Monday, 13 February 2023

रक्तदान को जनअभियान बनाने छात्र युवा मंच ने लिया बैठक

रक्तदान को जनअभियान बनाने छात्र युवा मंच ने लिया बैठक


राजनांदगांव के हृदय स्थल महावीर चौक महावीर मंदिर में छात्र युवा मंच के संयोजक नागेश यदु जी के उपस्थिति में बैठक लिया गया।



बैठक में विभिन्न  विषयों पर चर्चा हुआ छात्र युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल जी के नेतृत्व में बैठक में तय किया गया कि दो फरवरी 2023 दिन गुरुवार को युवा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं ब्लड बैंक सम्मान समारोह में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भेंट कर पुनः सम्मानित किया जाएगा, आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार किया गया ,दो माह महासद्स्यता अभियान चलाकर संगठन की विस्तार करना है, साथ ही साथ एक दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन खैरागढ़ में आयोजित करने का निर्णय लिया गया  छात्र युवा मंच विंग्स छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच के प्रदेश अध्यक्ष माधव साहू ने रक्तदान को जनअभियान बनाने के लिए रक्तदान शिविर की तैयारी पर चर्चा किया साथ ही साथ रक्तदान शिविर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कर गांव गांव शहर सहित जिलेभर के अनेक स्थानों में रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान की अच्छाइयों को लोगों को बताना है, रक्तदान करने के लिए जागरूक करना है, उनके फायदे बताकर उनके अन्दर जो डर हैं उनकों दूर करना है और एक दिन ऐसा लाना है कि राजनांदगांव के किसी भी अस्पताल में कोई ब्लड ग्रुप के मरीज हो उनको बिना एक्सचेंज के रक्त उपलब्ध हो जाए यह उद्देश्य को लेकर छात्र युवा मंच का प्रत्येक सदस्य एवं पदाधिकारी रक्तदान करते हैं और रक्तदान जागरूकता अभियान चला रहे हैं बैठक में उपस्थित छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक नागेश यदु, प्रदेश प्रमुख दीपक देवांगन,प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल,एस टी एस सी प्रमुख  लोकेश बारापात्रे जी,छत्रपति शिवाजी महाराज रक्तवीर मंच प्रदेश अध्यक्ष माधव राम साहू,प्रदेश महामंत्री संजय साहू, प्रदेश सचिव भागवत वर्मा,प्रदेश महामंत्री मनीष साहू,टीकम चंद साहू उपस्थित रहे।

Sunday, 5 February 2023

50 लोगों का जीवन बचाने के लिए शादी के ही दिन दूल्हा ने और मेहमानों को करवाया रक्तदान शिविर To save the lives of 50 people, the groom organized blood donation camp for the guests on the wedding day itself.

 

50 लोगों का जीवन बचाने के लिए शादी के ही दिन दूल्हा ने और मेहमानों को करवाया रक्तदान शिविर लगाकर एक अनोखा शादी राजनांदगांव के नागेश यदू का




👉 लोगों ने शादी के गिफ्ट के रूप में क्या दिया देखें वीडियो

👉 Rjn24x7news Rajnandgaon

#2_फरवरी_विवाह_रक्तदान_शिविर_व_सम्मान_समारोह #छत्रपति_शिवाजी_महाराज_रक्तवीर_मंच #प्रधानमंत्री_रक्तवीर_मंच #छात्र_युवा_मंच_छत्तीसगढ़ #praveen_markande #nageshyadu छात्र युवा मंच राजनांदगांव

Friday, 3 February 2023

नागेश यदु जी ने अपने जन्मदिन और विवाह के अवसर पर 71 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया - Nagesh Yadu ji organized 71st blood donation camp on the occasion of his birthday and marriage

 छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार विवाह के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन 


देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार विवाह के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।



छात्र युवा मंच परिवार निरंतर 2012 से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं संगठन के द्वारा अभी तक 70 वां रक्तदान शिविर सफलता पूर्वक आयोजित किया गया है ।


रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने उद्देश्य से विवाह जैसे अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ताकि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता आएं अवसर पड़ने पर रक्तदान के लिए इधर उधर भटकने से अच्छा है रक्तदान करके मानव जीवन को बचाने में सहयोग प्रदान करें 



02 फरवरी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, रक्तवीर, भाजपा शहर उपाध्यक्ष, छात्र युवा मंच परिवार के प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी ने अपने जन्मदिन और विवाह के अवसर पर 71 वां रक्तदान शिविर का आयोजन करके समाज को एक सकारात्मक सोच और संदेश दिया 


02 फरवरी को संगठन द्वारा विषेश रूप से तीन महत्वपूर्ण कार्यकम का आयोजन किया गया था पहला रक्तदान शिविर का आयोजन, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय ब्लड बैंक सम्मान समारोह साथ ही साथ युवा सम्मान समारोह 



जिसमें छात्र युवा मंच परिवार द्वारा 10 वर्षों से युवा प्रतिभा खोज सम्मान ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है हर साल की तरह इस वर्ष भी परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम चरण का परीक्षा रक्तदान से संबंधित रखा है था प्रथम चरण परीक्षा में 6000 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए जिसमें 3 जिले और 64 स्कूल व कालेज थे द्वितीय चरण का परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर को किया गया था जिसका दो महत्वपूर्ण विषय रखा गया है 1. साइबर जागरूकता दुसरा विषय यातायात जागरूकता रखा गया था जिसमें प्रथम चरण में उत्तीर्ण परीक्षार्थी द्वितीय चरण की परीक्षा में शामिल हुए इस परीक्षा में कूल 2000 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए और सफलता पूर्वक परीक्षा दिलाएं । 


द्वितीय चरण परीक्षा में 54 स्कूलों के विद्यार्थियों को स्कूल में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ 03 ज़िले में 54 स्कूलों से ओवर आल टाप 3 विद्यार्थियों को  नगद राशि और मोनेटो और प्रमाण पत्र देकर संगठन द्वारा सम्मानित किया गया 


द्वितीय चरण परीक्षा में ओवर आल प्रथम स्थान में संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थी थे 


1. अभिषेक देवांगन - 36.5 अंक प्राप्त किए (शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव)

2. डोमेश्वरी साहू - 36.5 अंक प्राप्त किए (शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव)

3. रिया वर्मा - 36.5 अंक प्राप्त किए (शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव)


ओवर आल द्वितीय विद्यार्थी की जानकारी इस प्रकार से है इसमें भी संयुक्त रूप से दो विद्यार्थियों ने  द्वितीय स्थान प्राप्त है


1. हेलन साहू जी - 36 अंक प्राप्त किए (CB Nagvagaon School)


2. भारती देवांगन जी 36 अंक प्राप्त किए (Gujarati School Rajnandgaon)


ओवर आल तृतीय स्थान प्राप्त किए राजनांदगांव जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमनी की दसवीं की छात्रा वेणू साहू जी।


छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 55 युवाओं ने रक्तदान करके छत्तीसगढ़ में एक इतिहास रचा दिया कि विवाह के अवसर पर 71 वां रक्तदान शिविर का आयोजन ।

Saturday, 7 January 2023

प्रदेश महामंत्री छोटी बहन नूपुर महारवाडे जी को जन्मदिन कि हार्दिक शुभकामनाये




छात्र युवा मंच परिवार के ऊर्जावान निष्ठावान प्रदेश महामंत्री छोटी बहन नूपुर महारवाडे जी को जन्मदिन कि हार्दिक शुभकामनाये आप हमेशा हस्ते मुस्कुराते और स्वस्थ रहे आपके हम सब आपकी उज्वल भविष्य की कामना करते हैं पुनः जन्म दिवस की ढेरों शुभकामनाएं नुपुर*🎂🍫🥰💫💐💐🥰🥰

Monday, 26 December 2022

सायबर व यातायात जागरूकता परीक्षा सम्पन्न ~ Cyber ​​and traffic awareness test completed

सायबर व यातायात जागरूकता परीक्षा सम्पन्न


छात्र युवा मंच के संयोजक नागेश यदु के मार्गदर्शन में सायबर व यातायात जागरूकता परीक्षा आयोजित किया गया छात्र युवा मंच के सभी पदाधिकारीयो के कड़ी मेहनत से पेपर का सफल संचालन हुआ परीक्षा के सफल संचालन के लिए तीन जिलों में 13 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे जिसमे 64 स्कूल व 4 महाविघालय 3767 विद्यार्थी सम्मिलित हुए परीक्षा में सायबर व यातायत जागरूकता संबधित 50 प्रश्न पूछें गए थे जिसमे माइनस मार्किंग का भी रखा गया परीक्षा की गुणवत्ता व प्रश्नो का  विघार्थियों की जीवन में उपयोगिता को विशेष ध्यान में रखकर परीक्षा आयोजित की गयी परीक्षा को सरलतापूर्वक सफलतापूर्वक संचालन के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मदुसूदन यादव जी,  दिग्विजय महाविघालय प्राचार्य डॉ के एल टांडेकर सर, प्राचार्य पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी स्कूल  प्राचार्य तिलई स्कूल, प्राचार्य हल्दी स्कूल,  प्राचार्य सोमनी स्कूल, प्राचार्य सुकुलदैहान स्कूल, प्राचार्य रंगकठेरा स्कूल,  प्राचार्य मोहारा स्कूल,  प्राचार्य नाहंदा स्कूल,  प्राचार्य पिनकापार स्कूल  प्राचार्य पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी स्कूल खैरागढ़,  प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल छुईखदान, प्राचार्य बाजार अतरिया स्कूल का विशेष मार्गदर्शन व सहयोग रहा जिनके आशीर्वाद से जागरूकता परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 



जागरूकता परीक्षा में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सामान्य सरल प्रश्नो का चयन किया गया था जिससे परीक्षार्थी सहजता पूर्ण पूछें गए सवालों के जवाब दे सके,  साइबर अपराध व यातायात दुर्घटनाओं से बचना और उसके बारे में बाकी लोगों को जागरूक बनाना है ताकि साइबर अटैक से बचे और इसके लिए आगे आना आवश्यक है शुरुआत विद्यार्थियों से ही होती है 



आज इस महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित परीक्षा में विधार्थी पुरे उत्साह उमंग से  परीक्षा पूर्ण किए उसके बाद सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाया गया कि "यातायात के नियम को बढ़ावा देने के लिए अपनी ओर से  पूरा प्रयास करेंगे तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनेंगे वाहन चलाते समय कभी भी फोन पर बात नहीं करेंगे तथा ना कोई मैसेज भेजेंगे ना देखेंगे हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तथा अपने परिजनों से पालन कर आएंगे सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे"  शपथ दिलाने के पश्चात् सभी परीक्षा केन्द्रो में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया,  

इसके पहले रक्तदान साइबर जागरूकता का परीक्षा पारित किया गया था जिसमें भी बहुत से विद्यार्थी परीक्षा में भाग लिए थे और लगभग 50 प्रश्न दिए गए थे प्रावीण्य सूची में आने वाले परीक्षार्थियों को 2 फरवरी को सम्मानित किया जायेगा

Wednesday, 21 December 2022

सायबर व यातायात जागरूकता परीक्षा आयोजित करेगा छात्र युवा मंच Chhatra Yuva Manch will organize cyber and traffic awareness exam

 सायबर व यातायात जागरूकता परीक्षा आयोजित करेगा छात्र युवा मंच 


राजनांदगांव के महावीर मंदिर व खैरागढ़ में स्थित दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में छात्र युवा मंच संगठन का मीटिंग आयोजित किया गया था इस महत्वपूर्ण मीटिंग में 26 दिसंबर को राजनांदगांव, केसीजी व बालोद  जिला में आयोजित होने वाले सायबर व यातायात जागरूकता परीक्षा के संबध में चर्चा करते हुए कार्ययोजना बनाई गयी,  संगठन द्वारा अगस्त माह से नवंबर माह तक राजनांदगांव, बालोद व केसीजी जिला के 68 उच्चतर माध्य व माध्यमिक विघालय में रक्तदान जागरूकता परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमे 9755 विधार्थी सम्मिलित हुए थे प्रथम चरण में सफल हुए परीक्षार्थियों का द्वितीय चरण परीक्षा 26 दिसंबर को सुबह 10 से 11 बजे रखा गया है परीक्षा के सफल संचालन व परीक्षार्थियो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव जिले में सात परीक्षा केंद्र,  केसीजी जिला में पांच परीक्षा केंद्र व बालोद जिला में तीन परीक्षा केंद्र बनाये गए है 


सायबर व यातायात जागरूकता परीक्षा के साथ सफल हुए परीक्षार्थियों को सम्मानित किया जायेगा 



छात्र युवा मंच संगठन के प्रदेश सयोंजक नागेश यदु रक्तवीर ने बताया की संगठन द्वारा विगत 9 वर्षो से विधार्थियो को प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के उद्देश्य व ओएमआर शीट से प्रशिक्षित करने रक्तदान,  सायबर यातायात,  पर्यावरण जागरूकता परीक्षा आयोजित किया जा रहा है इस वर्ष प्रथम चरण में रक्तदान से संबधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न व द्वितीय चरण परीक्षा में सायबर व यातायात जागरूकता विषय से संबधित 50 वस्तुनिष्ठ पूछे जायेंगे साथ ही इस परीक्षा का पैटर्न व्यापम परीक्षाओ के स्तर में रखते हुए माइनस मार्किंग भी रखा गया है विधार्थियो को परीक्षा केंद्र में तीस मिनट पूर्व उपस्थित होना होगा

Friday, 16 December 2022

जन्मदिन में करेंगे रक्तदान के संकल्प के साथ 45 युवाओ ने किया रक्तदान Will donate blood on birthday, 45 youths donated blood

जन्मदिन में करेंगे रक्तदान के संकल्प के साथ 45 युवाओ ने किया रक्तदान 


प्रधानमंत्री जी के विचार जन्मदिवस हो सेवा दिवस को संगठन का 70 वां शिविर समर्पित 



जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने के अभियान को जन जन तक पहुंचाने के थीम के साथ छात्र युवा मंच ने अपना 70 वे रक्तदान शिविर का आयोजन केसीजी जिला के ग्राम ठेलकाडीह में स्थित भैय्या जी किराना स्टोर्स में आयोजित किया गया यह आयोजन सरपंच संघ के अध्यक्ष नोमेश वर्मा, ठेठवार समाज के जिलाध्यक्ष भोला यदु व समाजसेवी डिहु साहू के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया इस रक्तदान शिविर में क्षेत्र के 45 युवाओ ने रक्तदान किया जिसमे 29 युवाओ ने प्रथम बार रक्तदान करते हुए अपने जन्मदिन व अपने प्रिय जनो के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करने का संकल्प लिया , रक्तदान के प्रति फैले जागरूकता से समाज में सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहे है इस जागरूगता का प्रभाव रहा की शिविर में युवा सुबह 10 बजे से ही रक्तदान करने के प्रति कतार बद्ध होकर रक्तदान करने के लिए अपने नंबर का इंतजार करते दिखे यह सिलसिला शाम 5 बजे तक चलता रहा, 37 युवाओ ने मेडिकल अनफिट, हीमोग्लोबिन कम होने व कम वजन होने के कारण रक्तदान नहीं कर पाए ! शिविर को सफल बनाने में ठेलकाडीह के धार्मिक सामाजिक शैक्षणिक व व्यापरिक प्रतिष्ठान का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ जिसमे प्रमुख रूप से गायत्री परिवार, नवीन महाविघालय, संस्कार भारती स्कूल, विजन कंप्यूटर इंस्टीयूट, भैय्या जी किराना, सतनाम ब्लड संगठन, हेमलता मेडिकल, प्रज्ञा मेडिकल, राहुल डी जे, आयरन एडिक्ट जिम सुनील सेलून आदि का सहयोग प्राप्त हुआ रक्त एकत्रित करने नांदगांव ब्लड सेंटर की टीम ने अपना योगदान दिया 


रक्तदान के प्रति ऐसा उत्साह पति पत्नी, पिता पुत्र ने साथ में किया रक्तदान 


छात्र युवा मंच द्वारा आयोजित 70 वे रक्तदान शिविर का विशेष केंद्र पति पत्नी व पिता पुत्र की जोड़ी रही जिसमे पति ने 11 वी बार तो पत्नी ने प्रथम बार व पिता पुत्र ने पहली बार किया रक्तदान ग्राम कलकसा से आये दंपति राममूरत वर्मा पत्नी उमेश्वरी वर्मा, गायत्री परिवार से पिता पुत्र राहुल वर्मा देवेंद्र वर्मा और भैय्या जी किराना के संचालक भैय्या जी देवांगन पुत्र सोमेश देवांगन ने रक्तदान कर हर छह माह में रक्तदान करने का संकल्प लिया, कार्यक्रम के संबध में जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश सयोंजक नागेश यदु रक्तवीर ने बताया की छात्र युवा मंच संगठन द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचार अनुरूप जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने समाज को प्रेरित करने का अभियान के रूप में कर रहा है संगठन का 70 वां रक्तदान शिविर आदरणीय मोदी जी के विचारो को समर्पित किया गया

Featured Post

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर

प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्र युवा मंच ने किया रिकार्ड 107वा रक्तदान शिविर संस्कारधानी राजनांदगांव में श्...

Popular Posts