तदान शिविर को सफल बनाने मे समस्त पार्षदो का विशेष सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा हैं रक्तदान शिविर की तैयारी के सम्बन्ध मे आज विशेषकर नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, पारस वर्मा, मधुकर बंजारे, ऋषि शास्त्री पार्षद प्रतिनिधि मदन यादव सचिन तुरहाटे जीवन चतुर्वेदी, दीनु साहू व संगठन के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहें 



लाल रंग आतंक का नहीं बल्कि जीवन का हैं प्रतीक - फनेन्द्र जैन


रक्तदान के क्षेत्र मे 37 वर्षो से जुड़े 120 बार रक्तदान कर अनजान मरीजों की जान बचाने वाले जिला रक्तवीर संगठन संघ के जिलाध्यक्ष फनेन्द्र जैन ने बताया की रक्त का रंग लाल होता हैं जो आंतक का नहीं जीवन का प्रतीक हैं जिले राज्य  देश सहित सम्पूर्ण विश्व मे ऐसे लाखो करोड़ो रक्तवीर हैं जो अपने लाल रक्त से अनजान मरीजों को एक नया जीवन प्रदान कर रहें हैं और यह लाल रंग जीवन का प्रतीक हैं किसी आंतक का नहीं,

Sunday, 31 March 2024

राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार का साप्ताहिक बैठक सम्पन्न।

 

राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच का होली मिलन 3 अप्रैल को। नव मतदाता बने रक्तदाता

राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार का साप्ताहिक बैठक सम्पन्न।

रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अग्रणी संगठन छात्र युवा मंच परिवार का साप्ताहिक बैठक महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में संपन्न हुआ जिसमें आगामी कार्यक्रम होली मिलन व नवमतदाता को रक्तदाता बनने कार्यक्रम के संबंध में चर्चा व रुपरेखा तैयार किया गया।



संयोजक नागेश यदु ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि छात्र युवा मंच परिवार का होली मिलन व नवमतदाता परिचय सम्मेलन कार्यक्रम 3 अप्रेल दिन बुधवार को आयोजित होगा जिसमें छात्र युवा मंच के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग पदाधिकारी, जिला व नगर पदाधिकारी व  समस्त सदस्य व  पदाधिकारी  और नवमतदातागण सम्मिलित होंगे।

बैठक का उद्देश्य रक्तदान को जनअभियान बनाना व नए मतदाता को नए उद्देश्य व नए उर्जा के साथ सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करना है

साप्ताहिक बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश  संयोजक नागेश यदु , प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल, छत्रपति शिवाजी महाराज रक्वीर मंच प्रदेश अध्यक्ष  माधव साहू , प्रदेश महामंत्री भागवत वर्मा व सुरेश साहू जी उपस्थित रहे।

Saturday, 30 March 2024

रक्तदान कर मानव जीवन बचाएं रक्तदान बनेगा जन अभियान

 

भगवान राम के नाम रक्तदान शिविर


 छात्र युवा मंच का 90 वाँ शिविर आज ममता नगर कालिका चौक अंडर ब्रिज के पास आयोजित किया गया है जिसमें छात्र युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष भाई निखिल नंदे ने आज अपना 53 वाँ रक्तदान किया



 आप भी आए रक्तदान करें

रक्तदान कर मानव जीवन बचाएं रक्तदान बनेगा जन अभियान

Wednesday, 20 March 2024

ग्राम बघेरा के हॉस्पिटल में आज डॉक्टर सर को रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी दिया गया

 ग्राम बघेरा के हॉस्पिटल में आज डॉक्टर सर को 22 जनवरी 2025 में होने वाले रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी दी और स्टिकर वाला पत्रक भी दिया गया.......




#22_जनवरी_2025_रक्तदान_शिविर_छात्र_युवा_मंच #प्रदेश_तकनीकी_व_संचार_प्रमुख_प्रवीण_मारकंडे #प्रधानमंत्री_हरित_प्रदेश_अभियान #22_जनवरी_2025_रक्तदान_शिविर #ज्वॉइन_छात्र_युवा_मंच #छात्र_युवा_मंच_छत्तीसगढ़ #रक्तदान_सहायता_केंद्र #praveen_markande #छत्रपति_शिवाजी_महाराज_रक्तवीर_मंच 



Monday, 18 March 2024

छात्र युवा मंच का 90 वाँ रक्तदान शिविर ममता नगर में होगा आयोजित

छात्र युवा मंच का 90 वाँ रक्तदान शिविर ममता नगर में होगा आयोजित


 रक्तदान को जन-जन तक पहुंचने छात्र युवा मंच परिवार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में 30 मार्च को देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करके देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया था इस उपलक्षय मे कालिका उत्सव समिति और छात्र युवा मंच के सयुंक्त तत्वाधान में कालिका चौक अंडर ब्रिज के पास रक्तदान शिविर आयोजित किया जायेगा।



 रक्तदान से जोड़ने घर- दुकानों मे दस्तक देकर किया सर्वे


 छात्र युवा मंच के प्रदेश पदाधिकारी व सदस्यों ने आज ममता नगर के सभी घर व दुकानों में जाकर सर्वे कर उन्हें रक्तदान करने जागरूक किया साथ ही पंपलेट बांटकर रक्तदान से होने वाले से लाभ, भ्रान्तियो से जागरूक किया। शहर के सभी 51 वार्डों में रक्तदान शिविर आयोजित करने और रक्तदान जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय साप्ताहिक बैठक में लिया गया है जिस पर अमल करते हुए प्रति सप्ताह शहर के अलग-अलग वार्डों में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।


आज के साप्ताहिक बैठक में प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी के दिशा-निर्देश में सभी पदाधिकारी को आगामी कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी दिया गया 


छत्तीसगढ़ प्रदेश के इतिहास में 22 जनवरी 2025 में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा किया जा रहा है जिसकी तैयारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अभी से प्रारंभ कर दिया है और 1000  यूनिट का लक्ष्य लेकर संगठन रक्तदान को जन अभियान बनने में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं ।


आज के साप्ताहिक बैठक में प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जघेल जी, प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे,  प्रदेश सचिव भागवत वर्मा, प्रदेश मंत्री राजू लाल साहू, दिग्विजय महाविद्यालय अध्यक्ष दुष्यंत सेन उपस्थित थे।


Sunday, 25 February 2024

भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण के अवसर पर महावीर चौक से महाकाल चौक मे होगा आयोजित

 छात्र युवा मंच के 100 वे रक्तदान शिविर में 1000 रक्तवीर करेंगे रक्तदान


भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण के अवसर पर महावीर चौक से महाकाल चौक मे होगा आयोजित 



 रक्तदान कर मानव जीवन बचाने की पहल को लेकर कार्य कर रही संस्था छात्र युवा मंच परिवार की साप्ताहिक बैठक आज महावीर मंदिर में आयोजित की गई इस बैठक में संगठन के महत्वपूर्ण सांगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई, जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारी ने सहमति दर्ज कर अपने विचार व्यक्त किये, छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक नागेश यदु ने बैठक के संचालन करते हुए आगामी कार्यक्रम वार्ड 51 वार्ड में रक्तदान जागरूकता शिविर , सदस्यता अभियान, 28 फरवरी शहीद संदीप यदु शहादत दिवस, 12 जुलाई संगठन स्थापना दिवस, व 22 जनवरी 2025 भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्ष के अवसर पर 1000 रक्तवीरो का विशाल रक्तदान शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए  समाज के सभी संस्था, महाविद्यालय विद्यालय समाजिक संगठन और समाज प्रमुखो को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा


 जिले का सबसे विशाल व भव्य रक्तदान शिविर का होगा आयोजन



रक्तदान के प्रति बने हुए डर व भ्रान्तियो को दूर करने छात्र युवा मंच निरंतर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है संगठन ने अभी तक 89 रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है इन 89 रक्तदान शिविर का आयोजन महाविद्यालय विद्यालय संस्कृतिक भवन मंदिर धार्मिक कार्यक्रम शहीद जवानों की स्मृति में राजनेताओं के जन्मदिन आदि के साथ नामकरण गृह प्रवेश व विवाह जैसे आयोजनों मे शिविर आयोजित कर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया इसी जन जागरूकता के तहत 22 जनवरी 2025 को शहर के मध्य महावीर चौक से महाकाल चौक मे विशाल व भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा जो की राजनांदगाव जिले सहित छ्ग प्रदेश के इतिहास मे सबसे विशाल रक्तदान शिविर होगा, आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश संयोजक नागेश यदु रक्तवीर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल प्रदेश अध्यक्ष छत्रपति शिवाजी रक्तवीर मंच माधव साहू ग्राम अध्यक्ष दुष्यंत सेन हॉर्टिकल्चर कॉलेज अध्यक्ष खेमचंद साहू मार्गदर्शन समिति सदस्य सुरेश साहू उपस्थित रहे

Wednesday, 21 February 2024

छात्र युवा मंच परिवार द्वारा श्री राम हॉस्पिटल में एडमिट जयराम यादव AB+ रक्त उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा की गई

 

छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच द्वारा के श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती मरीज जयराम यादव जी को पार्षद ऋषि शास्त्री जी के सहयोग से AB+ रक्त उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा की गई



मानव जीवन बचाने आप भी कीजिए रक्तदान

रक्तदान करने के लिए इच्छुक युवा साथी संपर्क करें रक्तदान बनेगा जन अभियान

ज्वॉइन छात्र युवा मंच राजनांदगांव प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे 9770952068

Sunday, 18 February 2024

District Hospital of Chhatrapati Shivaji Maharaj Raktaveer Manch

 

छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच द्वारा के जिला चिकित्सालय राज. में भर्ती मरीज शिवराम वर्मा जी को सुनील सेन जी (बसंतपुर) के सहयोग से O+ रक्त उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा की गई



मानव जीवन बचाने आप भी कीजिए रक्तदान

रक्तदान करने के लिए इच्छुक युवा साथी संपर्क करें रक्तदान बनेगा जन अभियान


                        🙏 🙏
                   प्रवीण मारकंडे
                 प्रदेश मीडिया प्रभारी
            प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख
             छत्तीसगढ़ सदस्यता प्रभारी
                    (9770952068)
                       छात्र  युवा मंच
                  राजनांदगांव छत्तीसगढ़

Sunday, 28 January 2024

पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने शतरंज को रणनीति का खेल बताया

 


पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने शतरंज को रणनीति का खेल बताया


निरंतर अभ्यास एवं कठिन परिश्रम ही जीत का मूलमंत्र _ मधुसूदन यादव

छात्र युवा मंच द्वारा एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

आयोजक छात्र युवा मंच राजनांदगांव द्वारा जिले में एक दिवसीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में रायगढ़, महासमुंद, भिलाई, रायपुर, दुर्ग, बालोद, केसीजी, एमएमसी जिला सहित कई राष्ट्रीय स्तर के एवं संस्कारधानी के स्कूल कॉलेज और स्थानीय खेलप्रेमी जनता सहित कुल 104 खिलाडी सम्मीलित हुवे, और अपने खेल का प्रदर्शन किया । इस आयोजन के उद्घाटन में पूर्व सांसद राजनंदगांव एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।  उनके साथ विशेष आमंत्रित अतिथिगण के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी विष्णु साव, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, भाजपा नेतागण सचिन बघेल, सावन वर्मा, किसुन यदु, हर्ष (गुड्डा) रामटेके, मनोहर यादव, रघुवीर वाधवा, हरीश शर्मा, सुश्री आभा तिवारी एवं श्रीमती माधुरी जैन मंच पर उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से छात्र युवा मंच के अध्यक्ष नागेश यदु, जगदलपुर के विख्यात शतरंज खिलाड़ी एवं कोच रजनीकांत बक्शी, राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रेणिक डाकलिया एवं ओज गुप्ता  सहित आयोजक सदस्य प्रशांत गुप्ता, प्रियंक सोनी, समीर गजभिये, वैभव राजपूत एवं अन्य साथी उपस्थित रहे ।

 

अतिथिगण का उद्बोधन


सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता एवं समाजसेवी विष्णु साव ने देशभक्ति से ओतप्रोत संक्षिप्त एवं सारगर्भित उद्बोधन में राष्ट्र की उन्नति के लिये सभी से योगदान करने का आव्हान करते हुए कहा कि - बढ़े चलो, बढ़े चलो, संगठन गढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का, काम वो करे चलो। 


पूर्व सांसद मधुसूदन ने अपने उद्बोधन में छात्र युवा मंच को सफल आयोजन के लिये बधाई दी और शतरंज के खेल को रणनीति का खेल बताया जिसमें दो हाथी, दो घोड़े, दो ऊॅठ, आठ सिपाही, एक वजीर और एक राजा के बीच सामंजस्य बिठाकर जीत के लिये बेहतर रणनीति बनाते हुए खेलना होता है। उन्होंने निरंतर अभ्यास एवं कठिन परिश्रम को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए खिलाड़ियों को अपनी हार से भी सीख लेने के लिये प्रेरित किया।

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष नागेश यदु ने बताया कि यह प्रतियोगिता शतरंज की  स्विस पद्धति पर आयोजित है, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी ने सात चक्र में अलग-अलग प्रतिद्वंदी से मुकाबला किया है और सात मैच में जीत हार या ड्रा खेलने के आधार पर प्राप्त अंक जोड़कर सातों चक्रों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले भिलाई के प्रतिभागी यशद बांबेश्वर को विजेता घोषित किया गया है।


संलग्न -  आयोजन के फोटोग्राफ

Wednesday, 3 January 2024

दिग्विजय महाविद्यालय में लागू हो ड्रेस कोड प्राचार्य को मांग पत्र सौप कर की मांग


दिग्विजय महाविद्यालय में लागू हो ड्रेस कोड प्राचार्य को मांग पत्र सौप कर की मांग


 


 भाजपा शहर उपाध्यक्ष नागेश यदु रक्तवीर ने दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एल टांडेकर को ज्ञापन देकर  महाविद्यालय में अध्ययनरत 6000 विधार्थियो की सुरक्षा, विधार्थियो मे समानता व महाविद्यालय की गारिमा के लिए ड्रेस कोड़ लागू करने की मांग की, यदु के द्वारा दिए गए मांग पत्र मे जिले के अन्य शहर डोंगरगांव डोगरगढ़ अंबागढ़ चौकी एलबी नगर घुमका महाविद्यालदिग्विजय महाविद्यालय में लागू हो ड्रेस कोड प्राचार्य को मांग पत्र सौप कर की मांगय में लागू किए गए ड्रेस कोड के प्रति ध्यान आकर्षित करवाते हुए महाविद्यालय में जल्द से जल्द ड्रेस कोड लागू करने की मांग की


 सात वर्षों से कर रहे हैं ड्रेस कोड की मांग


 भाजपा शहर उपाध्यक्ष, प्रदेश संयोजक छात्र युवा मंच नागेश यदु ने बताया कि विगत 7 वर्षों से हम महाविद्यालय में ड्रेस कोड व शालीन वेशभूषा लागू करने की मांग कर रहे हैं  पूर्व प्राचार्य वह वर्तमान प्राचार्य को भी ड्रेस कोड लागू करने के लिए मांग पत्र सौंप हैं साथ ही हस्ताक्षर अभियान कर विद्यार्थियों की अभिरुचि भी जानी थी इसके उपरांत भी महाविद्यालय प्रशासन ने हमारी मांगों को पूर्ण नहीं किया था, मांग पूरी होने तक निरंतर चलाएंगे अभियान

Saturday, 1 July 2023

छात्र युवा मंच परिवार की प्रीति टंडन जी बनी सोमनी स्कूल अध्यक्ष Preeti Tandon of Student Yuva Manch family became Somni school president

छात्र युवा मंच परिवार की प्रीति टंडन जी बनी सोमनी स्कूल अध्यक्ष

देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली  सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी के दिशा-निर्देश में प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल जी के आदेशानुसार प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे के नेतृत्व में आज सुश्री प्रीति टंडन जी को सोमनी स्कूल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।



प्रिती टंडन पिता श्री रमेश टंडन जी निवासी ग्राम पंचायत ककरेल पोस्ट सोमनी जिला राजनांदगांव है प्रीति टंडन ने हमें बताया कि वे छात्र युवा मंच परिवार द्वारा आयोजित समान्य ज्ञान परीक्षा में भाग लिए थे जिस माध्यम से संगठन के कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी हुआ , राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच निरंतर रक्तदान, समाज सेवा में निशुल्क शिक्षा, यातायात जागरूकता अभियान वक्षारोपण कार्य, व्यक्तित्व विकास शिविर इस तरह के रचनात्मक व सकारात्मक निरंतर करते रहते हैं आज मैं भी इस संगठन से जुड़कर अपने आप में गर्व महसूस करती हूं कि मैं छात्र युवा मंच परिवार की पदाधिकारी हूं।


आज मुझे प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी और प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे जी के मार्गदर्शन में आज मुझे सोमनी स्कूल अध्यक्ष का दायित्व दिया है मैं इस पूरे इमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से पूर्ण करूंगी और मैं संगठन के कार्यों को आगे बढ़ने मे अपना पूरा योगदान दुंगी । 


छत्तीसगढ़ के इतिहास में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के सदस्य बनना चाहते हैं तो हमें संपर्क करें प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु 9425588469, प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे 9770952068 छात्र युवा मंच परिवार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है रक्तदान को जन अभियान बनना है ।

Tuesday, 13 June 2023

शंकरपुर वार्ड के घर घर मे दस्तक देकर जगायेंगे रक्तदान का अलख By knocking in every house of Shankarpur ward, blood donation will be awakened

शंकरपुर वार्ड के घर घर मे दस्तक देकर जगायेंगे रक्तदान का अलख 


मीटिंग मे हुआ निर्णय,छात्र युवा मंच संगठन की स्थापना दिवस व 12 जुलाई 2009 में शहीद पुलिस अधीक्षक व 29 जवानों की याद में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन



 रक्तदान के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्यक्रम करने वाली संस्था छात्र युवा मंच का संचालन समिति की मीटिंग शहर के महावीर चौक मे स्थित महावीर मंदिर मे आयोजित की गयी जिसमे संगठन के संचालन समिति पदाधिकारी उपस्थित हुए, पदाधिकारीयों ने आपसी चर्चा विमर्श कर आगामी 12 जुलाई को शंकरपुर वार्ड मे संगठन के स्थापना दिवस व 12 जुलाई 2009 मे शहीद हुए जवानो की याद मे रक्तदान शिविर आयोजन करने की रुपरेखा बनाई गयी इस सेवा व पुण्य कार्य के लिए सर्वसम्मति से संगठन के प्रदेशध्यक्ष चंद्रभान जंघेल को कार्यक्रम प्रभारी व लोकेश बारापात्रे को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गयी, कार्यक्रम प्रभारी चंद्रभान जंघेल ने बताया की सी वाय एम परिवार विगत 12 वर्षों से रक्तदान को जन अभियान बनाने निरंतर कार्य कर रही है और प्रतिवर्ष 12 जुलाई को  संगठन अपने स्थापना दिवस मना कर युवाओं मे राष्ट्र धर्म समाज के प्रति सेवा और समर्पण का भाव पैदा कर रही है साथ ही शहीद जवानों की याद में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर शहीदों की शहादत को नमन करती है  इस वर्ष भी शंकरपुर वार्ड मैं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है जिसकी संगठनात्मक सहमति व रूपरेखा संगठन के प्रदेश पदाधिकारीयों के दिशा निर्देश मे बनाई गयी, जिसमे 10 सदस्यीय टीम को घर घर जाकर लोगो को रक्तदान के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गयी है यह टीम 20 जून से प्रतिदिन शंकरपुर के सभी गलियों के घर घर जाकर युवाओं को रक्तदान करने की अपील करेंगे

 थैलीसीमिया, सिकलीन मे जागरूकता व रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए करें कार्य -: दीपक देवांगन

छात्र युवा मंच के प्रदेश प्रमुख श्री दीपक देवांगन जी ने संगठन के समस्त पदाधिकारियों को दिशा निर्देशित करते हुए कहा है कि आज समाज में सिकलीन व थैलेसीमिया जैसे बीमारी गंभीर बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है जिसके रोकथाम व जागरूकता का भी प्रयास मंच परिवार को करना चाहिए साथ ही रक्तदान के प्रति फैली भ्रान्तियो को भी दूर करने कार्य करना चाहिए, अधिकांश लोगो को निजी ब्लड बैंक मे लगने वाले जाँच शुल्क की पूरी जानकारी के अभाव मे मन मे यह भ्रम बना लेते है की ब्लड बैंको मे ब्लड की बिक्री की जाती है जो की सरासर गलत है नाको के नियमानुसार पुरे भारतवर्ष मे ब्लड जाँच शुल्क के रूपये मे 1450 रूपये निर्धारित किया गया है डोनर के द्वारा दिए गए रक्त के जाँच के बाद ही मरीजों को ब्लड देने का नियम है इस जाँच मे सात गंभीर बीमारी व ब्लड बैग का शुल्क समाहित रहता है, रक्त प्राप्त करने के लिए किसी न किसी युवा को रक्तदान करना आवश्यक है इसी के आधार पर रक्त प्राप्त होता है, जिसके प्रति भी समाज मे जन जागरूकता का अभाव है

Friday, 2 June 2023

रस्सी जम्प प्रतियोगिता 4 जून से 10 जून तक


रस्सी जम्प प्रतियोगिता 4 जून से 10 जून तक


 छात्र युवा मंच परिवार द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन शीतला माता मंदिर गार्डन में आयोजित कर रही है इस शिविर में युवाओं व बच्चों को विविध प्रकार खेल कराते डांस बेडमिंटन शतरंज रस्सी जम्प आदि से प्रशिक्षित किया जा रहा है इसी इसी कड़ी में 4 जून से 12 जून तक रस्सी जंप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी वर्ग के खिलाडी सम्मिलित हो सकते हैं यह प्रतियोगिता जन्मदिन को रचनात्मक सकारात्मक रूप से मनाते हुए किया जा रहा है 4 जून को नई दुनिया ब्यूरो चीफ मिथिलेश देवांगन, गजेंद्र निर्मलकर राकेश वर्मा  संतराम यादव रुपेश देवांगन जितेंद्र साहू निर्मल निर्मोही शरण्या सूर्यवंशी राजनांदगाव पत्रिका एडिडर खेमराज वर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जाएगा जिसमें बच्चों को नकद पुरुस्कार व उपहार से पुरस्कृत भी किया जाएगा 



 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व गायत्री परिवार के विचारों को आगे जनक्रांति बनाने के लिए कार्य कर रही है छात्र युवा मंच परिवार


 छात्र युवा मंच संगठन के प्रदेश सयोजक नागेश यदु ने बताया की जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का अभियान,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व गायत्री परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहा है इसी कड़ी से जुड़ते हुए छात्र युवा मंच परिवार 10 वर्षों से जन्मदिन को रचनात्मक सकारात्मक रूप से मनाते हुए युवाओं को प्रेरित कर रही है और अपने आयोजनों का आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के जन्मदिन पर आयोजित कर रही है इसी कड़ी पर समाज के पत्रकार, शासकीय कर्मचारी अधिकारी, समाजसेवी राजनेता युवा व बच्चों के जन्मदिन पर विविध प्रकार के आयोजन रक्तदान शिविर, पौधरोपण सम्मान समारोह आदि का आयोजन करती है इसी कड़ी मे रस्सी जम्प प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है

Sunday, 28 May 2023

10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित 15 अगस्त को

10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित 15 अगस्त को 


मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का चतुर्थ बैठक हुआ संपन्न



छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा आज महावीर मंदिर महावीर चौक राजनांदगांव में चतुर्थ साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया था 


जिसमें नागेश यदु जी ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रम के विषय में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए संगठन द्वारा निरंतर साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया जाता है जिसमें आगामी सभी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया जाता है साथ ही साथ साप्ताहिक बैठक के लिए प्रतिदिन सदस्यों को कौल करके सुचना दिया जाता है ।


प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी ने साप्ताहिक बैठक बताया कि जो भी पदाधिकारी और सदस्य निरंतर बैठक में नहीं आ रहे हैं, वे सभी आगामी 4 जून की बैठक में आना अनिवार्य है , आगामी बैठक के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्यों को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई प्रतिदिन 5 सदस्यों को बैठक की सुचना कौल के माध्यम से देना है साथ ही साथ प्रतिदिन 100 लोगों को बैठक में आने के लिए आमंत्रित करना है साथ ही साथ 2 स्कूलो के प्राचार्य को कौल करके मेधावी विद्यार्थी लेना है ।


प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल जी ने कहा कि छात्र युवा मंच परिवार निरंतर रचनात्मक व सकारात्मक कार्य कर रहे हैं संगठन विषेश रूप से चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, अब छात्र युवा मंच के पदाधिकारी और सदस्य हर सप्ताह सुचना का अधिकार  लगाना है।


प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे ने बताया कि छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष 10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी का सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है इस वर्ष भी मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2023 को किया


मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह राजनांदगांव, बालोद, खैरागढ़, छुईखदान के सभी स्कूलों में 10 वीं और 12 वीं मेधावी विद्यार्थी का सम्मान समारोह और एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है  जिसमें पंजीयन करने शुरू कर दिया गया है मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह के लिए पंजीयन तिथि 30 जूलाई 2023 रखा गया है मेधावी विद्यार्थी अपना पंजीयन कराने के लिए  9770952068, 9425588469 दिए गए नंबर में संपर्क करें 


आज इस बैठक में प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल जी, प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे, प्रदेश सचिव भागवत वर्मा जी, प्रदेश महामंत्री मनीष साहू जी, किशन साहू, मोरध्वज साहू उपस्थित थें

Monday, 15 May 2023

 

अच्छाई व सच्चाई की राह में निरंतर चलने से होता है युवाओ का सर्वागीण विकास -: मधुसूदन यादव 



शीतला माता मंदिर गार्डन में छात्र युवा मंच संगठन द्वारा एक माह ग्रीष्म कालीन व्यक्तित्व विकास के समापन अवसर पर युवा खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पूर्व सांसद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, विशिष्ठ अतिथि  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,  अधिवक्ता राजेश खांडेकर, .अमित आजमानी अनूप श्रीवास, श्रवण यादव,  श्रीमती शोभा चोपड़ा व कार्यक्रम अध्यक्षता दुर्गेश यादव के रूप में उपस्थित रहे, सम्मान समारोह में प्रशिक्षण का लाभ लेने सभी शिविरार्थियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए युवाओ को सम्बोधित करते हुए छात्र युवा मंच संगठन के निरंतर कार्यो के प्रसंशा किया साथ ही उपस्थिति युवा तरुणाई को व्यक्तित्व विकास के लिए सदैव रचनात्मक सकारात्मक कार्य करने संकल्पित होने का आह्वान किया 


योग कराते बैडमिंटन विधाओं से प्रशिक्षित हुए बच्चे 



ग्रीष्म कालीन व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजनकर्ता नागेश यदु ने बताया की छात्र युवा मंच विगत 6 वर्षो से प्रतिवर्ष  व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन ग्रीष्म व शीत ऋतृ में आयोजित करती है पहली बार शीतला मंदिर गार्डन में यह आयोजन आयोजित की गयी जिसमे सौ से अधिक बच्चे युवा महिलाओ व बुर्जुर्गो ने इस शिविर का लाभ लेते हुए कराते योगा बैडमिंटन चेस रस्सी जम्प जैसे विधाओं में प्रशिक्षित हुए,  शिविर का उद्देश्य विधार्थी व युवाओ में खेलो के प्रति रूचि जागृत कर खेल का व्यक्ति के जीवन में महत्व को बताना है,  शिविर के सफल आयोजन व प्रतिभा सम्मान समारोह  में तथागत ट्यूटोरियल्स,  सोमाय कॉमर्स,  गुरुकुल अकेडमी,  कमल पूजन सर,  विशाल शर्मा,  रजनीकांत बख्शी,  भोला यदु,  डॉ आर एल सोनकर आदि का विशेष योगदान व सहयोग रहा

Featured Post

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर संस्कारधानी राजनांदगांव में श्...

Popular Posts